Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 28 January 2020
1. Recently which great Indian player was awarded the Padma Vibhushan?
Answer - MC Maricom
6-time boxing world champion M.C. It has been decided to confer ‘Padmavibhushan’ on Mary Kom. She is the first female player to win this award. He is the only boxer in the world to have won a total of eight medals at the World Championship. This time a total of seven people will be awarded the Padma Vibhushan Award. Padma Vibhushan is the second highest honor for India. The list of winners of the Padma Vibhushan award is as follows: Arun Jaitley, Sushma Swaraj, George Fernandes, Chhannulal Mishra, Anirudh Jagannath,
Shri Visveshatirtha Swa Meiji Mr. Pajavara Adhokhaj Math Udupi.
2. Recently the National Tourism Conference 2020 was organized in which city?
Answer: Konark
Recently National Tourism Conference was organized in Konark, Odisha. This two-day conference was organized by the Government of Odisha and the Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry. Union Tourism Minister Prahlad Singh Patel attended the conference, during which he announced that the travel expenses of tourists who travel to 15 places in the country in a year will be borne by the Union Ministry of Tourism. Such tourists will have to travel to states other than their home state and submit photos on the website of the Ministry of Tourism.
3. In which city is the Festival of India 2020 organized?
Answer: New Delhi
Bharat Parv is organized during the Republic Day celebrations, it is being held at the Red Fort in Delhi. Its aim is to awaken the spirit of patriotism among the people and promote the rich cultural diversity of the country. This year Bharat Parv 2020 will be organized between 26 January to 31 January. Admission to Bharat Parv is absolutely free, it is mandatory to show identity card for admission.
4. Recently which state launched the ‘Shiva food scheme’?
Answer: Maharashtra
On the occasion of the 71st Republic Day, the Maharashtra government has launched the Shiva Meal Thali scheme, under this scheme, poor people will be provided food for 10 rupees. On the occasion of Republic Day, at least one Shiva food canteen has been started in all the district headquarters of the state. Through this scheme, poor people will get quality food at low cost. According to the estimates of the state government, the cost of this scheme will come to Rs 6.4 crore, initially the scheme will be run on a pilot basis for three months.
5. Recently Kobi Bryant passed away, he was associated with which field?
Answer: Basketball
America’s greatest basketball player Coby Bryant has passed away. 41-year-old Coby Bryant died in a helicopter crash in the United States, along with his 13-year-old daughter, Jianna Bryant, died in the accident. He was joined by the Los Angeles Lakers, the team from the NBA, America’s famous basketball competition. He remained with the Los Angeles Lakers from 1996 to 2016. He scored a total of 33,643 points in his career. He was part of the American basketball team that won gold medals at the 2008 Beijing Olympics and the 2012 London Olympics.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 28 January 2020:
1 .हाल ही में किस महान भारतीय खिलाड़ी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया?
उत्तर – एम.सी. मैरीकोम
6 बार की मुक्केबाजी विश्व चैंपियन एम.सी. मैरीकोम को ‘पद्मविभूषण’ से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। वे इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। वे विश्व की एक मात्र मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कुल आठ पदक जीतें हैं। इस बार कुल सात लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण भारत को दूसरा सर्वोच्च सम्मान है। पद्म विभूषण पुरस्कार के विजेताओं की सूची इस प्रकार है : अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, जॉर्ज फ़र्नान्डिस, छन्नूलाल मिश्र, अनिरुद्ध जगन्नाथ,
श्री विश्वेसशतीर्थ स्वा मीजी श्री पजवरा अधोखज मठ उडुपी।
2. हाल ही में राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन 2020 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – कोणार्क
ओडिशा के कोणार्क में हाल ही में राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन ओडिशा सरकार तथा फिक्की (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry) द्वारा किया गया। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल इस सम्मेलन में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जो पर्यटक एक वर्ष में देश के 15 स्थानों की यात्रा करते हैं उनकी यात्रा का व्यय केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा। इस प्रकार के पर्यटकों को अपने गृह राज्य के अलावा अन्य राज्यों में यात्रा करनी होगी तथा पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट पर फोटो सबमिट करने होंगे।
3. भारत पर्व 2020 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
भारत पर्व का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किया जाता है, इसका आयोजन दिल्ली के लाल किले में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष भारत पर्व 2020 का आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच किया जाएगा। भारत पर्व में प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है, प्रवेश के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है।
4. ‘शिव भोजन योजना’ को हाल ही में किस राज्य ने लांच किया?
उत्तर – महाराष्ट्र
71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने शिव भोजन थाली योजना लांच की है, इस योजना के तहत निर्धन लोगों को 10 रुपये में खाना उपलब्ध करवाया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक शिव भोजन कैंटीन शुरू की गयी है। इस योजना के द्वारा निर्धन लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण खाना मिलेगा। राज्य सरकार के अनुमान के मुताबिक इस योजना की लागत 6.4 करोड़ रुपये आएगी, शुरू में इस योजना को पायलट बेसिस पर तीन महीने के लिए चलाया जाएगा।
5. हाल ही में कोबी ब्रायंट का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – बास्केटबॉल
अमेरिका के महान बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का निधन हो गया है। 41 वर्षीय कोबी ब्रायंट का निधन अमेरिका में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुआ, इस दुर्घटना में कोबी ब्रायंट के साथ उनकी 13 वर्षीय पुत्री जियाना ब्रायंट का भी निधन हुआ। वे अमेरिका की मशहूर बास्केटबॉल प्रतियोगिता NBA की टीम लोस अंजेलेस लेकर्स से जुड़े हुए थे। वे 1996 से लेकर 2016 तक लोस अंजेलेस लेकर्स के साथ ही रहे। उन्होंने अपने करियर में कुल 33,643 पॉइंट्स स्कोर किये। वे 2008 बीजिंग ओलिंपिक तथा 2012 में लन्दन ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिकी बास्केटबॉल टीम का हिस्सा थे।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English - 28 January 2020:
1-India captain Virat Kohli and his deputy Rohit Sharma consolidated their top two positions in the batting chart, while pace ace Jasprit Bumrah continued to lead among bowlers in the ICC ODI Rankings issued.
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने जारी आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग की बल्लेबाजी तालिका में पहले दो स्थानों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई जबकि जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
2-India has successfully test-fired a 3,500 kilometre range nuclear capable K-4 ballistic missile that can be launched from a submarine.
भारत ने 3,500 किलोमीटर तक मार करने वाली परमाणु सक्षम K-4 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल पनड़ुब्बी से छोडी जा सकती है।
3-The Institute of Company Secretaries of India (ICSI) has elected Ashish Garg as the president and Nagendra D Rao as the vice-president.
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आशीष गर्ग को अध्यक्ष तथा नागेंद्र डी. राव को उपाध्यक्ष चुना गया है।
4-South India got its first squadron of Sukhoi-30 MKI fighter jets, which have been modified to carry BrahMos supersonic cruise missiles, at the Air Force station in Thanjavur.
दक्षिण भारत में अत्याधुनिक युद्धक विमान सुखोई-30 एमकेआई का पहला स्क्वाड्रन तंजावुर में वायुसेना स्टेशन पर तैनात किया गया। इस लड़ाकू विमान को अद्यतन किया गया है और यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें भी ले जाने में सक्षम है।
5-Tasneem, the 34-year-old JD(S) corporator, was elected as the first Muslim woman Mayor of Mysuru.
जनता दल (एस) की 34 वर्षीय नगरसेवक तसनीम को मैसूरु की पहली मुस्लिम महिला मेयर के रूप में चुना गया।
6-South Korean electronics maker Samsung appointed its youngest-ever President Roh Tae-moon, aged 51, as its new mobile chief.
दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता सैमसंग ने अपने सबसे कम उम्र के अध्यक्ष रोह ताई-मून को 51 वर्ष की उम्र में अपना नया मोबाइल प्रमुख नियुक्त किया।
7-Team India captain Virat Kohli became the fastest batsman to score 5,000 runs in ODI cricket as captain.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कप्तान के रूप में एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
8-Team India opener Rohit Sharma slammed his 29th ODI hundred off 110 deliveries against Australia in the third ODI in Bengaluru.
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बेंगलुरु में तीसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 गेंदों पर अपना 29 वां एकदिवसीय शतक लगाया।
28 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of January 28
- रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश पीटर महान का 53 वर्ष की आयु में 1725 में निधन हुआ।
- युनाइटेड किंगडम में 1813 में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।
- सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने 1819 में सिंगापुर की खोज की।
- पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की 1835 में शुरु हुआ।
- ब्रिटिश सेना ने 1846 में अलीवाल के युद्ध में रंजोध सिंह की सेना को हराया।
- युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र ‘येल डेली न्यूज़’ 1878 में बना।
- पहला टेलीफोन एक्सचेंज अमेरिका के न्यू हेवन में 1878 में बना।
- फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम 1887 में शुरू।
- अमेरिका का नियंत्रण क्यूबा पर से 1909 में समाप्त हो गया।
- जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर 1932 में कब्ज़ा किया।
- चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने 1933 में मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।
- आइसलैंड में गर्भपात को 1935 में क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
- लीबिया के बेंगाजी पर जर्मनी की सेना ने 1942 में कब्जा किया।
- एडोल्फ़ हिटलर ने 1943 में के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।
- न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने 1950 में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।
- एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री 1961 में बेंगलुरु में शुरू की गयी।
- अमेरिकी अंतरिक्ष यान 1962 में चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
- अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने 1992 में इस्तीफ़ा दिया।
- चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति 1997 में चुने गये।
- ‘राजीव गांधी हत्याकांड’ में 26 अभियुक्तों को 1998 में मृत्युदंड दिया गया।
28 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 28 January
- जर्मनी के संगीतकार जार्ज फ़्रेडरेक हेंडल का जन्म 1684 में हुआ।
- पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म 1865 में हुआ।
- मोरक्को के राष्ट्रवादी और स्वतंत्रताप्रेमी नेता अमीर अब्दुल करीम रीफ़ी का जन्म 1882 में हुआ।
- भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का जन्म 1899 में हुआ।
- गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह का जन्म 1913 में हुआ था।
- हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भगवत दयाल शर्मा का जन्म 1918 में हुआ था।
- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म 1926 में हुआ था।
- देश के प्रमुख फिजिस्ट राजा रामन्ना का जन्म 1928 में हुआ था।
- शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्म 1930 में हुआ था।
- पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का जन्म 1937 में हुआ था।
28 जनवरी को हुए निधन – Died on 28 January
- 1984 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन।
- 1939 में आयरिश कवि ‘विलियम बटलर योटस’ का निधन।
- 1996 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का निधन।
- 2007 में मशहूर संगीतकार ओ.पी. नैयर का निधन।
- 2017 में भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन।
Current Affairs in Hindi – 28 January 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. क्वीन एलिजाबेथ ने किसे स्कॉटलैंड के चर्च की जनरल असेंबली में नया लॉर्ड हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है?
क. ड्यूक विलियम
ख. प्रिंस डचेस प्रिंस हैरी
ग. मेगन मार्कल
घ. प्रिंस विलियम
प्रश्न 2. इनमे से किस एयरलाइन्स में सरकार की 100% हिस्सेदारी बेचे जाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है?
क. इंडिगो एयरलाइन्स
ख. किंगफ़िशर
ग. गो एयरलाइन्स
घ. एयर इंडिया
प्रश्न 3. अमेरिका के किस मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी का कैलिफॉर्निया में एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया है?
क. कोबे ब्रायंट
ख. लेब्रोन जेम्स
ग. केविन दुरंत
घ. जेम्स हार्डेन
प्रश्न 4. ग्रैमी अवॉर्ड 2020 में 18 वर्षीय पॉप सिंगर बिली एलिश को सबसे ज्यादा कितने ग्रैमी अवार्ड जीते है?
क. 3 ग्रैमी अवार्ड
ख. 4 ग्रैमी अवार्ड
ग. 5 ग्रैमी अवार्ड
घ. 8 ग्रैमी अवार्ड
प्रश्न 5. भारत के किस राज्य की निवासी देश की पहली ट्रांसवुमन जर्नलिस्ट हिदी सादिया ने एर्नाकुलम के कारायोग्यम में अथर्व मोहन के साथ शादी की है?
क. गुजरात
ख. पंजाब
ग. केरल
घ. महाराष्ट्र
प्रश्न 6. पीओके स्थित मुजफ्फराबाद के विश्वविद्यालय ने कैंपस में छात्राओं को क्या लगाकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
क. बुर्का
ख. लिपस्टिक
ग. आईडी कार्ड
घ. बेल्ट
प्रश्न 7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में किस देश ने पहले सागरमाथा संवाद फोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है?
क. चीन
ख. नेपाल
ग. इंडोनेशिया
घ. जापान
प्रश्न 8. हांगकांग के एनजी का लोंग और जापान की किस खिलाडी ने थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष और महिला एकल वर्ग के खिताब जीता है?
क. अकाने यामागुची
ख. मिसाकी मत्सुतोम
ग. अयाका तकष्मी
घ. सायका हिरोता
प्रश्न 9. इतिहास में पहली बार किस देश ने अपने देश के नागरिकों को सऊदी अरब जाने के लिए अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किये हैं?
क. भारत
ख. इंडोनेशिया
ग. जापान
घ. इज़रायल
प्रश्न 10. भारत और किस देश के बीच हाल ही में नई दिल्ली में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया है?
क. चीन
ख. जापान
ग. रूस
घ. पाकिस्तान
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply