1. Sampriti practice is organized by India with which country?
Answer: Bangladesh
A “Sampriti” war exercise will be organized between India and Bangladesh from 3 February to 16 February 2020. This exercise will be organized in Meghalaya. This war exercise is part of the defense cooperation between India and Bangladesh. This exercise is very important from the point of view of bilateral defense cooperation. Significantly, this is the 9th edition of the military exercise between the two countries. In this exercise, soldiers of both countries will take part in anti-terrorism operations.

2. Martyr’s day is celebrated on 30 January, to which great man is paid homage by this day?
Answer: Mahatma Gandhi
January 30 is celebrated as Martyr’s Day in India. Mahatma Gandhi died on this day in 1948. Gandhiji was assassinated by Nathuram Godse. On this day, the President, Vice President, Prime Minister and Defense Minister pay homage at Gandhiji’s tomb.

3. Which journalist has been selected for the 2019-20 PEN Gauri Lankesh Award?
Answer: Yusuf Jamil
Journalist Yusuf Jameel has been selected for the 2019-20 PEN Gauri Lankesh Award. He has been awarded this award for outstanding journalism in Jammu and Kashmir. PEN International is a global association of writers, founded in 1921. PEN South Asia and PEN Delhi instituted the award in honor of journalist Gauri Lankesh.

4. According to the Economic Outlook Survey recently released by FICCI, what is the estimated GDP growth of India in 2019-20?
Answer - 5%
According to the Economic Outlook Survey released by FICCI (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry), India’s GDP growth rate is estimated to be 5% in 2019-20. Accordingly, the GDP growth rate will increase to 5.5% in 2020-21. The services sector is projected to grow at 7.2% in the current financial year.

5. Who has been appointed the new chairman of Central Board of Indirect Taxes and Customs?
Answer - M. Ajit Kumar
The Cabinet Appointments Committee has approved the appointment of M. Ajit Kumar as the new chairman of the Central Board of Indirect Taxes and Customs. M. Ajit Kumar is a 1984 batch Indian Revenue Service officer, he is currently a member of the Central Board of Indirect Taxes and Customs. Prior to this, Pranab Kumar Das was the chairman of the Central Board of Indirect Taxes and Customs.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 1 February 2020:

1. भारत द्वारा सम्प्रीती अभ्यास का आयोजन किस देश के साथ किया जाता है?
उत्तर – बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच 3 फरवरी से 16 फरवरी, 2020 के बीच “सम्प्रीती” युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का आयोजन मेघालय में किया जाएगा। यह युद्ध अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग का हिस्सा है। द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की दृष्टि से यह अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि यह दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास का 9वां संस्करण है। इस अभ्यास में दोनों देशों के सैनिक आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में हिस्सा लेंगे।

2. 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है, इस दिवस के द्वारा किस महापुरुष को श्रद्धांजली दी जाती है?
उत्तर – महात्मा गाँधी
30 जनवरी को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1948 में महात्मा गाँधी की मृत्यु हुई थी। नाथूराम गोडसे द्वारा गांधीजी की हत्या की गयी थी। इस दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा रक्षामंत्री गाँधीजी की समाधी पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करते हैं।

3. 2019-20 PEN गौरी लंकेश पुरस्कार के लिए किस पत्रकार को चुना गया है?
उत्तर – युसूफ जमील
पत्रकार युसूफ जमील को 2019-20 PEN गौरी लंकेश पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार जम्मू-कश्मीर में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रदान किया गया है। PEN इंटरनेशनल लेखकों का एक वैश्विक संघ है, इसकी स्थापना 1921 में की गयी थी। PEN दक्षिण एशिया व PEN दिल्ली ने पत्रकार गौरी लंकेश के सम्मान में इस पुरस्कार की स्थापना की थी।

4. हाल ही में FICCI द्वारा जारी Economic Outlook Survey के मुताबिक 2019-20 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितना रहने का अनुमान लगाया गया है?
उत्तर – 5%
FICCI (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry) द्वारा जारी Economic Outlook Survey के मुताबिक 2019-20 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5% रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक 2020-21 में जीडीपी वृद्धि दर बढ़कर 5.5% हो जायेगी। मौजूदा वित्त वर्ष में सेवा क्षेत्र में 7.2% की वृद्धि होने का अनुमान है।

5. केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – एम. अजीत कुमार
कैबिनेट नियुक्ति समिति ने एम. अजीत कुमार को केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त करने के लिए मंज़ूरी दे दी है। एम. अजीत कुमार 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं, वे वर्तमान में केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के सदस्य हैं। इससे पहले प्रणब कुमार दास केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन थे।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English - 1 February 2020:

1-The Reserve Bank of India (RBI) appointed its Executive Director Janak Raj as member of the Monetary Policy Committee (MPC), the highest interest rate setting body.

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने कार्यकारी निदेशक जनक राज को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का सदस्य नियुक्त किया है। एमपीसी नीतिगत दर तय करती हैं।

2-Uttarakhand Tourism Development Council signed a pact with online travel firm MakeMyTrip to promote homestay facilities among tourists.

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने प्रदेश में सैलानियों के लिए होमस्टे सुविधा को बढावा देने के लिए मेकमाई ट्रिप के साथ एक समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किया ।

3-Chandauli district in Uttar Pradesh has topped the list of aspirational districts ranked by the government think tank Niti Aayog in December.

सरकार के ‘थिंक टैंक’ नीति आयोग की दिसंबर की आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का चंदौली जिला शीर्ष पर रहा है।

4-Technology giant Google announced a $1 million grant to promote news literacy among Indians.

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने भारतीयों के बीच समाचार साक्षरता को प्रोत्साहित करने के लिए 10 लाख डॉलर के अनुदान की घोषणा की।

5-Assam has emerged as the top state in terms of best practices followed in budget formulation, followed by Odisha and Andhra Pradesh, says a survey by Transparency International.

बजट बनाने में सर्वश्रेष्ठ व्यवहार के मामले में असम शीर्ष राज्य रहा है। उसके बाद ओड़िशा और आंध्र प्रदेश का नंबर आता है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक सर्वे में यह जानकारी दी गई है।

6-Seasoned diplomat Harsh Vardhan Shringla took charge as India’s next foreign secretary, and asserted that he would work with India’s partners on key issues, including ensuring an “undifferentiated and unambiguous” approach to terrorism.

वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला ने देश के नए विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया और कहा कि वह आतंकवाद के प्रति ‘‘भेदभाव रहित तथा स्पष्ट’’ रुख सुनिश्चित करने सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत के सहयोगियों के साथ काम करेंगे।

7-Renowned Scottish club Rangers FC announced the signing of women’s national team forward Bala Devi, a first in Indian football.

स्काटलैंड के प्रतिष्ठित क्लब रेंजर्स एफसी ने राष्ट्रीय महिला फुटबाल टीम की फारवर्ड बाला देवी के साथ अनुबंध की घोषणा की, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

8-Thespian Sanjna Kapoor was awarded the French honour of Chevalier dans l’Ordre des Arts et des Lettres’ (Knight of the Order of Arts and Letters) for her outstanding contribution to theatre.

रंगकर्मी संजना कपूर को थिएटर के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए फ्रांसीसी सम्मान ‘शेवलियर दांस आईऑर्दर दे आर्त्स एत दे लेतर्स’ (नाइट ऑफ दी ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स) से सम्मानित किया गया।

1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 1

  • लॉर्ड कार्नवालिस 1786 में भारत के गवर्नर जनरल बने।
  • न्यूयार्क शहर में 1790 में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया।
  • ‘यूनाइटेड किंगडम’ और नीदरलैंड पर फ़्रांस ने 1793 में युद्ध की घोषणा की।
  • लार्ड काॅर्नवालिस ने 1797 में बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
  • फिलीपींस में 1814 में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
  • कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना 1827 में हुई।
  • मॉरीशस में ‘ग़ुलामी प्रथा’ का समापन 1835 में हुआ।
  • ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन 1855 में हुआ।
  • दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना 1881 में हुई।
  • डाक बीमा योजना 1884 में लागू हुई।
  • 1884 में ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’ का प्रकाशन।
  • सन 1908 ईसवी को पुर्तगाल के राजा कार्रलोस प्रथम की उनके पुत्र के साथ लिसबन में हत्या कर दी गयी।
  • असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी महात्मा गाँधी ने 1922 में भारत के वायसराय को दी।
  • यू.एस.एस.आर. ने 1924 में यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
  • द टाइम्‍स ने 1930 में पहली बार क्रास वर्ड पजल को प्रकाशित किया।
  • 1946 ईसवी को नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।
  • ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने 1949 में ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया।
  • दक्षिण अफ्रीका ने 1956 में सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
  • सीरिया और मिस्र को 1958 में ‘यूनाइटेड अरब रिपब्लिक’ में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
  • भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना 1964 में हुई।
  • ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन 1972 में हुआ।
  • ‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन 1976 में हुआ।
  • ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन 1977 में हुआ।
  • भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना 1977 में हुयी।
  • 15 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद 1979 में अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
  • मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 1985 में कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में 1991 में आये भूकंप से लगभग 1000 लोगों की मृत्यु हुयी।
  • भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 1992 में ‘यूनियन कार्बाइड’ के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया।
  • केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को 1992 में नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया।
  • पीटर कोर्डा ने 1998 में मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
  • अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का 1999 में टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन।
  • ईसवी 2000 को न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्ज़ के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की।
  • अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की 2002 में आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
  • अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त 2003 में हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
  • सऊदी अरब में 2004 में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में लगभग 300 लोगों की मौत और 250 घायल।
  • नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने 2005 में प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2006 में दस वर्षीय ‘अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना’ की घोषणा की।
  • इफ़को ने 2007 में जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
  • चार देशों के ‘पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट’ में 2009 में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
  • मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने 2009 में पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।

1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 1 February

  • 1914 में अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्‍म हुआ था।
  • 1955 में भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्‍म हुआ था।
  • 1956 में भारतीय फ़िल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्‍म हुआ था।
  • 1957 में फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ़ का जन्‍म हुआ था।
  • 1967 में भारतीय राजनीतिज्ञ शिशुपाल नाथु पाटले का जन्‍म हुआ था।
  • 1971 में भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्‍म हुआ था।
  • 1915 में हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्‍म हुआ था।
  • 1861 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का जन्‍म हुआ था।

1 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 1 February

  • 1882 में हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का निधन हुआ था।
  • 1969 में प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का निधन हुआ था।
  • 2003 में पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का निधन हुआ था।

Current Affairs in Hindi – 1 February 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. हाल ही में किसने भारत समेत कई देशों में फैले खतरनाक कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित किया है?
क. केंद्र सरकार
ख. यूनेस्को
ग. विश्व स्वास्थ्य संगठन
घ. वर्ल्ड बैंक

उत्तर: ग. विश्व स्वास्थ्य संगठन – विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में भारत समेत कई देशों में फैले खतरनाक कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित किया है. चीन में कोरोनावायरस के वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 213 पर पहुंच गई है और कोरोनावायरस बीमारी से 9,692 ग्रस्त है.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए 24×7 “आईबॉक्स” नाम से नई सेल्फ-सर्विस डिलीवरी सुविधा लांच की है?
क. भारतीय स्टेट बैंक
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. आईसीआईसीआई बैंक
घ. केनरा बैंक

उत्तर: ग. आईसीआईसीआई बैंक – आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए 24×7 “आईबॉक्स” नाम से नई सेल्फ-सर्विस डिलीवरी सुविधा लांच की है. इस सुविधा से ग्राहक अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड, चेक बुक और रिटर्न चेक को ब्रांच से 24 घंटे और सातों दिन ले सकेंगे.

प्रश्‍न 3. मेडागास्कर में चक्रवात से प्रभावित लोगों कि मदद के लिए किसने ऑपरेशन वनीला की शुरूआत की है?
क. भारतीय नौसेना
ख. निति आयोग
ग. भारतीय वायूसेना
घ. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: क. भारतीय नौसेना – भारतीय नौसेना ने हाल ही में मेडागास्कर में चक्रवात से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता और राहत उपलब्ध कराने के लिए ऑपरेशन वनीला की शुरूआत की है. भारतीय नौसैनिक तूफान के बाद आई बाढ़ से राहत के लिए लोगों के बीच दवाएं और खाद्य सामग्री बांट रहे हैं.

प्रश्‍न 4. केंद्र सरकार ने किस राज्य के खतरनाक उग्रवादी समूह नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के साथ एक शांति समझोता किया है?
क. केरल
ख. असम
ग. गुजरात
घ. चेन्नई

उत्तर: ख. असम – भारत के असमराज्य के खतरनाक उग्रवादी समूह नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के साथ केंद्र सरकार ने एक शांति समझोता किया है. इस समझोते के साथ इन संगठनों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने की बात की और बोडोलैंड की मांग नहीं करने का दावा किया है.

प्रश्‍न 5. अमेरिका की किस आईटी कंपनी ने भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा को नया सीईओ बनाने की घोषणा की है?
क. गूगल
ख. माइक्रोसॉफ्ट
ग. आईबीएम
घ. विप्रो

उत्तर: ग. आईबीएम – अमेरिका की आईटी कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स (आईबीएम) ने हाल ही में भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा को नया सीईओ बनाने की घोषणा की है. वे 6 अप्रैल से पदभार ग्रहण करेंगे. साथ ही आईबीएम ने 46 साल पहले अपनी कंपनी का विज्ञापन दिया था. जिसमे भारतीय गणितज्ञ भास्कर, ब्रह्मगुप्त और आर्यभट्‌ट के योगदान को सराहा गया था.

प्रश्‍न 6. इनमे से किस कंपनी ने कोरोना वायरस के चलते चीन में स्थित अपने दफ्तर को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है?
क. फेसबुक
ख. एप्पल
ग. गूगल
घ. माइक्रोसॉफ्ट

उत्तर: ग. गूगल – गूगल ने कोरोना वायरस के चलते चीन में स्थित अपने दफ्तर को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है. और वही फेसबुक और एपल ने अपने कामकाज वहां बेहद सीमित कर दिया है. गूगल के इस ऑफिस के बंद होने का असर हांगकांग और ताइवान पर भी पड़ रहा है.

प्रश्‍न 7. भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल किस अवार्ड से सम्मानित की जाने वाली विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गईं है?
क. वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर
ख. वर्ल्ड गेम्स प्लेयर्स ऑफ द ईयर
ग. इंडियन गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर
घ. इंडियन गेम्स प्लेयर्स ऑफ द ईयर

उत्तर: क. वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर – भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल “वर्ल्ड गेम्स ऐथलीट ऑफ द ईयर” किस अवार्ड से सम्मानित की जाने वाली विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गईं है.

प्रश्‍न 8. लियोनल मेसी स्पेनिश फुटबॉल के इतिहास में कितने मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
क. 200 मैच
ख. 300 मैच
ग. 400 मैच
घ. 500 मैच

उत्तर: घ. 500 मैच – लियोनल मेसी स्पेनिश फुटबॉल के इतिहास में 500 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. हाल ही में स्पेनिश फुटबॉल लीग कोपा डेल रे में बार्सिलोना ने लेगानेस को 5-0 से हराया है. जबकि लियोनल मेसी से पहले बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी जावी हेरनांदेज ने 476 और एंड्रेस इनिएस्टा ने 459 मैच जीते थे.

प्रश्‍न 9. क्रिस्टिना म्लादेनोविच और टिमिया बाबोस की जोड़ी ने सु-वेई और स्ट्रीकोवा को हराकर कौन सी बार वीमेन्स डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीत लिया है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार

उत्तर: ख. दूसरी बार – ऑस्ट्रेलियन ओपन में फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच और हंगरी की टिमिया बाबोस की जोड़ी ने चीन की ताइपेई की सु-वेई शीए और चेक रिपब्लिक की बारबोरा स्ट्रीकोवा को 6-2, 6-1 से हराकर दूसरी बार वीमेन्स डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीत लिया है. इससे पहले इस जोड़ी ने 2018 में यह खिताब जीता था.

प्रश्‍न 10. एनटोनियो गुटेरस ने भारतीय मूल की गीता सभरवाल को किस देश में “रेजीडेंट कॉर्डिनेटर” नियुक्त किया है?
क. चीन
ख. अमेरिका
ग. थाईलैंड
घ. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: ग. थाईलैंड – संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एनटोनियो गुटेरस ने भारतीय मूल की गीता सभरवाल को थाईलैंड में “रेजीडेंट कॉर्डिनेटर” नियुक्त किया है. भारतीय मूल की गीता सभरवाल ने ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स से डेवलपमेंट मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की हैं.

Register For Free Govt Job Alert