1. Recently which state has launched a mobile app called ‘Yodhavu’?
Answer: Kerala
Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan recently launched a mobile app called ‘Yodhavu’, the purpose of this app is to stop drug abuse in the state. This app has been launched by the Kochi Police. Through this, people can give information about drug distribution etc. to the police.

2. What is the current accounting year of RBI?
Answer: July-June
At present, RBI’s accounting year is July-June. Recently Central Bank directors have suggested RBI accounting year to start with the government’s fiscal year (April-March). RBI has forwarded this proposal to the Central Government for consideration.

3. In which city Sampriti-IX exercise between India and Bangladesh was organized?
Answer - Umroi (Meghalaya)
A “Sampriti” war exercise was organized between India and Bangladesh from 3 February to 16 February 2020. The exercise was organized in Umroi, Meghalaya.
This war exercise is part of the defense cooperation between India and Bangladesh. This exercise is very important from the point of view of bilateral defense cooperation. Significantly, this is the 9th edition of the military exercise between the two countries. In this exercise, soldiers from both countries participated in the anti-terrorism operation.

4. Which Bollywood film won 13 awards at the 2020 Filmfare Awards?
Answer - Gully Boy
‘Gully Boy’ won 13 Filmfare Awards. The film was nominated in 13 categories, the film won awards in all 13 categories. Earlier, the film Black won 11 Filmfare Awards. The film won the award for Best Film, Best Actor (Ranveer Singh), Best Actress (Alia Bhatt) etc.

5. What is the theme of ‘Bio Asia 2020’, the biotechnology and biology forum of Telangana?
Answer - Today For Tomorrow
The Government of Telangana is organizing the Bio-Asia Summit 2020 in Hyderabad from 17-19 February 2020. The summit will focus on biology companies and their investment capabilities.
Researchers, investors, startups and health representatives will participate in this summit. The conference will focus on the development of the biology industry. The theme of this summit is ‘Today for Tomorrow’.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 19 February 2020:

1. जम्मू-कश्मीर के लिए प्रस्तावित परिसीमन आयोग का प्रमुख किसे नामित किया गया है?
उत्तर – सुशील चन्द्र
चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्र को जम्मू-कश्मीर के लिए परिसीमन आयोग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के अनुसार जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सीटों को 107 से बढ़ाकर 114 किया जाएगा, इसके लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा परिसीमन किया जाएगा।

2. किस वैश्विक वित्तीय संस्थान द्वारा भारत सरकार की अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया जाएगा?
उत्तर – विश्व बैंक
17 फरवरी, 2020 को विश्व बैंक और भारत सरकार ने अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसके द्वारा भूजल संस्थानों को मज़बूत किया जाएगा तथा भूजल संसाधनों ह्रास को रोकने के लिए प्रयास किये जायेंगे।
‘राष्ट्रीय भूजल प्रबंधन सुधार कार्यक्रम’ (अटल भूजल योजना) के क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 78 जिलों को कवर किया जाएगा, इन जिलों का चयन भूमिगत जल के ह्रास के आधार पर किया गया है।

3. 15वें वित्त आयोग ने किसकी अध्यक्षता में कृषि निर्यात पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है?
उत्तर – संजीव पुरी
हाल ही में 15वें वित्त आयोग ने संजीव पुरी की अध्यक्षता में कृषि निर्यात पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। इस समिति के अन्य सदस्य पूर्व कृषि सचिव राधा सिंह, APEDA के चेयरमैन पवन बोर्थाकुर हैं। यह समिति 2021-22 से 2025-26 के लिए कृषि सुधार व निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारों को प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव देने के लिए सुझाव देगी।

4. निर्यात वस्तुओं के स्त्रोत का जिला-वार डाटा एकत्रित करने के लिए किस संगठन से हाल ही में प्रक्रिया शुरू की है?
उत्तर – केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड
केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड ने हाल ही में निर्यात वस्तुओं के स्त्रोत का जिला-वार डाटा एकत्रित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के द्वारा देश के विभिन्न जिलों के निर्यात उत्पादों की जानकारी मिल सकेगी। इस डाटा का उपयोग करके बेहतर व प्रभावशाली नीतियां बनायीं जा सकती हैं, जिनके द्वारा निर्यात को अधिक बढ़ावा मिलेगा।

5. वर्ल्ड पापुलेशन व्यू की हालिया रिपोर्ट के अनुसार विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत का स्थान कौन सा है?
उत्तर – पांचवा
अमेरिका बेस्ड थिंक टैंक ‘वर्ल्ड पापुलेशन व्यू’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था रही, भारत की कुल जीडीपी 2.94 ट्रिलियन डॉलर है। भारत ने यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को पछाड़ कर पांचवा स्थान हासिल किया है। PPP (Purchasing power parity) की तर्ज़ पर भारत की जीडीपी (PPP) 10.51 ट्रिलियन डॉलर है जो कि जापान और जर्मनी से भी अधिक है।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English – 19 January 2020:

1-No. 47 Squadron of Indian Air Force currently stationed at AF Station, Adampur, completed 60 years of its glorious service to the nation.

आदमपुर वायुसेना स्‍टेशन में वर्तमान में तैनात भारतीय वायुसेना की 47वीं स्‍क्‍वाड्रन ने राष्‍ट्र की गौरवशाली सेवा के 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

2-Prime Minister Narendra Modi unveiled a 63-feet tall statue of former Bhartiya Jana Sangh leader Pt Deendayal Upadhyaya in Varanasi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय जनसंघ के पूर्व नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63-फीट-ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

3-Union Minister Harsimrat Kaur Badal inaugurated India Pavilion at GulFood 2020, Dubai, and held discussions with food companies over the potential of business opportunities in India.

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दुबई में आयोजित ‘गल्फफूड 2020’ में ‘इंडिया पैवेलियन’ का उद्घाटन किया और भारत में कारोबारी अवसरों की संभावनाओं पर खाद्य कंपनियों के साथ चर्चा की।

4-India and Norway have formed joint working groups on Blue economy with sustainable development.

भारत और नार्वे ने सतत विकास वाली समुद्री अर्थव्यवस्था पर संयुक्त कार्य समूहों का गठन किया है।

5-Australia’s James Duckworth registered a straight-set win over Benjamin Bonzi of France in the finals to lift the USD 162,500 Bengaluru Open title.

आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ ने 162000 डालर इनामी टूर्नामेंट के फाइनल में फ्रांस के बेंजामिन बोंजी को सीधे सेटों में हराकर बेंगलुरू ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

6-Veteran film and theatre actor Lynn Cohen passed away at the age of 86.

दिग्गज फिल्म और थिएटर अभिनेत्री लिन कोहेन का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

7-Armand Duplantis of Sweden has set a new pole vault world record of 6.18 metres at the World Athletics Glasgow Indoor Grand Prix.

स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस ने विश्व एथलेटिक्स ग्लासगो इंडोर ग्रैंड प्रिक्स में 6.18 मीटर का नया पोल वॉल्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

8-With effect from 03 February to 16 February 2020, Armies of India and Bangladesh participated in joint military exercise SAMPRITI-IX at Umroi, Meghalaya.

भारत और बांग्लादेश की सेनाओं ने मेघालय के उमरोई में 03 फरवरी से 16 फरवरी, 2020 तक संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्‍प्रीति-IX में भाग लिया।

19 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 19

  • 1389 में दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।
  • एंजाऊ के ड्यूक ने 1570 में दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया जिसमे फ़्रांसीसी सेना ने उनकी मदत की।
  • वेनिस शांति संधि के तहत 1618 में आस्ट्रेलिया और वेनिस का युद्ध समाप्त हुआ।
  • ब्रिटिश फ़ौजें 1674 में डच युद्ध से हट गईं।
  • 1719 को मुगल शासक फर्रुख सियर की हत्या।
  • तुर्की के साथ युद्ध में 1807 में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
  • थॉमस एडीसन ने 1878 में फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
  • अमृत बाजार पत्रिका का 1891 में दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में लगभग 200 के करीब लोग मारे गए।
  • साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन, तुर्की और यूनान के बीच 1959 में एक समझौता हुआ।
  • सोवियत संघ 1963 में क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।
  • बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन 1978 में हुआ।
  • भारत में 1986 में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी।
  • सन 1993 में हैतो के पास समुद्र में एक जहाज़ डूबने से लगभग 1500 यात्रियों जान गयी।
  • चीन में आर्थिक सुधारों की शुरुआत के लिए पहचाने जाने वाले डेंग शियाओ पिंग की 1997 में मृत्यु हो गई।
  • डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने 1999 में वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
  • तुवालू 2000 में संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
  • सन 2001 में ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।
  • संयुक्त अरब अमीरात ने 2003 में दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
  • पाकिस्तान ने 2006 में हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
  • संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए 2008 में वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।

19 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 19 February

  • 1473 में प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ।
  • 1630 में मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नर में हुआ।
  • 1717 में अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का जन्म हुआ।
  • 1898 में राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का जन्म हुआ।
  • 1925 में भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म हुआ।
  • 1930 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ।
  • 1964 में फ़िल्म अभिनेत्री सोनू वालिया का जन्म हुआ।

19 फ़रवरी को हुए निधन- Died on 19 February

  • हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन 1895 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन 1915 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन 1956 में हुआ।
  • बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन 1978 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन 1992 में हुआ।
  • फ़िल्म अभिनेता निर्मल पांडे का निधन 2010 में हुआ।
  • भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का निधन 2017 में हुआ।

Current Affairs in Hindi – 19 February 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. निम्न में से किस राज्य सरकार ने नशा तस्करी रोकने के लिए 5 करोड़ में 65 स्निफर डॉग खरीदने की घोषणा की है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. हरियाणा सरकार

उत्तर: घ. हरियाणा सरकार – हरियाणा सरकार ने नशा तस्करी रोकने के लिए 5 करोड़ में 65 स्निफर डॉग खरीदने की घोषणा की है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है की राज्य में मादक पदार्थों की पैदावार नहीं होती है इसलिए हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी बाहर से होती है.

प्रश्‍न 2. मशहूर बंगाली एक्टर तापस पाल का हाल ही में किस शहर में निधन हो गया है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. कोलकाता
घ. चेन्नई

उत्तर: ख. मुंबई – मशहूर बंगाली एक्टर तापस पाल का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया है. उन्होंने करीब 165 बांग्ला फिल्मों में काम किया था साथ ही वर्ष 1984 में आई फिल्म ‘अबोध’ से माधुरी दीक्षित ने डेब्यू किया था, इसमें उनके अपोजिट में तापस पाल ही थे.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किस कंपनी ने अपने मीडिया और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को मर्ज करने की घोषणा की है?
क. टाटा
ख. विप्रो
ग. रिलायंस इंडस्ट्रीज
घ. मारुती

उत्तर: ग. रिलायंस इंडस्ट्रीज – मुकेश अम्बानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने मीडिया और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को मर्ज करने की घोषणा की है. इस मर्ज के बाद अब ये सभी नेटवर्क18 ब्रांड के तहत आएंगे.

प्रश्‍न 4. डीमार्ट के फाउंडर राधाकृष्ण दमानी हाल ही में भारत के कौन से अमीर व्यक्ति बन गए है?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. चौथे
घ. सातवे

उत्तर: ख. दुसरे – डीमार्ट के फाउंडर राधाकृष्ण दमानी हाल ही में भारत के दुसरे अमीर व्यक्ति बन गए है. उनसे आगे पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी है. लगभग 5 दिन पूर्व राधाकृष्ण दमानी टाटा, अडानी को पीछे छोड़कर 5वे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे.

प्रश्‍न 5. भारतीय क्रिकेट टीम के किस महान बल्लेबाज को लॉरियस सपोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
क. कपिल देव
ख. सचिन तेंदुलकर
ग. एम एस धोनी
घ. विराट कोहली

उत्तर: ख. सचिन तेंदुलकर – भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लॉरियस सपोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. जबकि 20 वर्ष में पहली बार किसी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

प्रश्‍न 6. भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर कितने करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए है?
क. 2 करोड़
ख. 3 करोड़
ग. 4 करोड़
घ. 5 करोड़

उत्तर: घ. 5 करोड़ – भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए है. जबकि दुसरे स्थान पर 4.99 करोड़ फॉलोअर्स के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है. वर्ल्ड में सबसे अधिक इंस्टाग्राम पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 20.3 करोड़ फॉलोअर्स है.

प्रश्‍न 7. फॉर्मूला वन चैंपियन लुइस हैमिल्टन और किस फुटबॉलर को संयुक्त रूप से लॉरेयस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया है?
क. लियोनेल मेसी
ख. सुनील छेत्री
ग. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
घ. पेले

उत्तर: क. लियोनेल मेसी – 6 बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुइस हैमिल्टन और अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी को संयुक्त रूप से लॉरेयस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020 से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की गयी.

प्रश्‍न 8. 2 महीने में कौन सी बार वर्ल्ड रैपिड चैंपियन शतरंज खिलाडी कोनेरू हम्पी ने खिताब जीता है?
क. दूसरी बार
ख. तीसरी बार
ग. चौथी बार
घ. पांचवी बार

उत्तर: क. दूसरी बार – 2 महीने में दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड चैंपियन शतरंज खिलाडी कोनेरू हम्पी ने खिताब जीता है. कोनेरू हम्पी ने 9वें और फाइनल राउंड में हमवतन खिलाड़ी हरिका द्रोणवल्ली से ड्रॉ खेला है.

प्रश्‍न 9. भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में ब्रिटेन और किस देश को पीछे छोड़कर 5वें स्थान पर आ गया है?
क. चीन
ख. अमेरिका
ग. जापान
घ. फ्रांस

उत्तर: घ. फ्रांस – अमेरिकी थिंक टैंक वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़कर 5वें स्थान पर आ गया है. भारत की जीडीपी पिछले वर्ष 2.94 लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है.

प्रश्‍न 10. हाल ही में किस देश ने पहला परमाणु रिएक्टर लगाने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है?
क. इंडोनेशिया
ख. यूगांडा
ग. संयुक्त अरब अमीरात
घ. मालदीव

उत्तर: ग. संयुक्त अरब अमीरात – भारत के मित्रसंयुक्त अरब अमीरात ने देश में पहला परमाणु रिएक्टर लगाने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है. यह रिएक्टर देश के बाराक परमाणु बिजलीघर में काम करेगा जो की अरब देशों में बनने वाला पहला परमाणु बिजलीघर होगा.

Register For Free Govt Job Alert