Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 22 February 2020
1. What is the term of the 22nd Law Commission of India?
Answer: 3 years
The Union Cabinet recently approved the formation of the 22nd Law Commission of India. The tenure of the proposed Law Commission is three years. The tenure of the previous Law Commission, headed by retired Justice BS Chauhan, ended last August. The Law Commission shall be presided over by a retired Judge of the Supreme Court or the Chief Justice of a High Court. It will act to advise the Central Government on complex legal issues.
2. Who has been elected the chairman of the Ram Mandir Complex Development Committee?
Answer: Nripendra Mishra
Nripendra Mishra, former Principal Secretary to Prime Minister Narendra Modi, has been elected the Chairman of the Ram Mandir Complex Development Committee. Gopal Das, the head of the Ram Janmabhoomi Nyas, has been elected the chairman of the Sri Ram Janmabhoomi Tirthakshetra Trust.
3. IRCTC will start special pilgrimage tourist train Sri Ramayana Express from which state / union territory?
Answer: New Delhi
IRCTC recently announced that Indian Railways is going to operate a special pilgrimage tourist train Sri Ramayana Express. The special train of IRCTC, which will cover the pilgrimage sites associated with Lord Ram, known as ‘Ramayana Circuit of India’, will be started from New Delhi from 28 March. It will have a total of ten coaches including five AC 3 tier coaches. This 16 night-17 days journey will be booked on first come first serve basis.
4. Which state will celebrate the birth anniversary of former Chief Minister as ‘State Women’s Child Protection Day’?
Answer: Tamil Nadu
Tamil Nadu Chief Minister E. Palaniswami has recently announced in the state assembly that February 24, the birthday of former Tamil Nadu Chief Minister Jayalalithaa, will be celebrated as ‘Women and Child Protection Day’ in the state. Apart from this, he also announced several welfare schemes for the Muslims of the state, the pension of Muslim scholars (ulemas) of the state has been doubled to 3000 rupees.
5. Recently Divya Kakran, Pinky and Sarita More, who are in the headlines, are associated with which sport?
Answer: Wrestling
Divya Kakran recently won a gold medal at the Asian Wrestling Championships held in New Delhi. Divya won all four bouts in the 68kg category. Other Indian wrestlers Pinky and Sarita More also won gold medals in the women’s 55 kg and 59 kg weight categories respectively. Earlier, Ashu, Aditya Kundu and Hardeep won bronze medals for India in Greco-Roman wrestling in the championship.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 22 February 2020:
1. भारत के 22वें विधि आयोग का कार्यकाल कितना है?
उत्तर: 3 वर्ष
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत के 22वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दी। प्रस्तावित विधि आयोग का कार्यकाल तीन वर्ष है। पिछले विधि आयोग का कार्यकाल, जो सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस चौहान की अध्यक्षता में था, पिछले अगस्त में समाप्त हुआ। सर्वोच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश या एक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा विधि आयोग की अध्यक्षता की जाएगी। यह जटिल कानूनी मुद्दों पर केंद्र सरकार को परामर्श देने का कार्य करेगा।
2. राम मंदिर परिसर विकास समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर: नृपेन्द्र मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को राम मंदिर परिसर विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया है। राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख नृत्य गोपाल दास को श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है।
3. IRCTC द्वारा विशेष तीर्थयात्रा पर्यटक ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस को किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से शुरू किया जाएगा?
उत्तर: नई दिल्ली
IRCTC ने हाल ही में घोषणा की कि भारतीय रेलवे एक विशेष तीर्थयात्रा पर्यटक ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस संचालित करने जा रही है। आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन, जो भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों को कवर करेगी, जिसे ‘रामायण सर्किट ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है, इसे 28 मार्च से नई दिल्ली से शुरू किया जाएगा। इसमें पांच एसी 3 टियर कोच सहित कुल दस कोच होंगे। 16 रात-17 दिनों की इस यात्रा की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी।
4. किस राज्य द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती को ‘राज्य महिला बाल संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा?
उत्तर: तमिलनाडु
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने हाल ही में राज्य विधानसभा में घोषणा की है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जन्मदिवस 24 फरवरी को राज्य में ‘महिला और बाल संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राज्य के मुसलमानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की, राज्य के मुस्लिम विद्वानों (उलेमाओं) की पेंशन को दोगुना करके 3000 रुपए कर दिया गया है।
5. हाल ही में सुर्खियों में रही दिव्या काकरान, पिंकी और सरिता मोर किस खेल से जुड़ी हुई हैं?
उत्तर: कुश्ती
दिव्या काकरान ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। दिव्या ने 68 किग्रा वर्ग में सभी चार मुकाबले जीते। अन्य भारतीय पहलवान पिंकी और सरिता मोर ने भी क्रमश: महिलाओं के 55 किग्रा और 59 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले आशु, आदित्य कुंडू और हरदीप ने चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत के लिए कांस्य पदक जीते।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English – 22 January 2020:
1-External Affairs Minister S Jaishankar inaugurated the Indian pavilion at the Berlin International Film Festival. This festival will be held from February 20 to March 1, 2020.
विदेश मंत्री एस जयशंकर 70वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 20 फरवरी से 1 मार्च, 2020 तक आयोजित किया जाएगा
2-The 15th Finance Commission has appointed ITC Chairman and Managing Director Sanjiv Puri as the head of an eight-member panel on agriculture exports.
15 वें वित्त आयोग ने आईटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को कृषि निर्यात पर आठ सदस्यीय पैनल का प्रमुख नियुक्त किया है।
3-Ashraf Ghani has secured a second term as president of Afghanistan.
अशरफ गनी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल हासिल कर लिया है।
4-Pakistan conducted a successful flight test of the air-launched nuclear-capable cruise missile Ra’ad-II with a range of 600 km on Tuesday, significantly boosting the military’s “deterrence capability” on land and at sea.
पाकिस्तान ने 600 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने की क्षमता वाली परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल प्रक्षेपण परीक्षण किया जिसे भूमि और समुद्र में हमलों को नाकाम करने की सेना की क्षमता बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।
5-Indian-born British businessman, Sanjeev Gupta-led GFG Alliance completed the strategic acquisition of Adhunik Metaliks Ltd (Adhunik) and Zion Steel in a Rs 425 crore cash deal, making its entry in the Indian market.
बड़े उद्योगपति संजीव गुप्ता की अगुवाई वाली जीएफजी एलायंस ने आधुनिक मेटालिक्स और उसकी इकाई जिओन स्टील का करीब 425 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की। इसके साथ कंपनी भारत के इस्पात बाजार में प्रवेश कर गयी है।
6-The sixth edition of the Roland-Garros Junior Wild Card Series will be held at the clay courts of the Delhi Lawn Tennis Association (DLTA) from February 24-26 with four-time Grand Slam winner Mary Pierce as event ambassador.
रोलां गैरां जूनियर वाइल्ड कार्ड सीरीज के छठे सत्र का आयोजन दिल्ली लान टेनिस संघ (डीएलटीए) के क्लेकोर्ट पर 24 से 26 फरवरी तक होगा जिसके लिए चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता मैरी पियर्स को ब्रांड दूत बनाया गया है।
7-Navi Mumbai will host the final of the FIFA U-17 Women’s World Cup on November 21.
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का फाइनल 21 नवंबर को नवी मुंबई में होगा।
8-The All India Football Federation (AIFF) has received the Asian Football Confederation’s “Grassroots Charter Bronze Level” membership which will allow the national body to promote its basic-level events as AFC recognised.
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) को एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) की ‘ग्रासरूट चार्टर ब्रांज लेवल’ सदस्यता मिली है जिससे यह राष्ट्रीय महासंघ अपनी आधारभूत प्रतियोगिताओं को एएफसी से मान्यता प्राप्त के रूप में बढ़ावा दे सकता है।
9-Germany’s 19-year-old Formula Three driver Sophia Flörsch won Comeback of the Year award at Laureus Sporting Awards 2020.
जर्मनी के 19 वर्षीय फॉर्मूला थ्री ड्राइवर सोफिया फ्लोर्श ने लॉरियस स्पोर्टिंग अवार्ड्स 2020 में कमबैक ऑफ द ईयर अवार्ड जीता।
10-Indian billionaire BR Shetty has resigned as the Co-Chairman of UAE’s biggest hospital operator NMC Health, which he founded in 1975.
भारतीय अरबपति बीआर शेट्टी ने यूएई के सबसे बड़े अस्पताल संचालक एनएमसी हेल्थ के सह-अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया, जिसे उन्होंने 1975 में स्थापित किया था।
22 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 22
- रूस और स्वीडन ने 1724 में आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
- बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर 1746 में फ्रांसीसी सेनाओं ने कब्जा किया।
- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म 1731 में हुआ था।
- चीन के साथ व्यापार के लिए 1784 में अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
- स्पेन ने 1821 में अमेरिका को फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में बेचा।
- ईस्ट इंडिया कम्पनी ने 1845 में डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
- लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण 1848 में पेरिस में विद्रोह हुआ।
- लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का 1907 में संचालन।
- व्हाइट हाउस पर 1935 में हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
- घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था 1964 से लागू हुई।
- उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने 1966 में अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
- बांग्लादेश को पाकिस्तान ने 1974 में मान्यता प्रदान की।
- कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने 1979 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- अफ़ग़ानिस्तान ने 1980 में मार्शल लॉ की घोषणा की।
- 1992 में खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
- जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का 1998 में समापन।
- जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर 2006 में रोक लगायी।
22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 22 February
- 1732 में अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
- 1788 में जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म।
- 1856 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का जन्म।
- 1885 में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का जन्म।
- 1889 में भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म।
- 1892 में गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता इंदुलाल याज्ञिक का जन्म।
- 1906 में भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ हुमायूँ कबीर का जन्म।
- 1906 में हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का जन्म।
- 1914 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का जन्म।
- 1920 में भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का जन्म।
- 1922 में भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का जन्म।
22 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 22 February
- मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ का 1556 में निधन।
- हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भगवत दयाल शर्मा का 1993 में निधन।
- महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का 1944 में निधन।
- शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का 1958 में निधन।
- भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का 1982 में निधन।
Read more daily history at here
Current Affairs in Hindi – 22 February 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कितने करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है?
क. 515 करोड़ रुपए
ख. 645 करोड़ रुपए
ग. 847 करोड़ रुपए
घ. 934 करोड़ रुपए
प्रश्न 2. इथोनोलॉज के अनुसार इनमे से कौन सी भाषा दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है?
क. अंग्रेजी
ख. उर्दू
ग. हिंदी
घ. पंजाबी
प्रश्न 3. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में तीन दिवसीय विशाल पक्षी गणना में पक्षियों की कितनी नई प्रजातियां मिली है?
क. 2 प्रजातियां
ख. 3 प्रजातियां
ग. 4 प्रजातियां
घ. 5 प्रजातियां
प्रश्न 4. सुप्रीमकोर्ट ने किस राज्य सरकार को अवैध रेत खनन पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश दिया है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. राजस्थान सरकार
प्रश्न 5. निम्न में से किस देश की सरकार ने गृहयुद्ध के कारण 2012 से बंद अलेप्पो एयरपोर्ट को फिर चालू कर दिया है?
क. रूस सरकार
ख. अमेरिकी सरकार
ग. सीरिया सरकार
घ. भारत सरकार
प्रश्न 6. 22 फ़रवरी को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व चिंतन दिवस
ख. विश्व महिला दिवस
ग. विश्व पुरुष दिवस
घ. विश्व शांति दिवस
प्रश्न 7. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का कौन सा खिलाडी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट 100-100 मैच खेलने वाला दुनिया का पहला खिलाडी बन गया है?
क. केन विलियम्ससन
ख. रॉस टेलर
ग. ट्रेंट बोल्ट
घ. मार्टिन गुप्टिल
प्रश्न 8. भारतीय क्रिकेट टीम के किस खिलाडी ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है?
क. युजवेंद्र चहल
ख. प्रज्ञान ओझा
ग. अमित मिश्र
घ. आर अश्विन
प्रश्न 9. एशियाई चैम्पियनशिप की महिला स्पर्धाओं में भारत की दिव्या काकरान, सरिता मोरे और पिंकी ने कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर दोनों
प्रश्न 10. निम्न में से किस देश के अटॉर्नी जनरल अनवर मंसूर खान ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
क. अफगानिस्तान
ख. श्री लंका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. पाकिस्तान
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply