1. An Indian-American has been appointed as the new chairman of IBM?
Answer: Arvind Krishna
Indian-origin Arvind Krishna will be the new CEO of multi-national IT company IBM (International Business Machines), replacing Ginni Rometi. Currently Arvind Krishna heads IBM’s cloud business. Arvind Krishna holds a degree from IIT Kanpur. He later received his PhD from the University of Illinois.
Recently, International Business Machines (IBM) acquired US software company Red Hat for $ 34 billion. The acquisition will strengthen IBM’s cloud business. Arvind Krishna played a very important role in this acquisition.

2. After the separation of the United Kingdom, how many countries are now in the European Union?
Answer - 27
On 31 January, the United Kingdom broke away from the European Union, after which the number of EU countries now stands at 27. The United Kingdom will remain in the transition period until 31 December 2020, during which the United Kingdom will follow EU rules. The United Kingdom has issued a 50 pence coin on the occasion of the United Kingdom’s separation from the European Union.

3. Abidali Neemuchwala was the CEO of which Indian IT company?
Answer: Wipro
Abidali Neemuchwala was the CEO of Wipro, recently he resigned from his post. He has been working as the Group President and CEO of the company for the last four years. He was acting as the Managing Director of the company from July 2019. Recently Rishad Premji became the executive chairman of Wipro in place of his father Azeem Premji.

4. Under RCS-UDAN scheme, the 250th flight has been launched between Bhubaneswar and which Indian city?
Answer: Varanasi
Allianz Air, a subsidiary of Air India, has started a direct flight between Bhubaneswar and Varanasi. This flight will be operated daily. This flight has been launched under the RCS-UDAN (Regional Connectivity Scheme - Common Citizen of Uday Desh) scheme. This is the 250th flight launched under RCS-UDAN. This flight will leave Bhubaneswar at 12:15 in the afternoon and reach Varanasi at 2.05, followed by the flight from Varanasi at 2:30 and reach Bhubaneswar at 4:20 in the evening.

5. Ajay Bisaria has been appointed the High Commissioner of which country?
Answer: Canada
Senior diplomat Ajay Bisaria has been appointed as the High Commissioner of Canada, he will soon take charge. He is a 1987 batch Indian Foreign Service officer. Prior to this he was working as the Indian High Commissioner to Pakistan. After the abolition of the special status of Jammu and Kashmir by India, he came to India from Pakistan.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 3 February 2020:

1. किसी भारतीय-अमेरिकी को IBM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अरविन्द कृष्णा
भारतीय मूल के अरविन्द कृष्णा बहु-राष्ट्रीय आईटी कंपनी IBM (इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन्स) के नए सीईओ होंगे, वे गिनी रोमेती का स्थान लेंगे। वर्तमान में अरविन्द कृष्णा IBM के क्लाउड कारोबार के प्रमुख हैं। अरविन्द कृष्णा ने IIT कानपूर से डिग्री प्राप्त की है। बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलेनॉइस से पीएचडी प्राप्त की।
हाल ही में इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन (IBM) ने 34 अरब डॉलर में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण से IBM के क्लाउड बिज़नेस को मजबूती मिलेगी। इस अधिग्रहण में अरविन्द कृष्णा ने अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

2. यूनाइटेड किंगडम के अलग होने के बाद अब यूरोपीय संघ में कितने देश हैं?
उत्तर – 27
31 जनवरी को यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ से अलग हो गया, इसके बाद अब यूरोपीय संघ के देशों की संख्या 27 रह गयी है। 31 दिसम्बर, 2020 तक यूनाइटेड किंगडम परिवर्तन अवधि (transition period) में रहेगा, इस दौरान यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ के नियमों का पालन करेगा। यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से अलग होने के अवसर पर यूनाइटेड किंगडम ने 50 पेंस का सिक्का जारी किया है।

3. अबिदाली नीमचवाला किस भारतीय आईटी कम्पनी के सीईओ थे?
उत्तर – विप्रो
अबिदाली नीमचवाला विप्रो के सीईओ थे, हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। वे पिछले चार वर्षों से कंपनी के ग्रुप प्रेजिडेंट और सीईओ के रूप में कार्यरत्त हैं। जुलाई, 2019 से वे कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे थे। हाल ही में रिषद प्रेमजी अपने पिता अज़ीम प्रेमजी के स्थान पर विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन बने थे।

4. RCS-UDAN योजना के तहत 250वीं उड़ान भुबनेश्वर और किस भारतीय शहर के बीच शुरू की गयी है?
उत्तर – वाराणसी
एयर इंडिया की सब्सिडियरी अलायन्स एयर ने भुबनेश्वर और वारणसी के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की है। यह उड़ान दैनिक रूप से संचालित की जायेगी। इस उड़ान को RCS-UDAN (क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत शुरू किया गया है। यह RCS-UDAN के तहत शुरू की गयी 250वीं उड़ान है। यह उड़ान भुबनेश्वर से दोपहर 12:15 पर रवाना होगी तथा 2.05 पर वाराणसी पहुँच जायेगी, इसके बाद वाराणसी से यह उड़ान 2:30 पर रवाना होगी और भुबनेश्वर में शाम को 4:20 पर पहुँच जायेगी।

5. अजय बिसारिया को किस देश का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
उत्तर – कनाडा
वरिष्ठ राजनयिक अजय बिसारिया को कनाडा का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है, वे शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे। वे 1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। इससे पहले वे पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त थे। भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने के बाद वे पाकिस्तान से भारत आ गये थे।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English - 3 February 2020:

1-Former India cricketers Rudra Pratap Singh, Madan Lal and Sulkashana Naik were appointed members of the Cricket Advisory Committee (CAC) by the BCCI.

पूर्व भारतीय आलराउंडर मदन लाल, आर पी सिंह और सुलक्षणा नाइक को बीसीसीआई की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति में शामिल करने की घोषणा की गयी।

2-Wrestler Ravinder Kumar, who won a silver medal at the Under-23 World Championships last year, has tested positive for a prohibited substance and he has been banned for four years.

पिछले साल अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रविंदर कुमार को प्रतिबंधित दवाई के सेवन का दोषी पाया गया है जिसके लिये उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

3-Eminent novelist and short storyteller Dr Dalip Kaur Tiwana died in Mohali. She was 84.

प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यासकार दलीप कौर टिवाणा का मोहाली में निधन हो गया। वह 84 साल थीं।

4-Economic Survey 2019-20 has projected economic growth at 6 to 6.5 per cent in the Next financial year

2019-20 के आर्थिक सर्वेक्षण में अगले वित्‍त वर्ष के लिए वृद्धि दर छह से साढ़े छह प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

5-The UK has officially left the European Union membership. Most EU laws will continue to be in force until 31st December.

ब्रिटेन औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ से अलग हो गया है। यूरोपीय संघ से अलग होने के बावजूद यूरोपीय संघ के अधिकतर कानून 31 दिसम्‍बर तक ब्रिटेन में लागू रहेंगे।

6-Delegates from over 60 countries including China, Russia, the UK and South Korea will participate in the upcoming DefExpo, India”s mega defence exhibition, which is being held in Lucknow from February 5-9.

भारत की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी ‘‘ डिफे. एक्सपो’’ 5 से 9 फरवरी के बीच लखनऊ में आयोजित की जाएगी और इसमें चीन, रूस, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया सहित 60 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

7-Seasoned diplomat Ajay Bisaria was appointed High Commissioner to Canada, a posting considered important in view of India’s close ties with the North American country.

अनुभवी राजनयिक अजय बिसारिया को कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। यह पद भारत- कनाडा संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

8-State-owned Bank of Baroda has signed a pact with Care Ratings to assess credit quality of its small and medium enterprises (SME) customers.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लघु एवं मझोले उद्यम (एसएमई) की वित्तीय साख की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए केयर रेटिंग्स के साथ करार किया है।

3 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 3

  • पुर्तग़ाली तथा उस्मानों के बीच 1503 में दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
  • सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को 1760 में बुरी तरह हराया।
  • विश्व में 1815 में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
  • बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत 1916 में हुयी।
  • मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा 1925 में शुरू।
  • पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला 1934 में शुरू हुआ।
  • जावा पर 1942 में पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
  • रूस 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमत हुआ।
  • प्रयाग में 1954 में हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान गयी।
  • भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की 1970 में तलचर में आधारशिला रखी गई।
  • सन 1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
  • भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र”को 1988 में सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
  • भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में 1999 में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ।
  • मिस्र का जहाज़ “अल सलाम-98 लाल” 2006 में सागर में डूबा।
  • चीन ने 2007 में मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 2009 में ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
  • अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राजस्थान रायल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।

3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 3 February

  • रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्‍म 1963 में हुआ।
  • ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्‍म 1816 में हुआ।
  • भारतीय डांसर, मॉडल राखी सावंत का जन्‍म 1980 में हुआ।
  • भारतीय तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र का जन्‍म 1983 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का जन्‍म 1958 में हुआ।

3 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 3 February

  • 1969 में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता सीएन अन्‍नादुरई का निधन।
  • 1978 में महाकवि शंकर कुरुप का निधन।
  • 1979 में, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का निधन हुआ।
  • 2000 में दिग्‍गज तबलावादक उस्‍ताद कुरैशी अल्‍ला रक्‍खा खान का निधन हुआ।
  • 2016 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हुआ।

Current Affairs in Hindi – 3 February 2020 Questions and Answers

प्रश्न 1. भारतीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का बजट कितना कर दिया गया है?
[क]. 600 करोड़ रु.
[ख]. 300 करोड़ रु.
[ग]. 700 करोड़ रु.
[घ]. 900 करोड़ रु.

उत्तर: 600 करोड़ रु. – स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का मतलब प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना व् उनके दुश्मनों पर निगरानी रखना है इस ग्रुप की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के एक साल बाद (1985 में) किया गया था.

प्रश्न 2. निम्न में से किसे अमेरिकी आईटी कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स (आईबीएम) ने अपना नया सीईओ बनाने की घोषणा की है?
[क]. अरविंद कृष्णा
[ख]. सत्य नाडेला
[ग]. सुन्दर पिचाई
[घ]. अजय बंगा

उत्तर: अरविंद कृष्णा – वर्तमान में आईबीएम की सीईओ गिनी रोमेटी है और 6 अप्रैल को इनकी जगह अरविंद कृष्णा जी लेंगे. वर्तमान में आईबीएम का मार्केट कैप 12,588 करोड़ डॉलर है. अरविंद कृष्णा जी ने आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएशन करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनाॅयस से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की थी।
भारतीय मूल के कुछ मुख्य सीईओ जैसे सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट), सुंदर पिचाई (अल्फाबेट), अजय बंगा (मास्टरकार्ड), शांतनु नारायण (एडोब) आदि है.

प्रश्न 3. ‘बेस्ट स्पोकन वर्ड एल्बम’ के लिए किस अमेरिकी महिला ने ग्रैमी पुरस्कार जीता है?
[क]. मिशेल ओबामा
[ख]. ओप्राह विनफ्रे
[ग]. मालिया अन्न ओबामा
[घ]. सशा ओबामा

उत्तर: ‘बेस्ट स्पोकन वर्ड एल्बम’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार मिशेल ओबामा ने जीता है, मिशेल ओबामा ने अपने संस्मरण ”बिकमिंग’’ की ऑडियोबुक रिकॉर्डिंग के लिए पुरस्कार जीता।

प्रश्न 4. शुभमन गिल किस खेल में रूचि रखते है?
[क]. क्रिकेट
[ख]. फूटबाल
[ग]. कबड्डी
[घ]. टेनिस

उत्तर: क्रिकेट – शुबमन गिल एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वह पंजाब के दाहिने हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2017-18 रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया.

प्रश्न 5. मोहम्मद अनास याहिया निम्न में से किस खेल से सम्बंधित है?
[क]. भारतीय धावक (Indian sprinter)
[ख]. भारतीय निशानेबाज (Indian Shooter)
[ग]. भारतीय बॉक्सर (Indian Boxer)
[घ]. भारतीय क्रिकेटर (Indian Crickter)

उत्तर: मोहम्मद अनास याहिया – मुहम्मद अनस याहिया एक भारतीय स्प्रिंटर (धावक) है जो 400 मीटर की दूरी तय करने में माहिर है.

प्रश्न 6. ऑस्ट्रेलियन ओपन का मेन्स डबल्स खिताब निम्न में से किसने जीत लिया?
[क]. राजीव राम और जॉय सलिसबरी
[ख]. मैक्स पुर्केल और लुक सेविल्ले
[ग]. रावेन कियासेन और जॉन पीअर्स
[घ]. मार्सेलो मेलो और राजीव राम

उत्तर: राजीव राम और जॉय सलिसबरी – अमेरिका के भारतवंशी राजीव राम और ब्रिटेन के जॉय सलिसबरी ने मैक्स पुर्केल और लुक सेविल्ले को 6-4, 6-2 हरा ऑस्ट्रेलियन ओपन का मेन्स डबल्स खिताब जीत लिया।

प्रश्न 7. खेल मंत्रालय को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कितने करोड़ रुपए आवंटित किए गए है?
[क]. 2826.92 करोड़
[ख]. 1826.92 करोड़
[ग]. 2846.92 करोड़
[घ]. 2926.92 करोड़

उत्तर: 2826.92 करोड़ – वित्त वर्ष 2020-21 के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेल बजट में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 50 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. वर्ष 2019-20 के संशोधित बजट में खेल बजट के लिए 2776.92 करोड़ रुपए था.

प्रश्न 8. निम्न में से कौन अमेरिका के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वालीं 18वीं खिलाड़ी बनीं?
[क]. सोफिया केनिन
[ख]. एलीना स्वितोलिया
[ग]. एलिसन रिसके
[घ]. मेडिसन कीस

उत्तर: सोफिया केनिन – यह सोफिया केनिन पहली बार ग्रैंड स्लैम जीतीं इन्होने मुगुरुजा को हरा और सेरेना को पीछे कर यह खिताब अपने नाम किया.

प्रश्न 9. हर साल 2 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोनसा दिवस मनाया जाता है?
[क]. वर्ल्ड वेटलैंड्स डे (World Wetlands Day)
[ख]. योग दिवस (Yoga Day)
[ग]. चोकलेट डे (Chocolate Day)
[घ]. वैलेंटाइन दिवस (Valentine’s Day)

उत्तर: वर्ल्ड वेटलैंड्स डे – हर वर्ष 2 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड वेटलैंड्स डे मनाया जाता है. विश्व वेटलैंड्स दिवस 2020 का विषय ‘वेटलैंड्स और जैव विविधता’ है।

प्रश्न 10. 2019–20 वुहान कोरोनावायरस एक भयानक बीमारी है ‘वुहान कोरोनावायरस’ में वुहान क्या है?
[क]. वुहान चीन के हुबेई प्रांत का एक शहर है
[ख]. यह एक टीबी बीमारी है
[ग]. यह एक मच्छर है
[घ]. यह एक सांप है

उत्तर: वुहान चीन के हुबेई प्रांत का एक शहर है – मध्य चीन के हुबेई प्रांत की विशाल राजधानी वुहान, यांग्त्ज़ी और हान नदियों द्वारा विभाजित एक वाणिज्यिक केंद्र है।

Register For Free Govt Job Alert