1. Rajiv Bansal has been appointed as the chairman and managing director of which Indian airline?
Answer: Air India
Rajiv Bansal has recently been appointed as Chairman and Managing Director of Air India. He has been appointed the head of Air India for the second time. Rajiv Bansal is a 1988 batch Nagaland cadre IAS officer. He is currently serving as Additional Secretary in the Union Ministry of Petroleum and Natural Gas. He will replace Air India’s current head Ashwani Lohani.

2. Who has been appointed the new Finance Secretary of India?
Answer: Debashish Panda
Debashish Panda, a 1987 batch IAS officer, has been appointed as the new Finance Secretary of India. He is currently serving as Special Secretary in the Department of Financial Services. He will replace Rajiv Kumar as Finance Secretary.

3. Recently Rishi Sunak of Indian origin became the finance minister of which country?
Answer: United Kingdom
Rishi Sunak, 39, a Member of Parliament from Richmond, Yorkshire, has been appointed as the new Finance Minister of the United Kingdom. It is the second most important post after the Prime Minister. He has replaced Sajid Javid. Before joining Rajneeti, Rishi Sunak worked at Goldman Sachs.

4. Marcelo Rebelo de Sousa has recently visited India, he is the President of which European country?
Answer: Portugal
Portugal’s President Marcelo Rebelo de Sousa has recently been on a four-day visit to India. He is the President of Portugal since 2016. This is his first visit to India. During his visit to India, 14 agreements in the areas of defense, transport, intellectual property rights and yoga etc. were signed.

5. In which city was the BIMSTEC conference organized to stop drug trafficking?
Answer: New Delhi
On 13 February 2020, Union Minister Amit Shah inaugurated the BIMSTEC Countries Conference to ban drug trafficking in New Delhi. The conference is being organized by the Narcotics Control Bureau. Bangladesh, Myanmar, Bhutan, Nepal, Thailand and Sri Lanka participated in this conference. The purpose of this conference is to curb drug trafficking in the affected areas.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 15 February 2020:

1. राजीव बंसल को किस भारतीय एयरलाइन का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है?
उत्तर – एयर इंडिया
राजीव बंसल को हाल ही में एयर इंडिया का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्हें दूसरी बार एयर इंडिया का प्रमुख नियुक्त किया गया है। राजीव बंसल 1988 बैच के नागालैंड कैडर के आईएएस अफसर हैं। वे वर्तमान में केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे एयर इंडिया के मौजूदा प्रमुख अश्वनी लोहानी का स्थान लेंगे।

2. भारत का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – देबाशीष पांडा
1987 बैच के आईएएस अफसर देबाशीष पांडा को भारत का नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं। वे वित्त सचिव के रूप में राजीव कुमार का स्थान लेंगे।

3. भारतीय मूल के ऋषि सुनक हाल ही में किस देश के वित्त मंत्री बने?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम
39 वर्ष के ऋषि सुनक यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं, उन्हें यूनाइटेड किंगडम का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है। यह प्रधानमंत्री के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद है। उन्होंने साजिद जाविद का स्थान लिया है। राजनीती में जुड़ने से पहले ऋषि सुनक गोल्डमैन साक्स में कार्य करते थे।

4. मार्सेलो रेबेलो डी सौसा हाल ही में भारत की यात्रा पर आये हैं, वे किस यूरोपीय देश के राष्ट्रपति हैं?
उत्तर – पुर्तगाल
पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा हाल ही में भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आये हैं। वे 2016 से पुर्तगाल के राष्ट्रपति हैं। यह उनकी प्रथम भारत यात्रा है। उनकी इस भारत यात्रा के दौरान रक्षा, परिवहन, बौद्धिक संपदा अधिकार तथा योग इत्यादि क्षेत्रों में 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।

5. नशीली दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिम्सटेक सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
13 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नशीली दवाओं के तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिम्सटेक देशों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन में बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर रोक लगाना है।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English – 15 January 2020:

1-Indian women’s hockey team striker Lalremsiami has been adjudged the FIH Rising Star of the Year 2019.

भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर लालरेम्सियामी को 2019 की एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी चुना गया।

2-Tata Global Beverages Ltd has been renamed as Tata Consumer Products Ltd to spearhead FMCG ambitions of the $ 113-billion Tata group.

टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड का नाम बदलकर 113 बिलियन डॉलर के टाटा समूह की एफएमसीजी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाने के लिए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का नाम दिया गया है।

3-The world-famous ski destination Gulmarg in Jammu and Kashmir is all set to host a five-day National Winter Games from March 7 under the Khelo India program.

दुनिया का प्रसिद्ध स्की स्थल जम्मू कश्मीर का गुलमर्ग खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत 7 मार्च से शुरू होने वाले पांच दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा।

4-Sanjev Razdan was appointed as the chairman and managing director of Pawan Hans Ltd (PHL).

संजीव राजदान को पवन हंस लि. (पीएचएल) का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

5-Facebook launched its ‘We Think Digital’ programme, under which the social media giant will provide digital literacy training to 1 lakh women across seven states, including Uttar Pradesh, West Bengal and Bihar.

फेसबुक ने ‘ वी थिंक डिजिटल ‘ कार्यक्रम शुरू किया इसके तहत , सोशल मीडिया कंपनी उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल और बिहार सहित सात राज्यों में एक लाख महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए प्रशिक्षित करेगी।

6-Italian super bike maker Ducati has appointed Bipul Chandra as the new Managing Director of its India operations.

इतालवी सुपरबाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने विपुल चंद्र को अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

7-Pakistan’s Babar Azam became the only player to be among the top five in ICC rankings across all formats.

पाकिस्तान के बाबर आज़म सभी प्रारूपों में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पांच में शामिल होने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए।

8-Martin Guptill surpassed former player Nathan Astle to become the top scorer as an opener for New Zealand in ODI cricket.

मार्टिन गुप्टिल ने एकदिवसीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शीर्ष स्कोरर बनने के लिए पूर्व खिलाड़ी नाथन एस्टल को पीछे छोड़ दिया।

15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 15

  • महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म 1564 में हुआ।
  • फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने 1677 में गठबंधन किया।
  • आस्ट्रेलिया और प्रसिया के बीच 1763 में शांति संधि हुई।
  • अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना 1764 में हुई।
  • फ़्रांस ने 1798 में रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
  • फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने 1806 में ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
  • ब्रिटेन की लेबर पार्टी की 1906 में स्थापना हुईं।
  • अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की 1926 में शुरूआत।
  • सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने 1944 में बमबारी की।
  • बेल्जियम में 1961 में हुए “बोइंग 707” विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गयी।
  • मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को 1965 में कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
  • भारत में 1967 में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1976 में की गई।
  • इस्रायली पाइप लाइन का 1970 में उद्घाटन हुआ।
  • श्रीलंका की राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को 1982 में स्थानांतरण।
  • तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने 1989 में अफगानिस्तान से वापसी की थी।
  • ईराक ने 1991 में कुवैत से हटने की घोषणा की।
  • परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से 1999 में मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
  • मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को 2000 में दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने 2002 में पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
  • “एरियन 4” राकेट से 2003 में दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
  • ईरान की राजधानी तेहरान में 2005 में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से लगभग ६० लोगों की जान गयी।
  • गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को 2005 में सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया।
  • हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का 2008 में पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
  • जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2010 में 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।

15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 15 February

  • भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म 1924 में हुआ।
  • भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म 1921 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म 1984 में हुआ।
  • संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म 1949 में हुआ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म 1922 में हुआ।

15 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 15 February

  • 1869 में महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब का निधन।
  • 1948 में प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन।

Current Affairs in Hindi – 15 February 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. गौतम अडानी को पीछे छोड़कर एवेन्यू सुपरमार्केट्स के फाउंडर राधाकिशन दमानी देश के कौन से सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है?
क. दुसरे
ख. तीसरे
ग. चौथे
घ. सातवे

उत्तर: क. दुसरे – एवेन्यू सुपरमार्केट्स के फाउंडर राधाकिशन दमानी गौतम अडानी को पीछे छोड़कर देश के दुसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है. जबकि वह इसी सप्ताह ही छठे सबसे रईस शख्स बने थे. उन्होंने एचसीएल के फाउंडर शिव नाडर, बैंकर उदय कोटक और लक्ष्मी मित्तल को पीछे छोड़ दिया है.

प्रश्‍न 2. केंद्र सरकार ने प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर क्या रख दिया है?
क. अटल विहारी बाजपेयी भवन
ख. अरुण जेठ्ली भवन
ग. सुषमा स्वराज भवन
घ. महात्मा गाँधी भवन

उत्तर: ग. सुषमा स्वराज भवन – केंद्र सरकार ने हाल ही में भारतीय केंद्र का नाम बदलकर “सुषमा स्वराज भवन” रख दिया है. साथ ही राजनयिकों को प्रशिक्षण देने वाले विदेश सेवा संस्थान का नाम भी ‘सुषमा स्वराज विदेश संस्थान’ रख दिया गया है.

प्रश्‍न 3. ग्रीनपीस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को ईंधन से होने वाले वायु प्रदूषण से प्रति वर्ष कितने लाख करोड़ रुपये का नुकसान होता है?
क. 2.5 लाख करोड़ रुपये
ख. 5.4 लाख करोड़ रुपये
ग. 7.8 लाख करोड़ रुपये
घ. 10.7 लाख करोड़ रुपये

उत्तर: घ. 10.7 लाख करोड़ रुपये – ग्रीनपीस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को ईंधन से होने वाले वायु प्रदूषण से प्रति वर्ष 10.7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होता है. प्रति वर्ष करीब 10 लाख लोग वायु प्रदूषण के कारण से होने वाली बीमारियों के शिकार होते है.

प्रश्‍न 4. निम्न में से कौन सा केंद्रशासित प्रदेश सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?
क. दिल्ली
ख. कोलकाता
ग. पुद्दुचेरी
घ. चेन्नई

उत्तर: ग. पुद्दुचेरी – भारत का केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है. पुद्दुचेरी से पहले केरल, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल तथा मध्य प्रदेश राज्य में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास कर चूका है.

प्रश्‍न 5. भारतीय रिज़र्व बैंक ने जल्द ही कितने रूपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की है?
क. एक रुपये
ख. दो रुपये
ग. पांच रुपये
घ. सत्तर रुपये

उत्तर: क. एक रुपये – भारतीय रिज़र्व बैंक ने जल्द ही एक रूपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की है. हालाँकि भारतीय रिज़र्व बैंक अन्य भारतीय मुद्रा नोटों की तरह इस नोट को जारी नहीं करता है, लेकिन भारत सरकार एक रुपये के करेंसी नोट को छापती है.

प्रश्‍न 6. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के किस खिलाडी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है?
क. मनप्रीत सिंह
ख. सूरज करकेरा
ग. रुपिंदर सिंह पाल
घ. गुरिंदर सिंह

उत्तर: क. मनप्रीत सिंह – अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है. वे इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं. उन्हें सबसे ज्यादा 35.2 फीसदी वोट मिले है.

प्रश्‍न 7. टेरी के पूर्व निदेशक पर्यावरणविद् डॉ. आरके पचौरी का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 59 वर्ष
ख. 69 वर्ष
ग. 79 वर्ष
घ. 89 वर्ष

उत्तर: ग. 79 वर्ष – हाल ही में 79 वर्ष की उम्र में ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) के पूर्व निदेशक पर्यावरणविद् डॉ. आरके पचौरी का निधन हो गया है. वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे. वर्ष 2015 में आरके पचौरी की जगह डॉ. अजय माथुर को निदेशक नियुक्त किया गया.

प्रश्‍न 8. बॉक्सिंग टास्क फोर्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के मुताबिक, भारत के अमित पंघल ओलिंपिक क्वालिफायर से पहले दुनिया के कौन से मुक्केबाज बन गए है?
क. नंबर वन
ख. नंबर टू
ग. नंबर थ्री
घ. नंबर फाइव

उत्तर: क. नंबर वन – बॉक्सिंग टास्क फोर्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के मुताबिक, भारत के अमित पंघल ओलिंपिक क्वालिफायर से पहले दुनिया के नंबर वन मुक्केबाज बन गए है. भारत के अमित पंघल ने 420 अंकों के साथ 52 किलो वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है.

प्रश्‍न 9. सतत मात्स्यकी विकास के क्षेत्र में भारत और किस देश के बीच हुए समझोते को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. आइसलैंड

उत्तर: घ. आइसलैंड – भारत और आइसलैंड के बीच हुए सतत मात्स्यकी विकास के क्षेत्र में समझोते को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. इस समझोते से दोनों देशो के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूती मिलेगी.

प्रश्‍न 10. नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक को किस देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ब्रिटेन
घ. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: ग. ब्रिटेन – हाल ही में नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है वे अभी ट्रेजरी के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे. ब्रेग्जिट के कुछ हफ्तों बाद साजिद जावीद ने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था.

Register For Free Govt Job Alert