Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 29 January 2020
1. The Government of India and the Government of Assam have recently signed an agreement with which tribal group with trilateral group?
Answer: Bodo
On 27 January 2020, the Government of India signed the historic Bodo Accord, an agreement with 9 factions of the National Democratic Front of Bodoland (NDFB). The people of Bodo community had been demanding a separate state for a long time, later this started insurgency. After the deal, it is estimated that more than 1500 militants may surrender. The Government of India will spend 1500 crore rupees in the next three years for the implementation of this agreement.
2. Which state assembly has passed a resolution to abolish the state legislature?
Answer: Andhra Pradesh
The Assembly of Andhra Pradesh has passed a resolution to abolish the State Legislative Council. The motion received the support of 133 legislators. Actually the state government bills are facing opposition in the Legislative Council. The main opposition party in the Legislative Council, the Telugu Desam Party, has 27 seats out of 58.
3. Which Indian shipbuilder will deliver the anti-submarine stealth warship named INS Kavaratti to the Indian Navy?
Answer - Garden Reach Shipbuilders & Engineers
Garden Reach Shipbuilders and Engineers, a Calcutta based public sector unit, will deliver the anti-submarine stealth warship named INS Kavaratti to the Navy. INS Kavaratti is the fourth and last submarine to be delivered under Project P28 of the Indian Navy. The first three submarines are named: Kamorta, Kadmatta and Kilton (these are the names of the islands of the Lakshadweep group). These three submarines were delivered between 2014 and 2017. 90% of the parts of the Kavaratti war vessel are indigenous.
4. Recently who has been appointed as the new CEO of Indian Banks’ Association?
Answer: Sunil Mehta
Punjab National Bank Managing Director Sunil Mehta has become the new Chief Executive Officer of the Indian Banks Association. They have made V.G. Has replaced Kannan. Indian Banks’ Association is a group of Indian banks and financial institutions. The Indian Banks Association was established on September 26, 1946, with its headquarters located in Mumbai.
5. Which Indian theater artist will be awarded the French honor ‘Knight of the Order of Arts and Letters’?
Answer: Sanjana Kapoor
Indian theater artist Sanjana Kapoor will be honored with the French honor ‘Knight of the Order of Arts and Letters’. He is being given this award for his outstanding contribution in the field of theater arts. French culture minister Frank Ryster is on a visit to India these days, he will nominate Sanjana Kapoor during the ceremony.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 29 January 2020:
1. भारत सरकार और असम सरकार ने हाल ही में किस जनजातीय समूह के साथ त्रिपक्षीय समूह के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – बोडो
27 जनवरी, 2020 को भारत सरकार ने ऐतिहासिक बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किये, यह समझौता नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ़ बोडोलैंड (NDFB) के 9 धड़ों के साथ हुआ है। बोडो समुदाय के लोग लम्बे समय से अलग राज्य की मांग कर रहे थे, बाद में इससे उग्रवाद शुरू हुआ। इस समझौते के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि 1500 से अधिक उग्रवादी आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इस समझौते के क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार अगले तीन वर्षों में 1500 करोड़ रुपये व्यय करेगी।
2. किस राज्य विधानसभा ने राज्य की विधानपरिषद को समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है?
उत्तर – आन्ध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने राज्य की विधानपरिषद को समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव को 133 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ। दरअसल राज्य सरकार के विधेयकों को विधानपरिषद में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। विधानपरिषद में प्रमुख विरोधी पार्टी तेलुगु देसम पार्टी की 58 में से 27 सीटें हैं।
3. किस भारतीय पोत निर्माता द्वारा भारतीय नौसेना को आईएनएस कवरत्ती नामक पनडुब्बी रोधी स्टेल्थ युद्धपोत डिलीवर किया जाएगा?
उत्तर – गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स
कलकत्ता बेस्ड सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स नौसेना को आईएनएस कवरत्ती नामक पनडुब्बी रोधी स्टेल्थ युद्धपोत डिलीवर करेगी। आईएनएस कवरत्ती भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट P28 के तहत डिलीवर की जाने वाली चौथी व अंतिम पनडुब्बी है। पहली तीन पनडुब्बियों के नाम हैं : कमोर्ता, कद्मत्त तथा किल्टन (यह लक्षद्वीप समूह के द्वीपों के नाम हैं)। इन तीन पनडुब्बियों को 2014 से 2017 के बीच डिलीवर किया गया था। कवरत्ती युद्ध पोत के 90% पुर्ज़े स्वदेशी हैं।
4. हाल ही में भारतीय बैंक संघ का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – सुनील मेहता
पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता भारतीय बैंक संघ (Indian Banks Association) के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बन गये हैं। उन्होंने वी.जी. कन्नन का स्थान लिया है। भारतीय बैंक संघ भारतीय बैंकों व वित्तीय संस्थानों का समूह है। भारतीय बैंक एसोसिएशन की स्थापना 26 सितम्बर, 1946 को की गयी थी, इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
5. किस भारतीय थिएटर कलाकार को फ़्रांसिसी सम्मान ‘Knight of the Order of Arts and Letters’ से सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर – संजना कपूर
भारतीय थिएटर कलाकार संजना कपूर को फ़्रांसिसी सम्मान ‘Knight of the Order of Arts and Letters’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान थिएटर कला के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए दिया जा रहा है। फ्रांस के संस्कृति मंत्री फ्रैंक रायस्टर इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं, वे के समारोह के दौरान संजना कपूर को समानित करेंगे।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English - 29 January 2020:
1-India captain Virat Kohli and his deputy Rohit Sharma consolidated their top two positions in the batting chart, while pace ace Jasprit Bumrah continued to lead among bowlers in the ICC ODI Rankings issued.
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने जारी आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग की बल्लेबाजी तालिका में पहले दो स्थानों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई जबकि जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
2-India has successfully test-fired a 3,500 kilometre range nuclear capable K-4 ballistic missile that can be launched from a submarine.
भारत ने 3,500 किलोमीटर तक मार करने वाली परमाणु सक्षम K-4 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल पनड़ुब्बी से छोडी जा सकती है।
3-The Institute of Company Secretaries of India (ICSI) has elected Ashish Garg as the president and Nagendra D Rao as the vice-president.
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आशीष गर्ग को अध्यक्ष तथा नागेंद्र डी. राव को उपाध्यक्ष चुना गया है।
4-South India got its first squadron of Sukhoi-30 MKI fighter jets, which have been modified to carry BrahMos supersonic cruise missiles, at the Air Force station in Thanjavur.
दक्षिण भारत में अत्याधुनिक युद्धक विमान सुखोई-30 एमकेआई का पहला स्क्वाड्रन तंजावुर में वायुसेना स्टेशन पर तैनात किया गया। इस लड़ाकू विमान को अद्यतन किया गया है और यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें भी ले जाने में सक्षम है।
5-Tasneem, the 34-year-old JD(S) corporator, was elected as the first Muslim woman Mayor of Mysuru.
जनता दल (एस) की 34 वर्षीय नगरसेवक तसनीम को मैसूरु की पहली मुस्लिम महिला मेयर के रूप में चुना गया।
6-South Korean electronics maker Samsung appointed its youngest-ever President Roh Tae-moon, aged 51, as its new mobile chief.
दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता सैमसंग ने अपने सबसे कम उम्र के अध्यक्ष रोह ताई-मून को 51 वर्ष की उम्र में अपना नया मोबाइल प्रमुख नियुक्त किया।
7-Team India captain Virat Kohli became the fastest batsman to score 5,000 runs in ODI cricket as captain.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कप्तान के रूप में एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
8-Team India opener Rohit Sharma slammed his 29th ODI hundred off 110 deliveries against Australia in the third ODI in Bengaluru.
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बेंगलुरु में तीसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 गेंदों पर अपना 29 वां एकदिवसीय शतक लगाया।
29 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of January 29
- मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने 1528 में मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
- ‘थियोडोर तृतीय’ 1676 में रूस के ज़ार बने।
- देश के पहले समाचार पत्र ‘हिक्की गजट’ या ‘बंगाल गजट’ या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से 1780 में प्रकाशन आरंभ हुआ।
- ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में फ़्रांस पर जर्मनी ने 1916 में पहली बार हमला किया।
- ब्रिटेन ने 1949 में इज़रायल को मान्यता दी।
- संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 1953 में हुई।
- सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए 1976 में सहमत हुआ।
- 1978 में वायुमंडल की ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के कारण एयरोसोल स्प्रे को प्रतिबंधित करने वाला पहला देशस्वीडन बना था।
- सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए 1989 में समझौता किया।
- भारत 1992 में आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
- किक्रेटर विनोद कांबली का 1993 में टेस्ट में पदार्पण।
- भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को 1994 में रद्द किया।
- फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने 1996 में भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
- हिमाचल विधानसभा 2003 में भंग कर दी गई।
- सेरेना विलियम्स ने 2005 में आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
- भारत के तेंज इरफ़ान पठान 2006 में टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।
- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 2007 में ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में ‘बिग ब्रदर’ चैम्पियन बनीं।
29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 29 January
- 1896 में भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म।
- 1970 में शूटिंग में ओलम्पिक-2004 रजत पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म।
29 जनवरी को हुए निधन – Died on 29 January
- 1597 में उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप की मृत्यु।
- 1983 में स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता पीलू मोदी की मृत्यु।
- 2002 में ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल की मृत्यु।
29 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 29 January
- बीटिंग द रिट्रीट
Current Affairs in Hindi – 29 January 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. सचिन बंसल ने हाल ही में किस बैंक के स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. पेटीएम पेमेंट बैंक
ग. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
घ. केनरा बैंक
प्रश्न 2. भारत की किस राज्य सरकार ने 10 रुपए में भोजन की थाली देने के लिए “शिव भोजन” योजना लांच की है?
क. गुजरात सरकार
ख. पंजाब सरकार
ग. उत्तर प्रदेश सरकार
घ. महाराष्ट्र सरकार
प्रश्न 3. हाल ही में किसने वरिष्ठ नौकरशाह बी आनंद को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया है?
क. निति आयोग
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. योजना आयोग
प्रश्न 4. निम्न में से किस राज्य सरकार ने विधान परिषद को खत्म करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है?
क. आंध्र प्रदेश सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. छत्तीसगढ़ सरकार
घ. केरल सरकार
प्रश्न 5. देश की पहली अंडरवाटर टनल _____ और महाकरण मेट्रो स्टेशन के बीच चलाने की घोषणा की गयी है?
क. हावड़ा
ख. पुणे
ग. मुंबई
घ. दिल्ली
प्रश्न 6. भारत के किस राज्य के डाक विभाग के ऑफिसों में भी 1 अप्रैल 2020 से कॉमन सर्विस सेंटर में मिलने वाली सुविधाएं दी जाएंगी?
क. दिल्ली
ख. महाराष्ट्र
ग. उत्तर प्रदेश
घ. कोलकाता
प्रश्न 7. 6वीं अनुसूची के तहत किसे जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने जनजातीय प्रदेश घोषित करने का प्रस्ताव रखा है?
क. मुंबई
ख. कोलकाता
ग. लद्दाख
घ. चेन्नई
प्रश्न 8. राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नितिन गडकरी ने कौन से ऑनलाइन वेब पोर्टल की शुरुआत की है?
क. Speed
ख. Gati
ग. Fast
घ. Bharat Ki Gati
प्रश्न 9. अमेरिका की कौन सी टेनिस खिलाडी ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुचने के साथ पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची हैं?
क. वीनस विलियम
ख. मारिया शारापोवा
ग. सोफिया केनिन
घ. अलीजा टेक्सास
प्रश्न 10. भारत ने किस देश को खसरा और रूबेला बीमारी से निपटने के लिए टीके की 30,000 खुराक भेजी हैं?
क. चीन
ख. अमेरिका
ग. मालदीव
घ. इंडोनेशिया
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply