Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 14 February 2020
1. Under which scheme the ‘School Health and Wellness Ambassador’ initiative has been launched?
Answer: Ayushman Bharat
The Central Government launched the School Health and Wellness Ambassador initiative under Ayushman Bharat, under this initiative two teachers in each government school will be selected as ‘Health and Wellness Ambassador’. This initiative will be linked to Eat Right campaign, Fit India movement and nutrition campaign etc. 11 themes have been identified for this campaign, including Healthy Development, Emotional Health, Responsible Citizenship, Nutrition, Health, Gender Equality, Promoting Healthy Lifestyle, HIV Prevention, Protection against Violence and Safe Use of Internet.
2. ‘Pradhan Mantri Van Dhan Yojana’ is the flagship scheme of which Union Ministry?
Answer: Union Tribal Ministry
The Pradhan Mantri Van Dhan Yojana was launched by TRIFED in 2019 by the Union Tribal Ministry. The scheme aims to provide livelihood for the tribal people using forest products. One Dhan Kendras have been set up for packaging and branding of these products. Recently the Union Minister for Tribal Affairs, Mr. Arjun Munda inaugurated the ‘Workshop on Forest and Entrepreneurship Development’ organized by TRIFED (Tribal Cooperative Marketing Development Federation of India).
2. What is the theme of World Radio Day 2020?
Answer: Radio and Diversity
February 13 is celebrated as World Radio Day. Its purpose is to underline the importance of radio as an entertainment, information and communication medium. On this occasion, UNESCO organizes various activities in association with broadcasters, organizations and communities. In 2011, UNESCO announced to celebrate February 13 as World Radio Day at the 36th General Assembly. It was later declared International Day by the United Nations General Assembly. World Radio Day was first celebrated in 2012.
4. How much amount has been approved by the Union Cabinet to invest in three government insurance companies?
Answer - 2500 crores
The Union Cabinet has recently approved capital investment of Rs 2,500 crore in three government general insurance companies. The investment will be made in three public sector companies: United India Insurance, National Insurance Company and Oriental Insurance Company. There is a possibility of merging these three companies this year.
5. Which tribunal will now cover cases pending in the Direct Taxes ‘Dispute to Confidence’ scheme?
Answer - DRT (debt recovery tribunals)
The Cabinet has approved a change in the ‘Direct Tax Disputes to Confidence’ bill. Union Finance Minister Shrimati Nirmala Sitharaman had announced the ‘Dispute to Confidence’ scheme for resolution of disputes related to direct tax in the Union Budget. The Finance Minister recently tabled the ‘Dispute to Confidence’ bill in Parliament. Now it will also include cases pending in DRT (debt recovery tribunals).
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 14 February 2020:
1. ‘स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ पहल को किस योजना के तहत शुरू किया गया है?
उत्तर – आयुष्मान भारत
केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर पहल लांच की, इस पहल के तहत प्रत्येक सरकारी स्कूल में दो अध्यापकों को ‘हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ चुना जायेगा। इस पहल को ईट राईट अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट और पोषण अभियान इत्यादि से जोड़ा जाएगा। इस अभियान के लिए 11 थीम चिन्हित की गयी हैं, इसमें स्वस्थ विकास, भावनात्मक स्वास्थ्य, जिम्मेदाराना नागरिकता, पोषण, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, HIV रोकथाम, हिंसा के विरुद्ध सुरक्षा तथा इन्टरनेट का सुरक्षित उपयोग शामिल है।
2. ‘प्रधानमंत्री वन धन योजना’ किस केन्द्रीय मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना है?
उत्तर – केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय
केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय ने 2019 में TRIFED के द्वारा प्रधानमंत्री वन धन योजना को लांच किया था। इस योजना का उद्देश्य वन उत्पादों का उपयोग करके जनजातीय लोगों के लिए आजीविका की व्यवस्था करना है। इन उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग के लिए वन धन केन्द्रों की स्थापना की गयी है। हाल ही में केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने TRIFED (Tribal Cooperative Marketing Development Federation of India) द्वारा आयोजित ‘वन तथा उद्यमशीलता विकास पर वर्कशॉप’ का उद्घाटन किया।
2. विश्व रेडियो दिवस 2020 की थीम क्या है?
उत्तर – रेडियो और विविधता (Radio and Diversity)
13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन, सूचना तथा संचार माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व को रेखांकित करना है। इस अवसर पर यूनेस्को प्रसारकों, संगठनों तथा समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है। यूनेस्को ने 2011 में 36वीं महासभा में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। पहली बार विश्व रेडियो दिवस को 2012 में मनाया गया था।
4. केंद्रीय कैबिनेट ने तीन सरकारी बीमा कंपनियों में कितनी राशि निवेश करने के लिए मंज़ूरी दी है?
उत्तर – 2500 करोड़ रूपए
केन्द्रीय कैबिनेट ने हाल ही में तीन सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों में 2,500 करोड़ रुपये के पूँजी निवेश को मंज़ूरी दी है। यह पूँजी निवेश तीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों : यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी में किया जायेगा। इस वर्ष इन तीन कंपनियों का विलय किये जाने की सम्भावना है।
5. प्रत्यक्ष कर ‘विवाद से विश्वास’ योजना में अब किस ट्रिब्यूनल में लंबित मामलों को भी कवर किया जाएगा?
उत्तर – DRT (debt recovery tribunals)
कैबिनेट ने ‘प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास’ बिल में बदलाव को मंज़ूरी दे दी है। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट में प्रत्यक्ष कर से सम्बंधित विवादों के समाधान के लिए ‘विवाद से विश्वास’ योजना की घोषणा की थी। वित्त मंत्री ने हाल ही में संसद में ‘विवाद से विश्वास’ बिल प्रस्तुत किया था। अब इसमें DRT (debt recovery tribunals) में लंबित मामलों को भी शामिल किया जाएगा।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English – 14 January 2020:
1-Indian women’s hockey team striker Lalremsiami has been adjudged the FIH Rising Star of the Year 2019.
भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर लालरेम्सियामी को 2019 की एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी चुना गया।
2-Tata Global Beverages Ltd has been renamed as Tata Consumer Products Ltd to spearhead FMCG ambitions of the $ 113-billion Tata group.
टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड का नाम बदलकर 113 बिलियन डॉलर के टाटा समूह की एफएमसीजी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाने के लिए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का नाम दिया गया है।
3-The world-famous ski destination Gulmarg in Jammu and Kashmir is all set to host a five-day National Winter Games from March 7 under the Khelo India program.
दुनिया का प्रसिद्ध स्की स्थल जम्मू कश्मीर का गुलमर्ग खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत 7 मार्च से शुरू होने वाले पांच दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा।
4-Sanjev Razdan was appointed as the chairman and managing director of Pawan Hans Ltd (PHL).
संजीव राजदान को पवन हंस लि. (पीएचएल) का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
5-Facebook launched its ‘We Think Digital’ programme, under which the social media giant will provide digital literacy training to 1 lakh women across seven states, including Uttar Pradesh, West Bengal and Bihar.
फेसबुक ने ‘ वी थिंक डिजिटल ‘ कार्यक्रम शुरू किया इसके तहत , सोशल मीडिया कंपनी उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल और बिहार सहित सात राज्यों में एक लाख महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए प्रशिक्षित करेगी।
6-Italian super bike maker Ducati has appointed Bipul Chandra as the new Managing Director of its India operations.
इतालवी सुपरबाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने विपुल चंद्र को अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
7-Pakistan’s Babar Azam became the only player to be among the top five in ICC rankings across all formats.
पाकिस्तान के बाबर आज़म सभी प्रारूपों में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पांच में शामिल होने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए।
8-Martin Guptill surpassed former player Nathan Astle to become the top scorer as an opener for New Zealand in ODI cricket.
मार्टिन गुप्टिल ने एकदिवसीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शीर्ष स्कोरर बनने के लिए पूर्व खिलाड़ी नाथन एस्टल को पीछे छोड़ दिया।
14 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 14
- गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की 1537 में पुर्तगालियों से बच कर भागने के दौरान डूबने से मौत।
- पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में 1556 में 13 वर्ष उम्र में अकबर का राजाभिषेक हुआ।
- शाहजहाँ 1628 में आगरा की गद्दी पर बैठा।
- कनाडा 1663 में फ़्रांस का एक प्रान्त बना।
- हेनरी पेलहम 1743 में ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।
- भारत के पहले होमयोपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना 1881 में कोलकाता में हुईं।
- अमेरिकी कांग्रेस ने 1899 में संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
- लंदन के पास ग्रोटन शहर में 1912 में पहली डीजल पनडुब्बी बनाई गई।
पोलिस-सोवियत युद्ध 1919 से आरंभ। - शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना 1920 में की गयी।
- न्यूयॉर्क में आइबीएम की स्थापना 1924 में हुई।
- पेरू, चिली, पराग्वे और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य 1945 में बने।
- अमेरिका ने 1972 में चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।
- अमेरिका ने 1978 में सऊदी अरब, मिस्र, और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की।
- काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा 1979 में हत्या।
- भोपाल गैस कांड की जिम्मेदारी यूनियन कार्बाइड 1989 में सरकार को मुआवजा देने पर राजी हुई थी।
- बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग 1990 में विमान दुर्घटना में मारे गये।
- भारतीय क्रिकेट ख़िलाड़ी कपिल देव ने 1993 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया
- इम्फाल में 1999 में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।
- उमर शेख़ ने 2002 में कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।
- जर्मन निदेशक की ‘हेड आन’ फ़िल्म को 2004 में गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।
- 2005 में प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर विद्यानिवास मिश्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु।
- दुनिया भर में वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब को 2005 में एक्टिवेट किया गया था।
- न्यायाधीशों के विरोध में 2006 में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।
- 2007 में मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ।
- नैया मसूद को 2008 में उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया।
- सानिया मिर्ज़ा ने 2009 में पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।
14 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 14 February
- मुग़ल साम्राज्य के सम्राट बाबर का जन्म 1483 में हुआ।
- राज्य परिषद के अध्यक्ष अलेक्जेन्डर मडीमैन का जन्म 1875 में हुआ।
- प्रमुख मुस्लिम दार्शनिक सैयद ज़फ़रुल हसन का जन्म 1885 में हुआ।
- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का जन्म 1925 में हुआ।
- खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला का जन्म 1933 में हुआ था।
- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का जन्म 1938 में हुआ था।
- भारतीय जनता पार्टी की महिला राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्म 1952 में हुआ था।
- भारतीय अभिनेत्री सकीना जाफ़री का जन्म 1962 में हुआ था।
14 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 14 February
- 1964 में भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का निधन हुआ था।
- 1975 में मशहूर लेखक सर पेल्हम ग्रेनिवाल वुडहाउस का निधन हुआ था।
- 2005 में हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार विद्यानिवास मिश्र का निधन हुआ था।
14 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव
- वैलेंटाइन दिवस।
Current Affairs in Hindi – 14 February 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. भारत के किस राज्य के दुधवा नैशनल पार्क से होकर गुजरने वाली 109 साल पुरानी रेलवे लाइन बंद करने की घोषणा की गयी है?
क. गुजरात
ख. उत्तर प्रदेश
ग. पंजाब
घ. उत्तराखंड
प्रश्न 2. जगत प्रकाश नड्डा ने चंद्रकात पाटिल को किस राज्य में भाजपा पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. महाराष्ट्र
प्रश्न 3. मशहूर फैशन डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 42 वर्ष
ख. 59 वर्ष
ग. 68 वर्ष
घ. 89 वर्ष
प्रश्न 4. डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम क्या रखा है?
क. COVID-19
ख. DOMID-19
ग. ZOCID-19
घ. GOKID-19
प्रश्न 5. इनमे से किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में “स्टेप विद रिफ्यूजी” अभियान की शुरुआत की है?
क. ओपेक
ख. यूनेस्को
ग. यूएनएचसीआर
घ. वर्ल्ड बैंक
प्रश्न 6. भारत के किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कावेरी डेल्टा क्षेत्र को संरक्षित विशेष कृषि क्षेत्र घोषित किया है?
क. केरल
ख. तमिलनाडु
ग. पंजाब
घ. असम
प्रश्न 7. भारतीय फिल्ममेकर रीमा दास की “द विलेज रॉकस्टार” फिल्म को किस राज्य की कक्षा 7 की अंग्रेजी टैक्स्ट बुक का हिस्सा बनाने की घोषणा की गयी है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. असम
प्रश्न 8. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में किसे अंतरराष्ट्रीय जन-स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है?
क. टी.बी
ख. एड्स
ग. कोरोना वायरस
घ. स्वाइन फ्लू
प्रश्न 9. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व खिलाडी को यूएई का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है?
क. कपिल देव
ख. विनोद काम्बली
ग. रॉबिन सिंह
घ. गुरप्रीत सिंह
प्रश्न 10. निम्न में से किस देश के 112 साल 344 दिन के चितेत्सु वतनाबे दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष बन गए हैं?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. जापान
घ. बांग्लादेश
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply