1. The Indian Coast Guard recently commissioned a ‘C-448’ high speed boat in which city?
Answer: Mangaluru
The Indian Coast Guard commissioned a ‘C-448’ high-speed boat in Mangaluru, Karnataka. The Chief Secretary of Karnataka also attended the commissioning ceremony. The ‘C-448’ is an interceptor boat, to be used for patrolling and rescue operations near the Mangaluru coast. The boat is equipped with world-class communication and navigation equipment. This boat is very useful for maritime surveillance.

2. What is the maximum time limit for legal abortion in the Medical Abortion Amendment Bill approved by the Cabinet?
Answer - 24 weeks
The Union Cabinet has approved the Medical Abortion (Amendment) Bill, 2020. This bill will amend the Medical Abortion Act, 1971. The bill will be introduced in the coming Parliament session. According to the proposal, medical abortion will be increased from 20 weeks to 24 weeks. This will be applicable only for special category women. This includes rape victims, disabled women etc.

3. What is the theme of the World Sustainable Development Summit 2020?
Answer - Towards 2030 Goals: Making the Decade Count
The World Sustainable Development Summit is organized every year by the TERI -The Energy and Resources Institute. It is being organized since the year 2001. This event focuses on developmental activities. This time this event is being organized between 29 January 2020 to 31 January 2020. This year this event is being organized in New Delhi. Its theme is Towards 2030: Making the Decade Count.

4. Surajkund Crafts Mela is organized by which state?
Answer: Haryana
The 34th Surajkund International Crafts Fair will be organized from February 1 to 16, 2020. The International Surajkund Crafts Fair is organized every year by the Surajkund Mela Authority and the Haryana Tourism Department in collaboration with the Union Ministry of Tourism, Textile Industry, Culture and External Affairs. The theme state of Surajkund fair this year is Himachal Pradesh.

5. According to the survey conducted by Transparency International, which state ranks first in terms of budget formation process?
Answer: Assam
In the survey conducted by Transparency International, Assam has got the first place in the budget formation process, while Odisha has got the second place and Andhra Pradesh has got the third place. Goa, Maharashtra and Punjab have got a very low rank in terms of budget formation process. The survey has been prepared on four major parameters, these are: Budget Process, Public Publication, Post-Budget Financial Management and Budget Making Citizen Friendly.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 31 January 2020:

1. भारतीय तटरक्षक बल ने हाल ही में किस शहर में ‘C-448’ हाई स्पीड बोट को कमीशन किया?
उत्तर – मंगलुरु
भारतीय तटरक्षक बल ने कर्नाटक के मंगलुरु में ‘C-448’ हाई स्पीड बोट को कमीशन किया। इस कमीशनिंग समारोह में कर्नाटक के मुख्य सचिव भी शरीक हुए। ‘C-448’ एक इंटरसेप्टर बोट है, इसका उपयोग मंगलुरू तट के निकट गश्त तथा बचाव कार्य के लिए किया जाएगा। इस बोट में विश्वस्तरीय संचार व नेविगेशन उपकरण लगे हुए हैं। समुद्री निगरानी के लिए यह बोट काफी उपयोगी है।

2. कैबिनेट द्वारा स्वीकृत किये गये चिकित्सा गर्भपात संशोधन बिल में कानूनी गर्भपात के लिए अधिकतम समय सीमा कितनी है?
उत्तर – 24 सप्ताह
केन्द्रीय कैबिनेट ने चिकित्सा गर्भपात (संशोधन) बिल, 2020 को मंज़ूरी दे दी है। इस बिल के द्वारा चिकित्सा गर्भपात अधिनियम, 1971 में संसोधन किया जाएगा। इस बिल को आने वाले संसद के सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार चिकित्सा गर्भपात को 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह किया जाएगा। यह केवल विशेष श्रेणी की महिलाओं के लिए ही लागू होगा। इसमें बलात्कार पीड़ित, दिव्यांग महिलाएं इत्यादि शामिल हैं।

3. विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2020 की थीम क्या है?
उत्तर – Towards 2030 Goals: Making the Decade Count
विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रतिवर्ष उर्जा व संसाधन संस्थान (TERI -The Energy and Resources Institute) द्वारा किया जाता है। इसका आयोजन वर्ष 2001 से किया जा रहा है। इस इवेंट में विकासात्मक क्रियाओं पर फोकस किया जाता है। इस बार इस इवेंट का आयोजन 29 जनवरी, 2020 से 31 जनवरी, 2020 के बीच किया जा रहा है। इस वर्ष इस इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसकी थीम ‘Towards 2030: Making the Decade Count’ है।

4. सूरजकुंड शिल्पकला मेले का आयोजन किस राज्य द्वारा किया जाता है?
उत्तर – हरियाणा
34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन 1 से 16 फरवरी, 2020 के दौरान किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन प्रतिवर्ष सूरजकुंड मेला प्राधिकरण तथा हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा केन्द्रीय पर्यटन, वस्त्र उद्योग, संस्कृति तथा विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है। इस वर्ष सूरजकुंड मेले का थीम राज्य हिमाचल प्रदेश है।

5. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार बजट निर्माण प्रक्रिया के मामले में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?
उत्तर – असम
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा किये गये सर्वेक्षण में बजट निर्माण प्रक्रिया में असम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि ओडिशा को दूसरा तथा आंध्र प्रदेश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बजट निर्माण प्रक्रिया के मामले में गोवा, महाराष्ट्र और पंजाब को काफी नीचे का रैंक प्राप्त हुआ है। इस सर्वेक्षण को चार प्रमुख पैरामीटर्स पर तैयार किया गया है, यह पैरामीटर्स हैं : बजट प्रक्रिया, सार्वजनिक प्रकाशन, बजट के बाद वित्तीय प्रबंधन तथा बजट को नागरिक मैत्रीपूर्ण बनाना।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English - 31 January 2020:

1-Nobel laureate Abhijit Vinayak Banerjee was conferred the honorary Doctor of Letters (D.Litt.) by his alma mater Calcutta University at its annual convocation in Kolkata.

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने कोलकाता में अपने वार्षिक दीक्षांत समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को डी लिट् की मानद उपाधि प्रदान की।

2-The Ramsar Convention has declared 10 more wetlands in India as sites of international importance. With this, a total of 37 sites in the country have been recognised under the international treaty.

रामसर संधि के तहत भारत के 10 जलक्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय महत्व के जलक्षेत्र का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही भारत में अंतरराष्ट्रीय महत्व के जलक्षेत्रों की संख्या 37 हो गयी है।

3-Ace Indian cueist Pankaj Advani claimed yet another Senior National Billiards Championship title with a 5-2 win over Sourav Kothari in a pulsating final.

भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सीनियर राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के फाइनल में सौरव कोठारी को 5-2 से हराकर एक और खिताब अपने नाम किया।

4-The CISF has been declared as the ‘best marching contingent’ amongst CAPFs and other auxiliary squads during the Republic Day parade this year.

गणतंत्र दिवस पर इस साल आयोजित परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का पुरस्कार दिया गया है।

5-Senior diplomat Taranjit Singh Sandhu has been appointed as India’s Ambassador to the US.

वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

6-Renowned Indian environmental economist and UN Environment Programme (UNEP) Goodwill Ambassador Pavan Sukhdev has won the 2020 Tyler Prize, regarded as the “Nobel Prize for the Environment” for his groundbreaking “green economy” work.

प्रख्यात भारतीय पर्यावरण अर्थशास्त्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के सदभावना दूत पवन सुखदेव को ‘‘हरित अर्थव्यवस्था’’ पर उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए 2020 का टायलर पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार को पर्यावरण का नोबेल पुरस्कार माना जाता है।

7-Sachin Bansal has resigned from the board of Ujjivan Small Finance Bank Ltd citing that an entity owned and controlled by him has applied for a universal banking licence.

फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिडेट के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि उनके स्वामित्व और नियंत्रण वाली इकाई ने बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

8-Indian cyclist Esow Alben has bagged a gold in the men’s Keirin individual event of the Six Day Berlin Tournament.

भारतीय साइकिलिस्ट एसो एल्बेन ने छह दिन तक चलने वाले बर्लिन टूर्नामेंट के कीरिन व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

9-New Zealand leg-spinner Todd Astle has announced his retirement from first-class cricket to focus on the limited-overs formats.

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर टॉड एस्टल ने सीमित ओवरों के प्रारूप पर ध्यान देने के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

10-Quick service restaurant chain Burger King India has received markets regulator Sebi’s approval for an initial public offer.

त्वरित सेवा रेस्तरां श्रृंखला बर्गर किंग इंडिया को एक प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।

31 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of January 31

  • मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की 1561 में गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।
  • ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर 1599 में भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।
  • ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को 1606 में मौत के घाट उतार दिया।
  • चीन में 1850 को ताए पींगहा (जनता का संकल्प )नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ।
  • अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक 1865 में स्वीकृत हुआ।
  • अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व को रूसी फ़ौजों ने 1884 में छीन लिया।
  • अमेरिका में पहली बार 1893 में ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया।
  • ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने 1915 में रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।
  • 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।
  • 1953 में हुए आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों के साथ कम से कम 200 यात्रियों की मौत हो गई।
  • अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम 1957 में पूरा हुआ।
  • अमेरिका ने 1958 में पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
  • अमेरिकी देशों के संगठन ने 1962 में क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।
  • मोर को 1963 में भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
  • प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को 1968 में आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।
  • अमेरिका ने 1968 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद 1971 में फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।
  • बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह 1972 में नेपाल के 12वें राजा बने।
  • पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान 1974 में अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें लगभग 25 लोग मारे गये।
  • चीन ने 1979 में सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।
  • कोलकाता में 1983 को पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ।
  • रूस की राजधानी मास्को में 1990 में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।
  • श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 1996 में हुए आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।
  • सन 2000 में हवाला केस के सभी आरोपी बरी।
  • झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने 2002 में इस्तीफ़ा दिया।
  • जनरल जोगिंदर सिंह 2005 में नए सेना प्रमुख बने।
  • बांग्लादेश ने 2005 में जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती।
  • भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद 2007 में विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी।
  • 2008 में भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट क़ानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन।
  • पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने 2008 में चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
  • हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर 2010 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।
  • दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में 2013 में हुए एक ट्रेन दुर्घटना में लगभग 2500 लोग घायल हुए।

31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 31 January

  • ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का 1923 में जन्म।
  • भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का 1975 में जन्म।

31 जनवरी को हुए निधन – Died on 31 January

  • 1961 में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन हुआ।
  • 1968 में हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का निधन हुआ।
  • 1987 में महान स्वतंत्रता सेनानी मिनजुर भक्तवत्सलम का निधन हुआ।
  • 2004 में प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ।
  • 2012 में समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का निधन हुआ।
  • 1988 में तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का निधन हुआ।
  • 2000 में भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन हुआ।

Current Affairs in Hindi – 31 January 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. भारत के किस राज्य में आयोजित तीसरे वैश्विक आलू सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. उत्तराखंड

उत्तर: ख. गुजरात – गुजरात के गांधीनगर में हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोजित तीसरे वैश्विक आलू सम्मेलन को संबोधित किया है. इससे पहले दो वैश्विक आलू सम्मेलनों का आयोजन साल 1999 और साल 2008 में किया गया था.

प्रश्‍न 2. चीन में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप को कोरोनावायरस के कारण अब किस वर्ष करने की घोषणा की गयी है?
क. 2021
ख. 2022
ग. 2023
घ. 2024

उत्तर: क. 2021 – चीन में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप को कोरोनावायरस के कारण अब मार्च 2021 वर्ष करने की घोषणा की गयी है. 24 घंटे में चीन में कोरोनावायरस के 1700 नए मामले आये है. जबकि अब तक कोरोनावायरस से चीन में 170 लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रश्‍न 3. हाल ही में किसे अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है?
क. बलविंदर सिंह
ख. रवाजं सिंह
ग. तरनजीत सिंह संधू
घ. दलबीर सहरावत

उत्तर: ग. तरनजीत सिंह संधू – हाल ही में वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में कोलंबो भारतीय दूतावास में कार्यरत हैं. तरनजीत सिंह संधू 1988 बैच के आइएफएस हैं.

प्रश्‍न 4. गार्बिन मुगुरुजा और सोफिया केनिन ऑस्ट्रलियन ओपन 2020 के फाइनल में पहुचने के साथ कौन सी बार किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुची है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार

उत्तर: क. पहली बार – ऑस्ट्रलियन ओपन 2020 के फाइनल में पहुचने के साथ ही गार्बिन मुगुरुजा और सोफिया केनिन पहली बार किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुची है सोफिया केनिन ने सेमीफाइनल में एश्ले बार्टी को हराकर पहली बार स्थान बनाया है.

प्रश्‍न 5. निम्न में से कौन से फुटबॉल खिलाडी इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं?
क. लियोनेल मेस्सी
ख. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
ग. एरियाना ग्रांडे
घ. नेमार

उत्तर: ख. क्रिस्टियानो रोनाल्डो- पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाडी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं. टॉप 10लिस्ट में रोनाल्डो के अलावा, तीन और फुटबॉलर लियोनेल मेसी 8वें स्थान पर ब्राजील के फुटबॉलर नेमार 10वें नंबर पर हैं.

प्रश्‍न 6. पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद मुनफ का हाल ही में कितने साल की उम्र में निधन हो गया है?
क. 58 साल
ख. 68 साल
ग. 84 साल
घ. 92 साल

उत्तर: ग. 84 साल – पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद मुनफ का हाल ही में 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद मुनफ का जन्म 2 नवंबर 1935 को बॉम्बे(अब मुंबई) में हुआ था. वे बंटवारे के बाद वे अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए थे.

प्रश्‍न 7. भारत ने इतिहास में पहली बार किस देश में हाल ही में टी-20 सीरीज़ जीती है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. पाकिस्तान
ग. ब्राज़ील
घ. न्यूजीलैंड

उत्तर: घ. न्यूजीलैंड – भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी-20 सीरीज में 3 मैच जीतकर बढ़त हासिल कर ली है. इस सीरीज के जीत के साथ भारत ने इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज़ जीती है. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में कोई टी-20 सीरीज जीती थी.

प्रश्‍न 8. महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का हाल ही में निधन हो गया है उन्हें किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
क. पदम् पुरस्कार
ख. भारत रत्न पुरस्कार
ग. अर्जुन पुरस्कार
घ. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: ग. अर्जुन पुरस्कार – महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का हाल ही में 76 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था. वे वर्ष 1956 से साल 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली थी.

प्रश्‍न 9. भारत की सेलर नेत्रा कुमानन ने अमेरिका में इतिहास रचते हुए लेजर रेडियल इवेंट में कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रॉन्ज मेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर मेडल

उत्तर: ग. ब्रॉन्ज मेडल – भारत की सेलर नेत्रा कुमानन ने अमेरिका में इतिहास रचते हुए लेजर रेडियल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. सेलर नेत्रा कुमानन ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला है. अब सेलर नेत्रा कुमानन का लक्ष्य टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करना है.

प्रश्‍न 10. भारतीय महिला फुटबॉल खिलाडी बाला देवी ने स्कॉटलैंड के रेंजर्स एफसी फुटबॉल क्लब के साथ कितने महीने का करार करने की घोषणा की है?
क. 6 महीने
ख. 12 महीने
ग. 18 महीने
घ. 40 महीने

उत्तर: ग. 18 महीने – भारतीय महिला फुटबॉल खिलाडी बाला देवी ने स्कॉटलैंड के रेंजर्स एफसी फुटबॉल क्लब के साथ 18 महीने का करार करने की घोषणा की है. एक करार के साथ वे ऐसा करने वाली देश की पहली महिला फुटबॉलर हैं. साथ ही बाला देवी रेंजर्स के लिए खेलने वाली पहली एशियाई इंटरनेशनल फुटबॉलर बन जाएंगी.

Register For Free Govt Job Alert