1. On 9 January 2020, the birth anniversary of Hargovind Khurana was celebrated, in which year he was awarded the Nobel Prize?
Answer - 1968
Hargobind Khurana was awarded Marshal W.V. The Nobel Prize was awarded for research in the field of genetic code along with Nirenberg and Robert W. Holly. In 1972 he created the first artificial gene.

2. According to the First Advance Estimates, what is the growth rate of India in 2019-20?
Answer - 5%
In the first week of January 2020, the Central Government released the first advance estimate of GDP growth for 2019-20. The economy will grow at a rate of 5% this year. In the Economic Survey last year, the growth rate was estimated to be 7%.

3. The North East natural gas pipeline grid is being implemented by five Indian public sector companies, what is the name of this joint venture firm?
Answer - Indradhanush Gas Grid Limited (IGGL)
The North East Gas Grid Project is being implemented by IGGL. The joint venture company consists of five public sector companies (GAIL, IOCL, ONGC, OIL and NRL). The total length of this pipeline will be 1,656 km, Rs 9,265 crore will be spent on its construction. It will cover 8 North-East states - Arunachal Pradesh, Assam, Manipur, Meghalaya, Mizoram, Nagaland, Sikkim and Tripura.

4. January 9 is celebrated as Pravasi Bharatiya Divas, in which year Mahatma Gandhi returned to India from South Africa?
Answer - 1915
Pravasi Bharatiya Divas is celebrated on 9 January. This day also expresses respect for the contribution of the people of Indian communities living abroad in the development of India. On this day, Father of the Nation Mahatma Gandhi returned home from South Africa. The celebration of this day started in 2003.

5. Recently which bank announced RBBG (Residential Builder Finance with Buyer Guarantee) scheme?
Answer - State Bank of India
India’s largest public sector bank SBI recently announced the RBBG (Residential Builder Finance with Buyer Guarantee) scheme. This will give a boost to residential sales and will also increase the confidence of the people taking home. Under this scheme, SBI will issue guarantee for the completion of construction of residential project to those who have taken home loan from SBI. The scheme will focus on residential projects up to Rs 2.50 crore, initially the scheme will be implemented only in 10 cities.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 10 January 2020:

1. 9 जनवरी, 2020 को हरगोविंद खुराना की जयंती मनाई गयी, उन्हें किस वर्ष नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
उत्तर – 1968
हरगोविंद खुराना को 1968 में मार्शल डब्ल्यू. निरेनबर्ग और रोबर्ट डब्ल्यू होल्ली के साथ जेनेटिक कोड के क्षेत्र में अनुसन्धान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1972 में उन्होंने प्रथम कृत्रिम जीन का निर्माण किया था।

2. प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार 2019-20 में भारत की विकास दर कितना रहने का अनुमान है?
उत्तर – 5%
जनवरी, 2020 के पहले हफ्ते में केंद्र सरकार ने 2019-20 के लिए जीडीपी विकास दर का प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किया। इस वर्ष अर्थव्यवस्था में 5% की दर से वृद्धि होगी। पिछले वर्ष आर्थिक सर्वेक्षण में विकास दर 7% रहने के अनुमान लगाया गया था।

3. उत्तर-पूर्व प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड का क्रियान्वयन पांच भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा किया जा रहा है, इस जॉइंट वेंचर फर्म का नाम क्या है?
उत्तर – इन्द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड (IGGL)
उत्तर-पूर्व गैस ग्रिड परियोजना का क्रियान्वयन IGGL द्वारा किया जा रहा है। इस जॉइंट वेंचर कंपनी में पांच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (GAIL, IOCL, ONGC, OIL और NRL) शामिल हैं। इस पाइपलाइन की कुल लम्बाई 1,656 किलोमीटर होगी, इसके निर्माण पर 9,265 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। इसके द्वारा उत्तर-पूर्व के 8 राज्यों – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा को कवर किया जाएगा।

4. 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है, महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से भारत किस वर्ष लौटे थे?
उत्तर – 1915
9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा भारत के विकास में विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। इसी दिन राष्ट्र पिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2003 से हुई थी।

5. हाल ही में किस बैंक ने RBBG (Residential Builder Finance with Buyer Guarantee) स्कीम की घोषणा की?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक
भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई ने हाल ही में RBBG (Residential Builder Finance with Buyer Guarantee) स्कीम की घोषणा की। इसके द्वारा आवासीय विक्रय को बढ़ावा मिलेगा तथा घर लेने वाले लोगों के विश्वास में भी वृद्धि होगी। इस योजना के तहत एसबीआई उन लोगों को आवासीय परियोजना का निर्माण पूरा होने के लिए गारंटी जारी करेगा, जिन्होंने एसबीआई से होम लोन लिया है। इस योजना में 2.50 करोड़ रुपये तक की आवासीय परियोजनाओं पर फोकस किया जाएगा, शुरू में यह योजना केवल 10 शहरों में ही क्रियान्वित की जायेगी।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English - 10 January 2020:

1-Soumendu Roy, who has worked closely with film maestro Satyajit Ray, will be conferred the lifetime achievement honour at the annual award ceremony of West Bengal Film Journalists Association(WBFJA) to be held on January 12.

महान फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ लंबे समय तक काम कर चुके सिनेमाटोग्राफर सोमेन्दु रॉय को 12 जनवरी को आयोजित पश्चिम बंगाल फिल्म पत्रकार संघ (डब्ल्यूबीएफजेए) के वार्षिक कार्यक्रम में लाइटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

2-Liverpool star Sadio Mane was crowned as Africa’s 2019 Player of the Year for the first time at an awards gala in Egypt.

लीवरपूल के स्टार खिलाड़ी सादियो माने को मिस्र में भव्य कार्यक्रम में पहली बार अफ्रीका का 2019 का साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना गया।

3-The Government has approved the Viability Gap Funding, VGF of 5 thousand, 559 crore rupees to Indradhanush Gas Grid Limited to build Natural Gas Pipeline Grid covering 8 North Eastern states.

सरकार ने आठ पूर्वोत्‍तर राज्‍यों का प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड बनाने के लिए इन्‍द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड को पांच अरब उनसठ करोड़ रूपये का पूंजीगत अनुदान मंजूर किया है।

4-Paytm announced the launch of its all-in-one QR for merchants across the country.

डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने देशभर के दुकानदारों के लिए आल-इन-वन क्यूआर पेश करने की घोषणा की है।

5-A first-of-its-kind “selfie museum” to promote an interactive photo-friendly social space through art and creativity has been inaugurated in UAE.

संयुक्त अरब अमीरात में रचनात्मक ढंग से सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा देने के लिए अपनी तरह के अनोखे ‘‘सेल्फी संग्रहालय’’ का उद्घाटन किया गया है।

6-India-born author Jasbinder Bilan has bagged a coveted UK children’s book award for her debut novel set in the Himalayan territory of her Indian roots and inspired by the special childhood bond with her grandmother.

भारतीय मूल के जसबिंदर बिलन को हिमालय की पृष्ठभूमि पर आधारित और अपनी दादी के साथ बचपन के मजबूत रिश्ते के आधार पर उनके पहले उपन्यास के लिए ब्रिटेन का प्रसिद्ध बाल साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया है।

7-The Union Cabinet gave its approval to Memorandum of Understanding (MoU) signed with the UK’s Department for International Development for enabling energy self-sufficiency in Indian Railways.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेल को ऊर्जा के मामले में आत्म निर्भर बनाने के लिए यूके के डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपनी मंज़ूरी प्रदान की ।

8-Dhadi folk singer Idu Sharif died at Mani Majra.

धाड़ी लोक गायक इदु शरीफ का मनीमाजरा में निधन हो गया। .

10 जनवरी की भारत और विश्व की ऐतिहासिक व् प्रमुख घटनायें

1616 – ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की.
1863 – आज ही के दिन लंदन में विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा के साथ हुई थी. लंदन की तेज रफ्तार और भीड़ भाड़ वाली जिंदगी में मेट्रो सेवा के आने से बड़ी क्रांति आई.
1991 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक़ की राजधानी बगदाद गए थे.
1954 – ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे.
1996 – जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे. इसराइल और जॉर्डन ने 1994 में हुई शांति संधि के बाद 46 साल से चले आ रहे युद्ध की समाप्ति की थी और शाह हुसैन की इसराइल यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में आए सुधार के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा था.
1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्राज्य का हराया.
1623 – इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।
1836 – प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1839 – भारतीय चाय इंग्लैंड पहुँची.
1912 – ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा.
1920 – वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ.
1963 – भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।
1972 – पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीबुर रहमान राष्ट्रपति के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे.
2006 – प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी.

10 January Famous People Birth (10 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

1886 – भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई का जन्म हुआ था.
1894 – कवि एवं लेखक पी. लक्ष्मीकांतम का जन्म हुआ था.
1908 – हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म हुआ था.
1933 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार गुरदयाल सिंह का जन्म हुआ था.

Famous Persons Death on 10 January (10 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

1692 – कोलकाता के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले जाब चार्नोक का निधन हुआ था.
1967 – टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश राधाबिनोद पाल का निधन हुआ था.

Current Affairs in Hindi – 10 January 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. नाडा ने वेटलिफ्टर सर्बजीत कौर पर डोप टेस्ट में फेल होने पर कितने वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है?
क. 2 वर्ष
ख. 4 वर्ष
ग. 6 वर्ष
घ. 8 वर्ष

उत्तर: ख. 4 वर्ष – नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने हाल ही में वेटलिफ्टर सर्बजीत कौर पर डोप टेस्ट में फेल होने पर 4 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है. वर्ष 2017 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर सीमा भी डोप टेस्ट में फेल हुई थीं.

प्रश्‍न 2. कोयला खदानों की नीलामी के नियमों को आसान बनाने के लिए किसने खनिज कानून अध्यादेश-2020 को मंजूरी दे दी है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. निर्वाचन आयोग
घ. कैबिनेट

उत्तर: घ. कैबिनेट – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने कोयला खदानों की नीलामी के नियमों को आसान बनाने के लिए खनिज कानून अध्यादेश-2020 को मंजूरी दे दी है. इस अध्यादेश के लिए माइन्स एंड मिनरल्स एक्ट 1957 और कोल माइन्स एक्ट 2015 में बदलाव होगा.

प्रश्‍न 3. अफगानिस्तान के बिग बैश लीग टी-20 में राशिद खान हैट्रिक लेने वाले _____ विदेशी खिलाडी बन गए है?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसरे
घ. चौथे

उत्तर: क. पहले – अफगानिस्तान के बिग बैश लीग टी-20 में राशिद खान हैट्रिक लेने वाले पहले विदेशी खिलाडी बन गए है और टी-20 में तीसरी हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए है. उन्होंने ए़डिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच हुए मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.

प्रश्‍न 4. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम में डॉ. अजय तिर्की कौन सी बार महापौर चुना गया है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार

उत्तर: ख. दूसरी बार – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम में डॉ. अजय तिर्की को दूसरी बार महापौर चुना गया है. उन्होंने भाजपा के प्रबोध मिंज को 9 वोटों से हराया है. मतदान के दौरान डॉ. अजय तिर्की को 28, जबकि प्रबोध मिंज को 19 वोट मिले है.

प्रश्‍न 5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस प्रसिद्ध नेता पर लिखी गयी पुस्तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन किया है?
क. महात्मा गाँधी
ख. नरेंद्र मोदी
ग. अरुण जेटली
घ. जवाहरलाल नेहरु

उत्तर: ख. नरेंद्र मोदी – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नरेंद्र मोदी नेता पर लिखी गयी पुस्तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है की नरेंद्र मोदी संवेदनशील व्यक्ति, कठोर प्रशासक और निडर सेनापति हैं तथा उन्‍होंने सदैव ‘राजा प्रथमो सेवक’ के मंत्र पर काम किया है.

प्रश्‍न 6. भारत के किस राज्य के कृषि वैज्ञानिकों ने ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार कुकीज तैयार की है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. छत्तीसगढ़
घ. पंजाब

उत्तर: ग. छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के कृषि वैज्ञानिकों ने हाल ही में ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार कुकीज तैयार की है. यह कुकीज आम कुकीज की तरह शरीर में वसा नहीं बढ़ाती है बल्कि इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन सेहत को बेहतर बनाने में कारगर हैं.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस कोर्ट ने निर्भया केस में सभी दोषियों का ‘डेथ वारंट’ जारी किया है?
क. राजस्थान कोर्ट
ख. मुंबई कोर्ट
ग. कोलकाता कोर्ट
घ. पटियाला हाउस कोर्ट

उत्तर: घ. पटियाला हाउस कोर्ट – दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस में सभी दोषियों का ‘डेथ वारंट’ जारी किया है. इस सभी दोषियों को 22 जनवरी 2020 की सुबह 7:00 बजे फांसी दी जाएगी.

प्रश्‍न 8. रवींद्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से किस विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है?
क. गुजरात विधानसभा
ख. केरल विधानसभा
ग. पंजाब विधानसभा
घ. झारखंड विधानसभा

उत्तर: घ. झारखंड विधानसभा – रवींद्र नाथ महतो को हाल ही में सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है. झारखंड विधानसभा चुनाव के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने शपथ दिलाई थी.

प्रश्‍न 9. भारतीय जूनियर साइक्लिंग टीम कौन सी बार यूसीआई वर्ल्ड रैंकिंग की चार कैटेगरी में पहले स्थान पर पहुच गयी है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार

उत्तर: क. पहली बार – भारतीय जूनियर साइक्लिंग टीम पहली बार यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनले (यूसीआई) वर्ल्ड रैंकिंग की चार कैटेगरी में पहले स्थान पर पहुच गयी है. लाइतोनजाम रोनाल्डो इंडिविजुअल कैटेगरी के स्प्रिंट, केईरिन और टीम ट्रायल में नंबर-1 पर हैं.

प्रश्‍न 10. हाल ही में किस देश ने सभी अमेरिकी सेना को आतंकवादी’ घोषित किया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. इराक
घ. ईरान

उत्तर: घ. ईरान – हाल ही में ईरान ने सभी अमेरिकी सेना को आतंकवादी’ घोषित किया है. ईरान ने देश के जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के मामले में पूरी अमेरिकी सेना को ‘आतंकवादी’ घोषित किया है.

Register For Free Govt Job Alert