1. According to the Pesticide Management Bill, 2020, what will be the amount of fund created by the defaulting pesticide companies and the contribution made by the State and Central Government?

Answer - 50,000 crores

Funds worth Rs 50,000 crore will be created by this bill. This amount will be raised with the fine recovered from the defaulting pesticide companies and the contribution of the state and central government.

2. Recently Ashraf Ghani was elected the President of which country?

Answer: Afghanistan

The results of the presidential elections held in September 2019 were recently announced by the Election Commission of Afghanistan. Ashraf Ghani received 50.64% votes in these elections.

3. Which became India’s first single-use plastic-free airport?

Answer - Delhi Airport

The Delhi International Airport has become the first single-use plastic-free airport in India. The airport started work to become single-use plastic free after 2018 Environment Day.
In Delhi International Airport, eco-friendly options are used instead of plastic. It is important because it is one of the leading airports in the country. 68.5 million passengers travel from Delhi airport every year.

4. Which country has announced the launch of point based immigration (immigration) system?

Answer - United Kingdom

United Kingdom Home Secretary Preeti Patel has recently announced the introduction of point-based immigration into the country. Under this system, visas will be given to those who will have the required marks. The purpose of this new system is to attract people with high skills to the country. This new system will probably come into effect from January 1, 2021.

5. Syed Ata Hasnain, Rajendra Singh and Krishna Vats were recently elected members of which Indian organization?

Answer - National Disaster Management Authority (NDMA)

Syed Ata Hasnain, Rajendra Singh and Krishna Vats have recently been appointed as members of the National Disaster Management Authority. Prime Minister Modi is the chairman of the National Disaster Management Authority.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 21 February 2020:

1. कीटनाशक प्रबंधन बिल, 2020 के अनुसार डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से निर्मित फण्ड की राशि कितनी होगी?

उत्तर – 50,000 करोड़ रूपये

इस बिल के द्वारा 50,000 करोड़ रूपये के फण्ड का निर्माण किया जायेगा। इस राशि को डिफाल्टर कीटनाशक कंपनियों से वसूले गए जुर्माने तथा राज्य व केंद्र सरकार के योगदान से जुटाया जायेगा।

2. हाल ही में अशरफ गनी को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया?

उत्तर – अफगानिस्तान

सितम्बर, 2019 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणाम की घोषणा हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा की गयी। इन चुनावों में अशरफ गनी को 50.64% वोट प्राप्त हुए।

3. भारत का पहला सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा कौन सा बना?

उत्तर –दिल्ली हवाईअड्डा

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा भारत का पहला सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा बन गया है। इस हवाईअड्डे ने 2018 पर्यावरण दिवस के बाद सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनने के लिए कार्य शुरू कर दिया था।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे में प्लास्टिक के स्थान पर ईको-फ्रेंडली विकल्पों का इस्तेमाल किया जाता है। यह ज़रूरी है क्योंकि यह देश के अग्रणी अवाई अड्डों में से एक है। प्रतिवर्ष 68.5 मिलियन यात्री दिल्ली हवाईअड्डे से सफ़र करते हैं।

4. किस देश ने पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन (आप्रवासन) सिस्टम लॉंच करने की घोषणा की है?

उत्तर –यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम की गृह सचिव प्रीती पटेल ने हाल ही में देश में पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन शुरू करने की घोषणा की है। इस सिस्टम के तहत उन लोगों को वीजा दिया जाएगा जिनके पास जरूरी अंक होंगे। इस नई प्रणाली का उद्देश्य उच्च कौशल युक्त लोगों को देश में आकर्षित करना है। यह नई प्रणाली संभवत 1 जनवरी, 2021 से लागू होगी।

5. सैयद अता हसनैन, राजेंद्र सिंह और कृष्ण वत्स को हाल ही में किस भारतीय संगठन का सदस्य चुना गया?

उत्तर – राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)

सैयद अता हसनैन, राजेंद्र सिंह और कृष्ण वत्स को हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन है।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English – 21 January 2020:

1-External Affairs Minister S Jaishankar inaugurated the Indian pavilion at the Berlin International Film Festival. This festival will be held from February 20 to March 1, 2020.

विदेश मंत्री एस जयशंकर 70वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 20 फरवरी से 1 मार्च, 2020 तक आयोजित किया जाएगा

2-The 15th Finance Commission has appointed ITC Chairman and Managing Director Sanjiv Puri as the head of an eight-member panel on agriculture exports.

15 वें वित्त आयोग ने आईटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को कृषि निर्यात पर आठ सदस्यीय पैनल का प्रमुख नियुक्त किया है।

3-Ashraf Ghani has secured a second term as president of Afghanistan.

अशरफ गनी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल हासिल कर लिया है।

4-Pakistan conducted a successful flight test of the air-launched nuclear-capable cruise missile Ra’ad-II with a range of 600 km on Tuesday, significantly boosting the military’s “deterrence capability” on land and at sea.

पाकिस्तान ने 600 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने की क्षमता वाली परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल प्रक्षेपण परीक्षण किया जिसे भूमि और समुद्र में हमलों को नाकाम करने की सेना की क्षमता बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।

5-Indian-born British businessman, Sanjeev Gupta-led GFG Alliance completed the strategic acquisition of Adhunik Metaliks Ltd (Adhunik) and Zion Steel in a Rs 425 crore cash deal, making its entry in the Indian market.

बड़े उद्योगपति संजीव गुप्ता की अगुवाई वाली जीएफजी एलायंस ने आधुनिक मेटालिक्स और उसकी इकाई जिओन स्टील का करीब 425 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की। इसके साथ कंपनी भारत के इस्पात बाजार में प्रवेश कर गयी है।

6-The sixth edition of the Roland-Garros Junior Wild Card Series will be held at the clay courts of the Delhi Lawn Tennis Association (DLTA) from February 24-26 with four-time Grand Slam winner Mary Pierce as event ambassador.

रोलां गैरां जूनियर वाइल्ड कार्ड सीरीज के छठे सत्र का आयोजन दिल्ली लान टेनिस संघ (डीएलटीए) के क्लेकोर्ट पर 24 से 26 फरवरी तक होगा जिसके लिए चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता मैरी पियर्स को ब्रांड दूत बनाया गया है।

7-Navi Mumbai will host the final of the FIFA U-17 Women’s World Cup on November 21.

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का फाइनल 21 नवंबर को नवी मुंबई में होगा।

8-The All India Football Federation (AIFF) has received the Asian Football Confederation’s “Grassroots Charter Bronze Level” membership which will allow the national body to promote its basic-level events as AFC recognised.

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) को एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) की ‘ग्रासरूट चार्टर ब्रांज लेवल’ सदस्यता मिली है जिससे यह राष्ट्रीय महासंघ अपनी आधारभूत प्रतियोगिताओं को एएफसी से मान्यता प्राप्त के रूप में बढ़ावा दे सकता है।

9-Germany’s 19-year-old Formula Three driver Sophia Flörsch won Comeback of the Year award at Laureus Sporting Awards 2020.

जर्मनी के 19 वर्षीय फॉर्मूला थ्री ड्राइवर सोफिया फ्लोर्श ने लॉरियस स्पोर्टिंग अवार्ड्स 2020 में कमबैक ऑफ द ईयर अवार्ड जीता।

10-Indian billionaire BR Shetty has resigned as the Co-Chairman of UAE’s biggest hospital operator NMC Health, which he founded in 1975.

भारतीय अरबपति बीआर शेट्टी ने यूएई के सबसे बड़े अस्पताल संचालक एनएमसी हेल्थ के सह-अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया, जिसे उन्होंने 1975 में स्थापित किया था।

21 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 21

  • रूस में रोमानोव वंश का शासन 1613 में स्थापित हुआ।
  • डचों ने 1795 में श्रीलंका, सीलोन अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
  • अमेरिका में सिलाई मशीन का 1842 में पेटेंट कराया गया।
  • फ्रेडरिक एंगेल्स और कार्ल मार्क्स ने 1848 में कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया।
  • अमेरिका के कनेक्टिकट में 1878 में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।
  • पुड्डुचेरी स्थित अरविंदो आश्रम की मां मीरा अलफासा का 1878 में पेरिस में जन्म।
  • महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का 1896 में जन्म।
  • अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का 1907 में जन्म।
  • बर्दुन का युद्ध 1914 से प्रारम्भ।
  • फ़्रांस में 1916 में प्रथम विश्व युद्ध में बर्डन की लड़ाई भड़की।
  • बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की 1919 में म्यूनिख में हत्या हुई।
  • न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का 1925 में प्रकाशन।
  • ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने 1943 में रूसियों को सम्मानित किया।
  • मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ 1946 में विरोध प्रदर्शन।
  • पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में ढाका) स्थित ढाका विश्वविद्यालय में 1952 में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन किया गया।
  • नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की 1959 में स्थापना।
  • सोवियत संघ ने 1963 में अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
  • अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन 1972 में चीन की यात्रा पर गए थे।
  • युगोस्लाविया ने 1974 में संविधान स्वीकार किया।
  • राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने 1975 में अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।
  • नासा ने 1981 में सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।
  • दक्षिण अफ्रीका सरकार ने 1986 में जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
  • कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने 1990 में राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।
  • अल्बानिया में राष्ट्रपति ने 1991 में पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।
  • चीन ने 1992 में शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
  • 1998 में भारतीय चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने 1999 में लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • 2001 में सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।
  • स्पेन के निवासियों ने 2005 में जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।
  • लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा 2004 में डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
  • हिन्दुस्तान मोटर्स ने 2009 में अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।

21 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 21 February

  • भारतीय आध्यात्मिक नेता दा मदर मिर्रा अलफ़ासा का 1878 में जन्म।
  • भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का 1894 में जन्म।
  • एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का 1896 में जन्म।
  • भारतीय रेसिंग ड्राइवर प्रतिभा सुरेशवारन का 1980 में जन्म।

21 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 21 February

  • 1991 में भारतीय अभिनेत्री अौर गायिका नूतन का निधन।
  • 1998 में भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।
  • 1970 में भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का निधन।
  • 1829 में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी रानी चेन्नम्मा का निधन।

21 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 21 February

  • अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Current Affairs in Hindi – 20 February 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. कंप्यूटर में कट, कॉपी, पेस्ट कमांड का पता लगाने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 60 वर्ष
ख. 65 वर्ष
ग. 74 वर्ष
घ. 84 वर्ष

उत्तर: ग. 74 वर्ष – कंप्यूटर में कट, कॉपी, पेस्ट कमांड का पता लगाने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का हाल ही में 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. लैरी टेस्लर ने वर्ष 1960 के दशक की शुरुआत में सिलिकॉन वैली में काम करना शुरू किया था.

प्रश्‍न 2. सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल _______ को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है?
क. राजेंद्र सिंह
ख. कृष्ण वत्स
ग. कमल किशोर
घ. सैयद अता हसनैन

उत्तर: घ. सैयद अता हसनैन – सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है. साथ ही राजेंद्र सिंह और कृष्ण वत्स को भी एनडीएमए में सदस्य बनाया गया है. वर्तमान सदस्य कमल किशोर का कार्यकाल अगले पांच साल बढ़ा दिया गया है.

प्रश्‍न 3. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री ______ का हाल ही में 82 साल की उम्र में निधन हो गया है?
क. हेमा मालिनी
ख. किशोरी बलाल
ग. वहीदा रहमान
घ नूतन

उत्तर: ख. किशोरी बलाल – बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री किशोरी बलाल का हाल ही में 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म स्वदेश में उनकी ‘कावेरी अम्मा’ का किरदार निभाया था. अभिनेत्री किशोरी बलाल काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थी.

प्रश्‍न 4. हाल ही में किसने 22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. केंद्र सरकार
घ. सुप्रीमकोर्ट

उत्तर: ग. केंद्र सरकार – केंद्र सरकार ने तीन साल के लिए 22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. इससे पहले 21वें विधि आयोग का कार्यकाल 31 अगस्त 2018 को समाप्त हुआ था. विधि आयोग एक गैर-सांविधिक निकाय है.

प्रश्‍न 5. पुरे विश्व में 21 फ़रवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व सामाजिक न्याय दिवस
ख. अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
ग. विश्व विज्ञानं दिवस
घ. विश्व सुरक्षा दिवस

उत्तर: ख. अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस – पुरे विश्व में 21 फ़रवरी को “अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस” मनाया जाता है.

प्रश्‍न 6. एफसी गोवा क्लब एएफसी चैंपियन्स लीग ग्रुप चरण में पहुंचने वाला ______ भारतीय क्लब बन गया है?
क. पहला
ख. दूसरा
ग. तीसरा
घ. चौथा

उत्तर: क. पहला – एफसी गोवा ने फुटबॉल में नया इतिहास रचते हुए एफसी गोवा इंडियन सुपर लीग जमशेदपुर एफसी को 5-0 से हराकर चैंपियन्स लीग के ग्रुप चरण के लिये क्वालीफाई कर लिया है. साथ ही एफसी गोवा क्लब एएफसी चैंपियन्स लीग ग्रुप चरण में पहुंचने वाला पहला भारतीय क्लब बन गया है.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस टेलिकॉम कंपनी ने हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 1,000 करोड़ रुपए का भुगतान किया है?
क. रिलायंस जियो
ख. एयरटेल
ग. वोडाफोन आइडिया
घ. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: ग. वोडाफोन आइडिया – वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 1,000 करोड़ रुपए का भुगतान किया है. इससे पहले कंपनी ने 2,500 करोड़ रुपए का भुगतान किया था.

प्रश्‍न 8. निम्न में से कौन सा विदेशी बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला पहला विदेशी बल्लेबाज बन गया है?
क. क्रिस गेल
ख. जोनी बर्रेस्ट
ग. डेविड वार्नर
घ. रोहित शर्मा

उत्तर: ग. डेविड वार्नर – आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले डेविड वार्नरआईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए है. वार्नर ने आइपीएल के 126 मैच में 43.17 की औसत से कुल 4706 रन बनाए हैं जिसमे उनका 126 रन का बेस्ट स्कोर है.

प्रश्‍न 9. भष्टाचार के गंभीर आरोप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किस खिलाडी को अनिश्चतकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है?
क. बाबर आज़म
ख. सरफ़राज़ अहमद
ग. उमर अकमल
घ. मोहमद आमिर

उत्तर: ग. उमर अकमल – भष्टाचार के गंभीर आरोप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उमर अकमल को अनिश्चतकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है. वे अब जांच पूरी होने तक किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे.

प्रश्‍न 10. एफएटीएफ के अंतरराष्ट्रीय सहयोग समीक्षा समूह में किस देश को संदिग्ध सूची (ग्रे लिस्ट) में रखे जाने की सिफारिश की गयी है?
क. पाकिस्तान
ख. मालदीव
ग. यूगांडा
घ. श्री लंका

उत्तर: क. पाकिस्तान – एफएटीएफ के अंतरराष्ट्रीय सहयोग समीक्षा समूह में पाकिस्तान को संदिग्ध सूची (ग्रे लिस्ट) में रखे जाने की सिफारिश की गयी है. इस संदिग्ध सूची (ग्रे लिस्ट) में बाहर निकलने के लिए पाकिस्तान को 39 में से 12 वोट चाहिए थे.

Register For Free Govt Job Alert