1. Recently TESS satellite has discovered a life-threatening outer space, which space agency launched TESS satellite?
Answer: NASA
The TESS (Transiting Exoplanet Survey Satellite) satellite was launched by the US space agency NASA. Recently, this satellite has discovered a new house called ‘TOI 700 d’, this house is in the shape of Earth. This home is 101.5 light years away from Earth.

2. Daniel de Rosi recently announced retirement, he is a footballer from which country?
Answer: Italy
Italian footballer Daniel de Rosi has recently announced his retirement from professional football. He was associated with Roma Football Club, he was associated with Serie A Football League for 18 years. He was part of the Italian football team that won the FIFA World Cup in 2006.

3. The second phase of the intensive mission Indradhanush 2.0 has recently started, what is the scheme related to?
Answer: Universal Immunization
Mission Indradhanush is a universal vaccination program, it was launched in 2014 by the Union Ministry of Health and Family Welfare. The Intensive Mission Indradhanush 2.0 is being implemented during December 2019 to March 2020. Vaccination of pregnant women and children who are still untouched by vaccination is being done under this scheme.

4. Which public sector bank has approved financial support for the Women Entrepreneur Welfare Association (WEWA) of Tamil Nadu?
Answer: Indian Bank
Tamil Nadu based leading public sector bank, Indian Bank has recently signed MoU with the Women Entrepreneurs Welfare Association (WEWA) of Tamil Nadu. As per this partnership, Indian Bank will provide financial assistance to the members of WEWA for starting their business and for training. These entrepreneurs will be provided loans at low rates and members of WEWA will be provided training in INDSETI (Indian Bank Self-Employment Training Institutes).

5. ‘Jal-Jeevan-Hariyali Mission’ is an initiative of which state government?
Answer: Bihar
The Chief Minister of Bihar has recently launched the ‘Jal-Jeevan-Hariyali’ scheme. Awareness about climate change and water conservation will be spread under this scheme. Chief Minister Nitish Kumar has announced schemes worth Rs 700 crore at the recent ‘Awareness Conference’.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 8 January 2020:

1. हाल ही में TESS उपग्रह ने जीवन की संभावना वाले बाह्य गृह की खोज है, TESS उपग्रह को किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने लांच किया था?
उत्तर – नासा
TESS (Transiting Exoplanet Survey Satellite) उपग्रह को अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा ने लांच किया था। हाल ही में इस उपग्रह ने ‘TOI 700 d’ नामक नए गृह की खोज की है, यह गृह पृथ्वी के आकर का है। यह गृह पृथ्वी से 101.5 प्रकाश वर्ष दूर है।

2. डेनियल डी रोसी ने हाल ही में सन्यास की घोषणा की, वे किस देश के फुटबॉलर हैं?
उत्तर – इटली
इटली के फुटबॉलर डेनियल डी रोसी ने हाल ही में प्रोफेशनल फुटबॉल से सन्यास की घोषणा की है। वे रोमा फुटबॉल क्लब से जुड़े हुए थे, वे 18 वर्ष तक सीरी ए फुटबॉल लीग से जुड़े रहे। वे 2006 में फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली इटली की फुटबॉल टीम का हिस्सा थे।

3. सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का दूसरा चरण हाल ही में शुरू हुआ, यह योजना किससे सम्बंधित है?
उत्तर – सार्वभौमिक टीकाकरण
मिशन इन्द्रधनुष एक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम है, इसे केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2014 में लांच किया गया था। सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का क्रियान्वयन दिसम्बर, 2019 से मार्च 2020 के दौरान किया जा रहा है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं तथा उन बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है जो अभी तक टीकाकरण से अछूते हैं।

4. सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने तमिलनाडु की वीमेन इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन (WEWA) के लिए वित्तीय सहायता को मंज़ूरी दी है?
उत्तर – इंडियन बैंक
तमिलनाडु बेस्ड अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, इंडियन बैंक ने हाल ही में तमिलनाडु की वीमेन इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन (WEWA) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इस साझेदारी के अनुसार इंडियन बैंक WEWA के सदस्यों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए तथा प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इन उद्यमियों को कम दरों पर ऋण की सुविधा प्रदान की जायेगी तथा WEWA के सदस्यों को INDSETI (Indian Bank Self-Employment Training Institutes) में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

5. ‘जल-जीवन-हरियाली मिशन’ किस राज्य सरकार की पहल है?
उत्तर – बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री ने हाल ही में ‘जल-जीवन-हरियाली’ योजना लांच की है। इस योजना के तहत जलवायु परिवर्तन तथा जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जायेगी। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने हाल ही में ‘जागरूकता सम्मेलन’ में 700 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की है।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English - 8 January 2020:

1-India’s P Magesh Chandran won 95th edition of the prestigious Hastings International Chess Congress at Hastings in England.

भारत के पी मंगेश चंद्रन ने इंग्लैंड के हेस्टिंग्स में प्रतिष्ठित हेस्टिंग्स अंतरराष्ट्रीय शतरंज कांग्रेस का 95वां संस्करण खिताब जीत लिया है।

2-South Korea has become the eighth country in the world to offer universal high-speed Internet to the whole country.

दक्षिण कोरिया पूरे देश में सार्वभौमिक उच्च गति इंटरनेट की पेशकश करने वाला दुनिया का आठवां देश बन गया है।

3-Common Service Centres (सीएससी) e-Governance Services India has signed a memorandum of understanding with Paytm Payments Bank Ltd (PPBL) for sale of FASTags.

कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया ने फ़ास्टटैग की बिक्री के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

4-2019 was recorded as the seventh warmest year since 1901, but the heating was substantially lower than the highest warming observed in 2016, the India Meteorological Department (IMD) said.

वर्ष 2019 देश में 1901 के बाद से अब तक का सातवां सबसे गर्म वर्ष रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि भारत में 2016 सर्वाधिक गर्म वर्ष दर्ज किया गया था जबकि 2019 उसकी तुलना में काफी कम गर्म रहा।

5-The inaugural edition of Khelo India University Games will be held in Bhubaneswar from February 22 to March 1.

पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल 22 फरवरी से 1 मार्च के बीच भुवनेश्वर में आयोजित किये जाएंगे।

6-Reserve Bank of India granted in-principle approval to Uttar Pradesh-based Shivalik Mercantile Cooperative Bank Ltd to convert into a small finance bank, becoming the first urban cooperative bank to be granted such nod.

भारतीय रिज़र्व बैंक ने उत्तर प्रदेश स्थित शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को एक छोटे वित्त बैंक में परिवर्तित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जो इस तरह की अनुमति लेने वाला पहला शहरी सहकारी बैंक बन गया है।

7-A new, larger headquarters for Turkey’s National Intelligence Organization (MİT) was inaugurated in the capital Ankara.

राजधानी अंकारा में तुर्की के राष्ट्रीय खुफिया संगठन (MİT) के लिए एक नए और बड़े मुख्यालय का उद्घाटन किया गया।

8-The United Arab Emirates (UAE) has approved the issuance of a five-year multi-entry visa for foreign tourists.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने विदेशी पर्यटकों के लिए पांच साल के बहु-प्रवेश वीजा जारी करने को मंजूरी दी है।

9-Private sector RBL Bank announced the launch of three credit card variants – the Popcorn Credit Card, Monthly Treats Credit Card and World Safari Credit Card – focused primarily towards millennials.

निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक ने तीन क्रेडिट कार्ड वेरिएंट – पॉपकॉर्न क्रेडिट कार्ड, मंथली ट्रीट्स क्रेडिट कार्ड और वर्ल्ड सफारी क्रेटिड कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की – मुख्य रूप से सहस्राब्दी की ओर ध्यान केंद्रित किया।

10-Himachal Pradesh Chief Minister Jai Ram Thakur launched Himachal MyGov portal which will help strengthening public participation in governance.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल माईगोव पोर्टल लॉन्च किया, जो शासन में जनता की भागीदारी को मजबूत करने में मदद करेगा।

 

Current Affairs in Hindi – 8 January 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. हाल ही में किसके द्वारा जारी विश्व के टॉप-20 निर्णायक लोगों की सूची में कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर को स्थान मिला है?
क. फार्च्यूनर
ख. यूनेस्को
ग. फोर्ब्स
घ. वर्ल्ड बैंक

उत्तर: ग. फोर्ब्स – वर्ल्ड की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स के द्वारा जारी विश्व के टॉप-20 निर्णायक लोगों की सूची में कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर को स्थान मिला है. इस सूची में कन्हैया कुमार 12वें और प्रशांत किशोर 16वें स्थान पर रहे है. इस सूची में अमेरिका के टिप्पणीकार और कॉमेडियन हसन मिन्हाज को पहला स्थान मिला है.

प्रश्‍न 2. पाकिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा का कार्यकाल कितने साल बढाने के लिए रक्षा समिति ने मंजूरी दे दी है?
क. 1 साल
ख. 2 साल
ग. 3 साल
घ. 5 साल

उत्तर: ग. 3 साल – पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा का कार्यकाल 3 साल बढाने के लिए रक्षा समिति ने मंजूरी दे दी है. इससे पहले संसदीय समिति ने सेना प्रमुखों के कार्यकाल से जुड़े विधेयकों को सभी की सहमति से मंजूरी दे दी है.

प्रश्‍न 3. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को किस कंपनी की बैंक गारंटी के 104 करोड़ रुपए लौटाने का आदेश दिया है?
क. टाटा
ख. एचडीएफसी
ग. आरकॉम
घ. विप्रो

उत्तर: ग. आरकॉम – सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) की बैंक गारंटी के 104 करोड़ रुपए लौटाने का आदेश दिया है. रिलायंस कम्युनिकेशंस के 104 करोड़ रुपए बैंक गारंटी के तौर पर सरकार के पास जमा है. सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले के बाद बीएसई पर आरकॉम का शेयर 3.5% चढ़कर 87 पैसे पर पहुंच गया है.

प्रश्‍न 4. बॉलीवुड का कौन सा एक्टर बॉक्स ऑफिस पर एक साल में 700 करोड़ का आंकड़ा करने पार वाला पहला एक्टर बन गए है?
क. अजय देवगन
ख. अक्षय कुमार
ग. आयुष्मान खुराना
घ. सलमान खान

उत्तर: ख. अक्षय कुमार – बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर एक साल में 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले एक्टर बन गए है. वर्ष 2019 में अक्षय कुमार की 4 फिल्में (केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज) रिलीज हुईं और चारों फिल्म ने साझा रूप से 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है.
जरुर पढ़े: 8 January India and Worlds History in Hindi

प्रश्‍न 5. भारतीय मूल की अर्चना राव और दीपा अम्बेकर को किस शहर के क्रिमिनल एंड सिविल कोर्ट्स का जज नियुक्त किया गया है?
क. दुबई
ख. न्यूयॉर्क
ग. मुंबई
घ. जकार्ता

उत्तर: न्यूयॉर्क – भारतीय मूल की अर्चना राव और दीपा अम्बेकर को हाल ही में न्यूयॉर्क शहर के क्रिमिनल एंड सिविल कोर्ट्स का जज नियुक्त किया गया है. न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने जज अर्चना राव को क्रिमिनल कोर्ट और दीपा अम्बेकर को सिविल कोर्ट में नियुक्त किया गया है.

प्रश्‍न 6. ओयो की अधिगृहित कंपनी वेडिंग्ज डॉट इन के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक कौन सी जगह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भारतीयों की पहली पसंद है?
क. शिमला
ख. गोवा
ग. जयपुर
घ. इंदोर

उत्तर: ख. गोवा – ओयो की अधिगृहित कंपनी वेडिंग्ज डॉट इन के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक गोवा डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भारतीयों की पहली पसंद है. इस रिपोर्ट को 1 जनवरी से 26 दिसंबर 2019 के बीच के आंकड़ों की एनालिसिस करने के बाद तैयार किया गया है.

प्रश्‍न 7. पेटीएम इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म को स्टॉक ब्रोकिंग सर्विसेज शुरू करने के लिए किसने हाल ही में मंजूरी दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. सेबी
घ. निति आयोग

उत्तर: ग. सेबी – पेटीएम इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म को स्टॉक ब्रोकिंग सर्विसेज शुरू करने के लिए सेबी ने हाल ही में मंजूरी दे दी है इस मंजूरी के बाद जल्द ही पेटीएम मनी पर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग सेवा भी शुरू होगी.

प्रश्‍न 8. भारत में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए किसने इन्द्रधनुष मिशन के दुसरे चरण की शुरुआत की है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. निर्वाचन आयोग
घ. केंद्र सरकार

उत्तर: घ. केंद्र सरकार – केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए इन्द्रधनुष मिशन के दुसरे चरण की शुरुआत की है. इस मिशन का उद्देश्य अन्यब अभियानों में छूटे क्षेत्रों में सभी दवाएं उपलब्धि कराना है.

प्रश्‍न 9. उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के “भीष्म पितामह” नाम से मशहूर किस क्रिकेटर का हाल ही में निधन हो गया है?
क. रोहित चतुर्वेदी
ख. अशोक बांबी
ग. संजय चतुर्वेदी
घ. धनान्द चन्द्र

उत्तर: क. रोहित चतुर्वेदी – उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के “भीष्म पितामह” नाम से मशहूर और खतरनाक इन स्विंग के माहिर क्रिकेटर रोहित चतुर्वेदी का हाल ही में निधन हो गया है. वे 1959-60 के दौरान यूपी टीम में चयनित हुए थे लेकिन उनके एक्शन को संदिग्ध करार देते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था.

प्रश्‍न 10. 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के कितने मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता है?
क. 10 मीटर
ख. 20 मीटर
ग. 30 मीटर
घ. 50 मीटर

उत्तर: क. 10 मीटर – 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता है. सौरभ चौधरी ने जून 2018 में जर्मनी में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता था.