1. Leo Varadkar, who recently resigned, was the Prime Minister of which country?
Answer: Ireland

Ireland’s Prime Minister Leo Varadkar recently resigned as Prime Minister. Although he has submitted his resignation to President Michael Higgins, he will remain as interim leader. Until the successor is appointed, the Prime Minister and the government will continue to perform their duties as per the constitution of the country.

2. Atal Kisan-Mazdoor Canteen Scheme is related to which state?
Answer: Haryana

The Governor of Haryana announced during the budget session of the State Legislative Assembly that the Haryana Government will open the Atal Kisan-Mazdoor Canteen in all the markets and sugar mills of the state. In this canteen, cheap food will be provided to farmers and laborers for Rs 10 per plate. About 25 such canteens will be set up in the state.

3. Shyama Prasad Mukherjee Rurban Mission is being implemented by which central ministry?
Answer: Ministry of Rural Development

The fourth anniversary of the Shyama Prasad Mukherjee Rurban Mission is being celebrated on February 21, 2020. It was launched on February 21, 2016. The aim of this mission is to encourage local economic development and to create a planned rural-urban area.

4. Recently in which state / union territory ‘National Organic Food Festival’ was organized?
Answer: New Delhi

The National Organic Food Festival is being organized in New Delhi from 21 February to 23 February 2020. This is the first festival of its kind, with around 150 women entrepreneurs taking part in it.

The Union Food Processing Ministry will organize this festival for three days. In this, self-help groups will display their spices, fruits, vegetables, honey, dry fruits etc. The purpose of this festival is to promote the production of organic products.

5. In which state / union territory will the ‘Army Army Building’ be constructed?
Answer: New Delhi

The new Army Headquarters of India is named ‘Army Army Building’. Recently, the Defense Minister laid the foundation stone for the new headquarters at Delhi Cantt. The new army headquarters will be constructed on an area of ​​about 39 acres. The office of the Chief of Defense Staff (CDS) will also be in this building. This multi-storey building will be constructed in five years and the complex will have all the army offices.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 24 February 2020:

1. लियो वराडकर, जिन्होंने हाल ही में त्यागपत्र दिया , किस देश के प्रधानमंत्री थे?
उत्तर: आयरलैंड

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने हाल ही में प्रधानमंत्री के पद से अपना इस्तीफा दिया। हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति माइकल हिगिंस को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन वे अंतरिम नेता के रूप में बने रहेंगे। जब तक उत्तराधिकारी नियुक्त नहीं हो जाता तब तक देश के संविधान के अनुसार प्रधानमंत्री और सरकार अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे।

2. अटल किसान – मजदूर कैंटीन योजना किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: हरियाणा

हरियाणा के राज्यपाल ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान घोषणा की कि हरियाणा सरकार राज्य के सभी बाजारों और चीनी मिलों में अटल किसान – मजदूर कैंटीन खोलेगी। इस कैंटीन में किसानों और मजदूरों को प्रति प्लेट 10 रुपये में सस्ता भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। राज्य में इस प्रकार की लगभग 25 ऐसी कैंटीन स्थापित की जाएंगी।

3. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन का क्रियान्वयन किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है?
उत्तर: ग्रामीण विकास मंत्रालय

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (Shyama Prasad Mujherji Rurban Mission) की चौथी वर्षगांठ 21 फरवरी, 2020 को मनाई जा रही है। इसे 21 फरवरी, 2016 को लॉन्च किया गया था। इस मिशन का उद्देश्य स्थानीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा सुनियोजित रूर्बन (Rural-Urban) क्षेत्र का निर्माण करना है।

4. हाल ही में किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में ‘राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव’ का आयोजन किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली

नई दिल्ली में 21 फरवरी से 23 फरवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव (National Organic Food Festival) का आयोजन किया जा रहा है। यह इस प्रकार का पहला उत्सव है, इसमें लगभग 150 महिला उद्यमी हिस्सा ले रही हैं।

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय तीन दिन तक इस फेस्टिवल का आयोजन करेगा। इसमें स्वयं सहायता समूह अपने मसाले, फल, सब्जी, शहद, ड्राई फ्रूट इत्यादि प्रदर्शित करेंगे। इस उत्सव का उद्देश्य जैविक उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देना है।

5. ‘थल सेना भवन’ का निर्माण किस राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश में किया जाएगा?
उत्तर: नई दिल्ली

भारत के नए सेना मुख्यालय का नाम ‘थल सेना भवन’ रखा गया है। हाल ही में, रक्षा मंत्री ने दिल्ली कैंट में नए मुख्यालय की आधारशिला रखी। नए सेना मुख्यालय का निर्माण लगभग 39 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का कार्यालय भी इसी भवन में होगा। इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण पांच वर्षों में किया जाएगा और इस परिसर में सेना के सभी कार्यालय होंगे।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English – 24 January 2020:

1-Axis Bank Ltd has signed a confidentiality and exclusivity arrangement to explore the possibility of the Bank entering into a long-term strategic partnership with Max Life.

एक्सिस बैंक ने मैक्स लाइफ के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी करने की संभावना का पता लगाने के लिए एक गोपनीय और विशिष्ट समझौता किया है।

2-Sarita Mor eked out a 3-2 win over Battsetseg Atlantsetseg of Mongolia in the women’s 59 kg final to clinch the gold medal.

भारतीय पहलवान सरिता मोर ने एशियाई चैंपियनशिप के महिला 59 किग्रा फाइनल में मंगोलिया की बातसेतसेग को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

3-Indian wrestler Pinki secured the coveted gold medal after beating Mongolia’s Dulguun Bolormaa in the women’s 55kg final at the Asian Championships in Delhi.

भारत की पहलवान पिंकी ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 55 किग्रा फाइनल में मंगोलिया की डुलगुन बोलोरमा को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

4-Fitch Ratings has affirmed Bharti Airtel Limited’s Long-Term Foreign-Currency Issuer Default Rating (IDR) at ‘BBB-‘ and senior unsecured rating ‘BBB-‘ and the Outlook on the IDR is Stable.

साख निर्धारण एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारती एयरटेल को नकारात्मक निगरानी सूची से हटा दिया और स्थिर परिदृश्य के साथ उसकी ‘बीबीबी-’ रेटिंग को बरकरार रखा है।

5-Rajasthan Solar Park Development Company Ltd (RSDCL) and NTPC signed an agreement to develop 925 MW capacity solar park at Nokh in Rajasthan’s Jaisalmer district.

राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (आरएसडीसीएल) और एनटीपीसी ने राजस्थान के जैसलमेर जिले के नोख में 925 मेगावाट क्षमता के सौर पार्क को विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

6-Ansal Properties & Infrastructure Ltd CEO & whole time director Yogesh Gauba Yogesh Gauba has resigned with immediate effect due to health reasons.

अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक योगेश गौबा ने स्वास्थ्य कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

7-Great Britain women’s field hockey captain Alex Danson-Bennett announced her retirement from the sport.

ग्रेट ब्रिटेन की पूर्वी महिला हाकी कप्तान एलेक्स डेनसन-बेनेट ने संन्यास लेने की घोषणा की।

8-Ahmer Khan, Indian freelance reporter, was named the winner of the 2019 Agence France-Presse Kate Webb Prize.

भारतीय फ्रीलांस संवाददाता अहमर खान को एजेंसी फ्रांस-प्रेस (एएफपी) के केट वेब पुरस्कार 2019 का विजेता घोषित किया गया।

24 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 24

  • पोप जूलियस द्वितीय ने 1510 में वेनिस के गणराज्य का बहिष्कार किया।
  • शाही सेना ने 1525 में पाविया की लड़ाई में फ्रेंच को हराया।
  • ऑस्ट्रिया के फर्डिनैंड बोहेमिया को 1527 में राजा के रूप में ताज पहनाया।
  • प्रिंस जोहान विलियम फ्रिसो ने 1708 में ग्रोनिंगन के वायसराय के रूप में शपथ ली।
  • करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने 1739 में मुग़ल शहंशाह आलम की सेना को हरा दिया।
  • मैक्सिको 1821 में स्पेन से स्वतंत्र हुआ।
  • दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का 1822 में अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
  • संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान 1882 में आज ही के दिन की गई थी।
  • निकारागुआ ने 1894 में हाेंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
  • आजादी के लिए क्यूबा युद्ध शुरू होता है।
  • सन 1918 में एस्टोनिया रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • ग्रीक संसद गणतंत्र की घोषणा 1924 में की।
  • सन 1924 में महात्मा गांधी जेल से रिहा।
  • डु पोंट ने 1938 में नायलॉन टूथब्रश का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया।
  • सन 1942 में “वॉयस ऑफ अमेरिका” में प्रसारण शुरू होता है।
  • मिस्र और सीरिया ने 1945 में नाज़ी-जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • जुआन पेरेन सन 1946 में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुने गए।
  • इजरायल और मिस्र ने 1949 में एक युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं।
  • इराक और तुर्की के बीच 1955 में बगदाद के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • अमेरिका ने 1960 में ओलंपिक हॉकी फाइनल में 9-1 से हराकर जर्मनी को हराया।
  • “एक्सप्लोरर 10” सन 1961 में पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचने में विफल रहता है।
  • पूर्व जर्मन राष्ट्रपति उलब्रिक्ट ने 1965 में मिस्र का दौरा किया।
  • रेक्कन, स्विटजरलैंड में 1970 में हिमस्खलन में 29 स्विस सेना अधिकारियों की मौत।
  • सन 1971 में अल्जीरिया फ्रांसीसी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण हुआ।
  • क्यूबा 1976 से अपना संविधान अपनाता है।
  • उत्तर और दक्षिण यमन के बीच 1979 में युद्ध शुरू।
  • 1984 में इराक के ईरान पर हवाई हमले शुरू।
  • टेक्सास एयर पूर्वी एयरलाइंस को 1986 में 676 मिलियन डॉलर में खरीदा है।
  • मेग मॉलोन ने 1996 में एलपीजीए कप ओ ‘नूडल्स हवाईयन लेडीज गोल्फ ओपन जीता।
  • 19 फ़रवरी 1997 को चीन के नेता देन्ग जियाओपिंग का निधन हुआ उनका अंतिम संस्कार 24 फ़रवरी को किया गया।
  • दक्षिण अफ्रीका ने 1997 में घोषणा की यह सबसे बड़ा आधुनिक दिन ब्लींप का निर्माण कर रहा है।
  • चीन के जिजियांग प्रान्त में 2003 में हुए भीषण भूकम्प से 257 मरे।
  • रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने 2004 में प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
  • फिदेल कास्त्रो ने 2008 में क्यूबा के राष्ट्रपति के रूप में इस्तीफा दे दिया।
  • यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह ने 2011 में देश के सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों की रक्षा करने का आदेश दिया।
  • राउल कास्त्रो को 2013 में दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में कीस्टोन एक्सएल प्रोजेक्ट का समर्थन किया।

24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 24 February

  • 1304 में अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक इब्न बतूता का जन्म।
  • 1483 में मुग़ल साम्राज्य के प्रथम शासक बाबर का जन्म हुआ।
  • 1922 में ब्रिटिश चित्रकार रिचर्ड हैमिल्टन का जन्म।
  • 1922 में अमेरिकी अभिनेता स्टीवन हिल का जन्म।
  • 1924 में प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का जन्म।
  • 1939 में हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का जन्म।
  • 1948 में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ए.आइ.ए.डी.एम.के. पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का जन्म।

24 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 24 February

  • 1998 में हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन।
  • 1986 में भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना रुक्मिणी देवी अरुंडेल का निधन।
  • 1967 में हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली का निधन।
  • 2011 में भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक अनंत पै का निधन।
  • 2018 में बॉलीवुड की महान अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन।

Read more daily history at here

Current Affairs in Hindi – 24 February 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. रेल मंत्रालय ने तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को हरिद्वार के रास्ते होते हुए दिल्ली और _____ के बीच चलाने पर सहमति दे दी है?
क. झाँसी
ख. पंजाब
ग. पुणे
घ. देहरादून

उत्तर: घ. देहरादून – रेल मंत्रालय ने हाल ही में तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को हरिद्वार के रास्ते होते हुए दिल्ली और देहरादून के बीच चलाने पर सहमति दे दी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रास्ता उपलब्ध होते ही परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा.

प्रश्‍न 2. यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक रैगिंग के मामलों में भारत का कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
क. मध्य प्रदेश
ख. केरल
ग. उत्तर प्रदेश
घ. गुजरात

उत्तर: ग. उत्तर प्रदेश – यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक रैगिंग के मामलों में भारत का उत्तर प्रदेश राज्य पहले स्थान पर है जबकि मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर है. वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश में 152 और मध्य प्रदेश में 132 रैगिंग के मामले दर्ज हुए है.

प्रश्‍न 3. 24 फ़रवरी को पुरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
ख. महिला सुरक्षा दिवस
ग. शिशु सुरक्षा दिवस
घ. राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस

उत्तर: क. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस – 24 फ़रवरी को पुरे भारत में “केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में उत्पाद शुल्क और सेवा शुल्क की अहमियत बताना है. 24 फरवरी को वर्ष 1944 में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक क़ानून बनाया गया था.

प्रश्‍न 4. 51वें नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल इमेज अवॉर्ड्स में किसे एंटरटेनर ऑफ द ईयर चुना गया है?
क. रॉक
ख. जॉन सिन्हा
ग. अर्नाल्ड स्च्वेन्न्गेर
घ. लिज्जो

उत्तर: घ. लिज्जो – 51वें नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपुल इमेज अवॉर्ड्स में लिज्जो को एंटरटेनर ऑफ द ईयर चुना गया है जबकि फिल्म “जस्ट मर्सी” को बेस्ट मोशन पिक्चर का अवॉर्ड दिया गया है. इन सभी अवार्ड की घोषणा एक अमरीकी संस्था NAACP ने की है.

प्रश्‍न 5. निम्न में से किस बॉलीवुड एक्टर ने हाल ही में अपना यू-ट्यूब चैनल और स्टार इनफिनिटी आर्ट वेबसाइट लांच की है?
क. अक्षय कुमार
ख. सैफ अली खान
ग. अजय देवगन
घ. करण सिंह ग्रोवर

उत्तर: घ. करण सिंह ग्रोवर – बॉलीवुड एक्टर एंड मॉडल करण सिंह ग्रोवरने हाल ही में अपना यू-ट्यूब चैनल और वेबसाइट स्टार इनफिनिटी आर्ट लांच की है. उन्होंने अपने 38वे जन्मदिन पर यह घोषणा की है.

प्रश्‍न 6. हंगेरियन ओपन के डबल्स में भारत के अचंता शरथ कमल और जी सथियन की जोड़ी ने कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर मेडल

उत्तर: ख. सिल्वर मेडल – हंगेरियन ओपन के डबल्स में भारत के अचंता शरथ कमल और जी सथियन की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता है. इस जोड़ी का वर्ल्ड की रैंकिंग में 34वा स्थान है. इनसे पहले मनिका बत्रा के साथ शरथ कमल ने मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

प्रश्‍न 7. तोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजकों ने किस संक्रमण की वजह से अपने वालिंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है?
क. टीबी
ख. एड्स
ग. कोरोनावायरस
घ. होमोफोबिया

उत्तर: ग. कोरोनावायरस – चीन में फैले कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से तोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजकों ने अपने वालिंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. आयोजकों ने कहा है के कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के अपने प्रयासों के तहत हम कल का प्रशिक्षण कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं.

प्रश्‍न 8. भारतीय क्रिक्के टीम के किस खिलाडी को वर्ष 2011 वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट के लिए लॉरेस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है?
क. विराट कोहली
ख. महेंद्र सिंह धोनी
ग. सचिन तेंदुलकर
घ. वीरेंद्र सहवाग

उत्तर: ग. सचिन तेंदुलकर – भारतीय क्रिक्के टीम के पूर्व ओपनर सचिन तेंदुलकर को वर्ष 2011 वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट के लिए लॉरेस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है. वर्ष 2011 वर्ल्ड कप सचिन के लम्हे को “कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन” टाइटल दिया गया है.

प्रश्‍न 9. अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाडी लियोनल मेसी कितने गोल में योगदान देने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
क. 300 गोल
ख. 500 गोल
ग. 800 गोल
घ. 1000 गोल

उत्तर: घ. 1000 गोल – अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाडी लियोनल मेसी 1000 गोल में योगदान देने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अब तक अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए 696 गोल किये है जबकि 306 असिस्ट (गोल करने में योगदान) किए है.

प्रश्‍न 10. हाल ही में किस देश में कोरोनावायरस की वजह से 5 लोगों की मौत होने पर सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है?
क. वियतनाम
ख. इटली
ग. पाकिस्तान
घ. दक्षिण कोरिया

उत्तर: घ. दक्षिण कोरिया – हाल ही में दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस की वजह से 5 लोगों की मौत होने पर सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही दक्षिण कोरिया में संक्रमण के 602 मामलों की पुष्टि भी की गयी है. इस कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए राष्ट्रपति मून-जे-इन ने आपातकाल बैठक बुलाई है.

Register For Free Govt Job Alert