1. Who won the men’s singles title in the recently concluded Australian Open tournament 2020?
Answer - Novak Djokovic
Serbia’s star tennis player Novak Djokovic has won the 8th title of the Australian Open. In the final, they defeated Dominic Thiem of Austria 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4. This is Djokovic’s 17th Grand Slam. They are trailing slightly ahead of Roger Federer (20) and Rafael Nadal (19). The 32-year-old Djokovic has so far 5 Wimbledon, 3 U.S. Has won the Open and a French Open title.

2. Pramod Aggarwal was recently appointed the chairman and managing director of which public enterprise?
Answer - Coal India Limited
Pramod Agarwal has recently taken over as Chairman and Managing Director of Coal India Limited. He is a 1991 batch IAS officer of Madhya Pradesh cadre. Prior to this he was the Principal Secretary, Urban Development and Housing Department of Madhya Pradesh. He also called A.K. Jha succeeded, he retired on January 31, 2020.

3. Who has been appointed the High Commissioner of India to Sri Lanka?
Answer: Gopal Bagle
Indian diplomat Gopal Bagle was appointed the High Commissioner of India to Sri Lanka. He is currently working in the Prime Minister’s Office, he will take up his assignment shortly. He will replace Taranjit Sandhu, Taranjit Sandhu has been appointed as the Indian Ambassador in the US. Bagley is a 1992 batch Indian Foreign Service officer. Gopal Bagle has served as the Deputy High Commissioner in Pakistan and a spokesman for the Ministry of External Affairs.

4. When is World Wetting Day celebrated?
Answer: 2 February
World Wetland Day is observed on 2 February. The aim is to spread awareness about the importance of wetlands such as marshes and mangroves in the face of global warming. The theme of World Wetting Day this year is ‘wetland and biodiversity’.

5. ‘Yuvika’ training program for school students is organized by which organization?
Answer: ISRO
Indian Space Research Organization is going to organize the second session of ‘Yuva Vigyan Program - Yuvika’. The program was launched by ISRO in 2019. Under this program, school students are made aware about astronomy and related technology. Online registration for this year’s ‘Yuvika’ program has started.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 4 February 2020:

1. हाल ही में संपन्न ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट 2020 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर – नोवाक जोकोविच
सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का 8वां खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह जोकोविच का 17वां ग्रैंड स्लैम है। वे रॉजर फेडरेर (20) तथा राफेल नडाल (19) से थोड़ा पीछे चल रहे हैं। 32 वर्षीय जोकोविच ने अब तक 5 विंबलडन, 3 यू.एस. ओपन तथा एक फ्रेंच ओपन खिताब जीता है।

2. प्रमोद अग्रवाल को हाल ही में किस सार्वजनिक उद्यम का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया?
उत्तर – कोल इंडिया लिमिटेड
प्रमोद अग्रवाल ने हाल ही में कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। वे मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वे मध्य प्रदेश के शहरी विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव थे। उन्होंने ए.के. झा का स्थान लिया है, वे 31 जनवरी, 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे।

3. श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – गोपाल बागले
भारतीय राजनयिक गोपाल बागले को श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया । वे वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत्त हैं, वे शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे। वे तरनजीत संधू का स्थान लेंगे, तरनजीत संधू को अमेरिका में भारतीय एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। बागले 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। गोपाल बागले पाकिस्तान में डिप्टी उच्चायुक्त तथा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं।

4. विश्व आर्द्र्भूमि दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 2 फरवरी
2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetland Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग का सामना करने में आर्द्रभूमि जैसे दलदल तथा मंग्रोव के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष विश्व आर्द्र्भूमि दिवस की थीम ‘आर्द्र्भूमि व जैव विविधता’ है।

5. स्कूली छात्रों के लिए ‘युविका’ नामक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किस संगठन द्वारा किया जाता है?
उत्तर – इसरो
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम – युविका’ के दूसरे सत्र का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम को 2019 में इसरो द्वारा लांच किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्रों को अन्तरिक्ष विज्ञान व इससे सम्बंधित प्रौद्योगिकी के बारे में अवगत करवाया जाता है। इस वर्ष के ‘युविका’ कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English - 4 February 2020:

1-Former India cricketers Rudra Pratap Singh, Madan Lal and Sulkashana Naik were appointed members of the Cricket Advisory Committee (CAC) by the BCCI.

पूर्व भारतीय आलराउंडर मदन लाल, आर पी सिंह और सुलक्षणा नाइक को बीसीसीआई की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति में शामिल करने की घोषणा की गयी।

2-Wrestler Ravinder Kumar, who won a silver medal at the Under-23 World Championships last year, has tested positive for a prohibited substance and he has been banned for four years.

पिछले साल अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रविंदर कुमार को प्रतिबंधित दवाई के सेवन का दोषी पाया गया है जिसके लिये उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

3-Eminent novelist and short storyteller Dr Dalip Kaur Tiwana died in Mohali. She was 84.

प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यासकार दलीप कौर टिवाणा का मोहाली में निधन हो गया। वह 84 साल थीं।

4-Economic Survey 2019-20 has projected economic growth at 6 to 6.5 per cent in the Next financial year

2019-20 के आर्थिक सर्वेक्षण में अगले वित्‍त वर्ष के लिए वृद्धि दर छह से साढ़े छह प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

5-The UK has officially left the European Union membership. Most EU laws will continue to be in force until 31st December.

ब्रिटेन औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ से अलग हो गया है। यूरोपीय संघ से अलग होने के बावजूद यूरोपीय संघ के अधिकतर कानून 31 दिसम्‍बर तक ब्रिटेन में लागू रहेंगे।

6-Delegates from over 60 countries including China, Russia, the UK and South Korea will participate in the upcoming DefExpo, India”s mega defence exhibition, which is being held in Lucknow from February 5-9.

भारत की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी ‘‘ डिफे. एक्सपो’’ 5 से 9 फरवरी के बीच लखनऊ में आयोजित की जाएगी और इसमें चीन, रूस, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया सहित 60 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

7-Seasoned diplomat Ajay Bisaria was appointed High Commissioner to Canada, a posting considered important in view of India’s close ties with the North American country.

अनुभवी राजनयिक अजय बिसारिया को कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। यह पद भारत- कनाडा संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

8-State-owned Bank of Baroda has signed a pact with Care Ratings to assess credit quality of its small and medium enterprises (SME) customers.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लघु एवं मझोले उद्यम (एसएमई) की वित्तीय साख की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए केयर रेटिंग्स के साथ करार किया है।

4 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important Events of 4th February

  • बांका महार भागवतभक्त ने 1318 में आज के दिन समाधि ली थी।
  • शाहजहां को आगरा का सम्राट 1628 में घोषित किया गया था।
  • सन 1789 में जॉर्ज वॉशिंगटन को अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में चुना गया
  • लोकमान्‍य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र ‘केसरी’ का पहला अंक 1881 में आया था।
  • भारत के स्वतंत्रता आंदोलन समय हुआ चौरीचौरा काण्ड 1922 को हुआ।
  • महात्मा गांधी को ख़राब स्वास्थ्य के कारण 1924 में बिना किसी शर्त के मुंबई जेल से छोड़ दिया गया।
  • भारत की सातवीं आर्मी बर्मा पर 1944 में जपान ने हमला किया था।
  • RSS ने 1948 में रिज़र्व बैंक की राष्ट्रीयता पर बैन लगा दिया।
  • श्रीलंका 1948 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ।
  • भारत पाकितान के बीच 1953 में कश्मीर के मुद्दे पर पहली बार बात हुई थी।
  • सन 1976 में लोक सभा को एक साल के लिये बढ़ा दिया गया था।
  • एर्नाकुलम को 1990 में भारत का सबसे पहला शिक्षित राज्य घोषित किया था।
  • दुनिया को बदलने वाली सोशलनेटवर्किंग साइट फेसबुक को मार्क ज़ुकेरबर्ग ने 2004 में लांच किया था।

4 फरवरी को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 4th February

  • 1909 में बल्लेबाज़ और भारतीय अंपायर का विदर्भा में जन्म हुआ था।
  • 1922 में मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1924 में भारत के नवें उपराष्ट्रपति कोचेरिल रमन नारायण का जन्म हुआ था।
  • 1938 में देश के मशहूर कथक कलाकार बिरजू महाराज का जन्‍म हुआ था।
  • 1974 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्‍म हुआ था।

4 फरवरी को हुए निधन – Famous Deaths of 4th February

  • 1934 में भारत के देशभक्त मधुसूदन दास का निधन हुआ था।
  • 1974 में प्रसिद्ध गणितज्ञ सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन हुआ था।
  • 2001 में क्रिकेटर पंकज रॉय का निधन हुआ था।
  • 2002 में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता भगवान दादा का निधन हुआ था।

4 फरवरी के महत्वपूर्ण दिवस – Important Days of 4th February

  • विश्‍व कैंसर दिवस

Current Affairs in Hindi – 4 February 2020 Questions and Answers

प्रश्न 1. हर वर्ष किस दिन श्रीलंका में राष्ट्रिय दिवस मनाया जाता है?
[क] 4 फ़रवरी
[ख] 4 मार्च
[ग] 4 जनवरी
[घ] 4 अप्रैल

उत्तर: 4 फ़रवरी – श्रीलंका में हर वर्ष में 4 फ़रवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष श्रीलंका में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आगमन के साथ समारोह सुबह 9 बजे शुरू होगा।

प्रश्न 2. निम्न में से किन्होने अन्तरिक्ष में ज्यादा दिन रहने का रिकॉर्ड बना लिया है?
[क] क्रिस्टीना कोच
[ख] मैरी जाने क्लार्क
[ग] पेग्ग्य व्हिटसन
[घ] निक होगुए

उत्तर: क्रिस्टीना कोच – 40 वर्षीय क्रिस्टीना कोच ने अन्तरिक्ष में ज्यादा समय बिताने का रिकॉर्ड बनाया इन्होने अन्तरिक्ष में 289 दिन बिताए और सबसे लबे समय तक सिंगल स्पेसफ्लाइट का नया रिकॉर्ड स्थापित किया.

प्रश्न 3. ‘रोजवैली घोटाला’ का सम्बंधित किस स्कीम से है?
[क] हॉलिडे मेंबरशिप स्कीम
[ख] होटल मेंबरशिप स्कीम
[ग] फोरेग्न मेंबरशिप स्कीम
[घ] हवाई मेंबरशिप स्कीम

उत्तर: हॉलिडे मेंबरशिप स्कीम – इस स्कीम में रोजवैली ग्रुप ने लोगो को अधिक रिटर्न देने का झांसा देकर तक़रीबन एक लाख निवेशकों को 15 हजार करोड़ रूपये तक का चुना लगा दिया है. इस ग्रुप के प्रबंध निदेशक शिवमय दत्ता बताए जाते है.

प्रश्न 4. ‘सुमित नागल’ किस खेल के एक अच्छे खिलाडी है?
[क] टेनिस
[ख] खोखो
[ग] बास्केटबाल
[घ] होकी

उत्तर: टेनिस – सुमित नागल एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2015 विंबलडन लड़कों का युगल खिताब जीता और जूनियर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

प्रश्न 5. 1 फ़रवरी को लागू बजट 2020-21 में शिक्षा के लिए कितने करोड़ रपये का बजट पेश किया गया?
[क] 99,300 करोड़ रुपये
[ख] 92,300 करोड़ रुपये
[ग] 99,00 करोड़ रुपये
[घ] 91,300 करोड़ रुपये

उत्तर: 99,300 करोड़ रुपये – निर्मला सीतारमण ने शिक्षा के लिए दिए 99,300 करोड़ रुपये का बजट ऐलान किया जिसमे शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा मिल सकेगा.

प्रश्न 6. ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की लेखक इनमें से कौन है?
[क] मेरी हिग्निस क्लार्क
[ख] अलाफैर बुर्के
[ग] ऐनी पैरी
[घ] पत्रिचिया कॉर्नवेल

उत्तर: मेरी हिग्निस क्लार्क – सबसे अधिक बिकने वाली किताब ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की लेखिका मेरी हिग्निस क्लार्क है और इनका हाल ही में 92 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया.

प्रश्न 7. कर्नाटक में कब भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा?
[क] 6 फ़रवरी
[ख] 6 अप्रैल
[ग] 6 जनवरी
[घ] 6 नवम्बर

उत्तर: कर्णाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 13 विधायक को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया जाएगा, इनमें कांग्रेस और जेडीएस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 10 विधायक भी शामिल हैं।

प्रश्न 8. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने किसके खिलाफ व्यापक हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की?
[क] सीएए, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर)
[ख] राष्ट्रिय राजनीती
[ग] लोकतंत्र
[घ] समानता की अवधारणा

उत्तर: सीएए, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) – नारायणसामी ने सीएए, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ व्यापक हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की।

प्रश्न 9. किस युवा ओलंपिक चैंपियन ने में हाल ही में क्लीन एवं जर्क में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 72वीं पुरुष और 35वीं महिला सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पुरुष 67 किग्रा वर्ग का खिताब जीत लिया?
[क] जेरेमी लालरिननुंगा
[ख] नीरज चोप्रा
[ग] महुली घोष
[घ] मनु भाकर

उत्तर: जेरेमी लालरिननुंगा – मिजोरम के इस भारोत्तोलन ने स्नैच में दो विफल प्रयास के बाद 132 किग्रा वजन उठाया लेकिन क्लीन एवं जर्क में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 167 किग्रा वजन से कुल 299 किग्रा वजन के साथ खिताब जीता.

प्रश्न 10. जोशना चिनप्पा निम्न में से किस खेल से सम्बंधित है?
[क] Squash Player
[ख] Tennis Player
[ग] Cricket Player
[घ] Hocky Player

उत्तर: Squash Player – जोशना चिनप्पा एक भारतीय पेशेवर स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वह जुलाई 2016 में वर्ल्ड नंबर 10 की करियर-उच्च विश्व रैंकिंग पर पहुंच गई थी|

Register For Free Govt Job Alert