Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 11 January 2020
1. In which city will the International Naval Event ‘Milan’ be organized in March 2020?
Answer: Visakhapatnam
Milan is a multilateral naval exercise, to be held in March 2020 in Visakhapatnam. Earlier this event was to be held in Andaman and Nicobar islands. Navies from 30 countries have confirmed to participate in this event. The theme of this practice is ‘Synergy Across the Seas’.
2. AI based Facial Recognition Technology was recently installed at Manmad and Bhusaval railway station, in which state are these railway stations located?
Answer: Maharashtra
Indian Railways has recently installed AI based Facial Recognition Technology at Manmad and Bhusaval Railway Station in Maharashtra and Bangalore Railway Station in Karnataka. RailTel will provide video surveillance system, facial recognition and video analytics under the Ministry of Railways.
The Railway Protection Force will link the output of this serial recognition to the criminal database, which will make it easier to identify the culprits in the railway station.
3. When is World Hindi Day celebrated?
Answer: 10 January
January 10 is celebrated every year as World Hindi Day. The first World Hindi Conference was held on 10 January 1975 in Nagpur. The conference was attended by representatives from 30 countries. In memory of this conference, the Government of India had decided to celebrate January 10 to 10 as World Hindi Day.
4. According to the World Bank, what will be India’s GDP growth rate in FY 2020?
Answer - 5%
The World Bank recently released the ‘January 2020 Global Economic Prospects Report’. This report estimates India’s GDP growth to be 5% for FY 2020. Whereas India’s GDP growth rate is estimated to be 5.8% for 2021-22.
The main reason for this decrease in growth rate is the weak credit stability of non-banking financial companies. The Reserve Bank of India and the Central Statistics Office have recently lowered India’s GDP growth estimate to 5% for this year.
5. What is the rank of Indian passport in ‘Henley Passport Index 2020’?
Answer - 84th
Recently ‘Henley Passport Index’ was released. India has been ranked 84 in this index, India has slipped two places from the previous year. The Indian passport has a mobility score of 58, meaning that Indian passport holders can travel across 58 countries without taking a visa in advance. In this list, Japan has secured the first position with a score of 191, followed by Singapore in second place.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 11 January 2020:
1. मार्च 2020 में किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक इवेंट ‘मिलन’ का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर – विशाखापत्तनम
‘मिलन’ एक बहुपक्षीय नौसनिक अभ्यास है, इसका आयोजन विशाखापत्तनम में मार्च 2020 में किया जाएगा। पहले इस इवेंट का आयोजन अंडमान व निकोबार द्वीप में किया जाना था। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए 30 देशों की नौसेनाओं ने पुष्टि कर दी है। इस अभ्यास की थीम ‘Synergy Across the Seas’ है।
2. मनमाड और भुसावल रेलवे स्टेशन में हाल ही में AI बेस्ड फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को स्थापित किया गया, यह रेलवे स्टेशन किस राज्य में स्थित हैं?
उत्तर – महाराष्ट्र
भारतीय रेलवे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मनमाड और भुसावल रेलवे स्टेशन तथा कर्नाटक के बंगलुरु रेलवे स्टेशन में AI बेस्ड फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को स्थापित किया है। रेलवे मंत्रालय के अधीन रेलटेल द्वारा विडियो सर्विलांस सिस्टम, फेशियल रिकग्निशन और विडियो एनालिटिक्स उपलब्ध करवाया जाएगा।
रेलवे सुरक्षा बल इस रेशियल रिकग्निशन की आउटपुट को आपराधिक डेटाबेस से लिंक करेगा, इसके द्वारा रेलवे स्टेशन में अपराधियों को पहचानना आसान हो जाएगा।
3. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 जनवरी
प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन की स्मृति में भारत सरकार ने 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।
4. विश्व बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितनी रहेगी?
उत्तर – 5%
विश्व बैंक ने हाल ही में ‘January 2020 Global Economic Prospects Report’ जारी की। इस रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 5% रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 5.8% रहने का अनुमान लगाया गया है।
विकास दर में इस कमी का मुख्य कारण गैर-बैंकिंग वित्तीय कपनियों की कमज़ोर साख स्थिरता है। भारतीय रिज़र्व बैंक और केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने हाल ही में इस वर्ष के लिए भारत की जीडीपी विकास दर अनुमान को कम करके 5% रखा है।
5. ‘हेनली पासपोर्ट सूचकांक 2020’ में भारतीय पासपोर्ट को कौन सा रैंक प्राप्त हुआ है?
उत्तर – 84वां
हाल ही में ‘हेनली पासपोर्ट सूचकांक’ जारी किया गया। इस सूचकांक में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ है, भारत पिछले वर्ष के मुकाबले दो स्थान नीचे फिसला है। भारतीय पासपोर्ट का गतिशीलता स्कोर 58 है, जिसका अर्थ है कि भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों में पहले से वीजा लिए बिना घूम सकते हैं। इस सूची में 191 के स्कोर के साथ जापान ने पहला स्थान हासिल किया है, इसके बाद सिंगापुर दूसरे स्थान पर है।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English - 11 January 2020:
1-Soumendu Roy, who has worked closely with film maestro Satyajit Ray, will be conferred the lifetime achievement honour at the annual award ceremony of West Bengal Film Journalists Association(WBFJA) to be held on January 12.
महान फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ लंबे समय तक काम कर चुके सिनेमाटोग्राफर सोमेन्दु रॉय को 12 जनवरी को आयोजित पश्चिम बंगाल फिल्म पत्रकार संघ (डब्ल्यूबीएफजेए) के वार्षिक कार्यक्रम में लाइटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
2-Liverpool star Sadio Mane was crowned as Africa’s 2019 Player of the Year for the first time at an awards gala in Egypt.
लीवरपूल के स्टार खिलाड़ी सादियो माने को मिस्र में भव्य कार्यक्रम में पहली बार अफ्रीका का 2019 का साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना गया।
3-The Government has approved the Viability Gap Funding, VGF of 5 thousand, 559 crore rupees to Indradhanush Gas Grid Limited to build Natural Gas Pipeline Grid covering 8 North Eastern states.
सरकार ने आठ पूर्वोत्तर राज्यों का प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड बनाने के लिए इन्द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड को पांच अरब उनसठ करोड़ रूपये का पूंजीगत अनुदान मंजूर किया है।
4-Paytm announced the launch of its all-in-one QR for merchants across the country.
डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने देशभर के दुकानदारों के लिए आल-इन-वन क्यूआर पेश करने की घोषणा की है।
5-A first-of-its-kind “selfie museum” to promote an interactive photo-friendly social space through art and creativity has been inaugurated in UAE.
संयुक्त अरब अमीरात में रचनात्मक ढंग से सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा देने के लिए अपनी तरह के अनोखे ‘‘सेल्फी संग्रहालय’’ का उद्घाटन किया गया है।
6-India-born author Jasbinder Bilan has bagged a coveted UK children’s book award for her debut novel set in the Himalayan territory of her Indian roots and inspired by the special childhood bond with her grandmother.
भारतीय मूल के जसबिंदर बिलन को हिमालय की पृष्ठभूमि पर आधारित और अपनी दादी के साथ बचपन के मजबूत रिश्ते के आधार पर उनके पहले उपन्यास के लिए ब्रिटेन का प्रसिद्ध बाल साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया है।
7-The Union Cabinet gave its approval to Memorandum of Understanding (MoU) signed with the UK’s Department for International Development for enabling energy self-sufficiency in Indian Railways.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेल को ऊर्जा के मामले में आत्म निर्भर बनाने के लिए यूके के डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपनी मंज़ूरी प्रदान की ।
8-Dhadi folk singer Idu Sharif died at Mani Majra.
धाड़ी लोक गायक इदु शरीफ का मनीमाजरा में निधन हो गया। .
11 January Ka Itihas (11 January की ऐतिहासिक घटनाये)
- 1922 – डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई थी.
- 1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म हुआ था.
- 1962 – पेरू के उत्तरी-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में पत्थरों और बर्फ़ की बड़ी-बड़ी चट्टानों के सरकने से कई गांव और शहर बर्फ़ और चट्टानों की तह के नीचे दब गए जिसमें कम से कम दो हज़ार लोगों की मौत हो गई थी.
- 1966 – अपनी सादगी से दिल जीतने वाले लाल बहादुर शास्त्री का निधन ताशकंद में हुआ था.
- 1998 – अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था.
- 1569 – पहली लाटरी का शुभारम्भ इंग्लैण्ड में हुआ
- 1681 – ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ.
- 1759 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत
- 1779 – चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने.
- 1942 – जापान ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया
- 1945 – यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ
- 1955 – भारत के अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ
- 1973 – बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की
- 1996 – जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर इजरायल के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे
- 2001 – भारत और इंडोनेशिया के बीच पहली बार रक्षा समझौता.
- 2009 – 66 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला
11 January Famous People Birth (11 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- 1944 – भारतीय राजनीतिज्ञ शिबु सोरेन का जन्म हुआ.
- 1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म हुआ.
- 1973 – भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ.
- 1860 – भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक श्रीधर पाठक का जन्म हुआ.
- 1842 – प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक विलियम जेम्स का जन्म हुआ.
Famous Persons Death on 11 January (11 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- 1966 – जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ.
- 2008 – शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी सर एडमंड हिलेरी का निधन हुआ.
Current Affairs in Hindi – 11 January 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. प्रवर्तन निदेशालय ने किस बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके परिवार की 78 करोड़ की चल अचल संपत्ति जब्त की है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. बैंक ऑफ़ इंडिया
ग. आईसीआईसीआई बैंक
घ. एचडीएफसी बैंक
उत्तर: ग. आईसीआईसीआई बैंक – प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी देने के मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके परिवार की 78 करोड़ की चल अचल संपत्ति जब्त की है.
प्रश्न 2. भारत की कौन सी आईटी कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,466 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है?
क. टीसीएस
ख. इन्फोसिस
ग. विप्रो
घ. माइक्रोसॉफ्ट
उत्तर: ख. इन्फोसिस – भारत की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4,466 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. इन्फोसिस का रेवेन्यू 23,092 करोड़ रुपए रहा है. कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू आउटलुक बढ़ाकर 11-11.5 फीसदी कर दिया है.
प्रश्न 3. भारतीय मूल की लेखिका जसबिन्दर बिलान को उपन्यास के लिए ब्रिटेन के कौन से प्रसिद्ध पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
क. बाल साहित्य पुरस्कार
ख. ज्ञान साहित्य पुरस्कार
ग. विज्ञानं साहित्य पुरस्कार
घ. महिला साहित्य पुरस्कार
उत्तर: क. बाल साहित्य पुरस्कार – भारतीय मूल की लेखिका जसबिन्दर बिलान को उपन्यास “आशा एंड द स्प्रिट बर्ड” के लिए ब्रिटेन के बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
प्रश्न 4. कृषि में वैज्ञानिक नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए किसने “कृषक नवोन्मेष कोष” की स्थापना करने की घोषणा की है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. आईसीएआर
घ. सुप्रीमकोर्ट
उत्तर: ग. आईसीएआर – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने देश में कृषि में वैज्ञानिक नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए और कृषि को तकनीकी से जोड़ने के लिए “कृषक नवोन्मेष कोष” की स्थापना करने की घोषणा की है. जिसकी स्थापना अगले वित्त वर्ष मे कि जयेगी.
प्रश्न 5. भारतीय महिला हॉकी टीम की किस खिलाड़ी का नाम एफआईएच ने “वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड” के लिये नामांकित किया है?
क. साइना नेहवाल
ख. पीवी सिधु
ग. रानी रामपाल
घ. हिमा दास
उत्तर: ग. रानी रामपाल – भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का नाम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ(एफआईएच) ने “वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड” के लिये नामांकित किया है. इस के लिए अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय खेल संघों ने 25 खिलाड़ियों के नाम भेजें हैं.
प्रश्न 6. भारत ने जल्द ही किस देश से पॉम ऑयल का आयात बंद करने की घोषणा की है?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. मलेशिया
घ. इंडोनेशिया
उत्तर: ग. मलेशिया – भारत ने जल्द ही मलेशिया से पॉम ऑयल का आयात बंद करने की घोषणा की है. पिछले वर्ष भारत ने मलेशिया से करीब 5 लाख टन पॉम ऑयल आयात किया था.
प्रश्न 7. वर्ल्ड बैंक भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6% से घटाकर कितने % कर दिया है?
क. 5%
ख 4%
ग. 3%
घ. 5.5%
उत्तर: क. 5% – वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्स की रिपोर्ट के मुतबिक वर्ल्ड बैंक ने 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6% से घटाकर 5% कर दिया है.
प्रश्न 8. भारतीय क्रिकेट टीम ने डरबन में हुए फाइनल मैच में किस टीम को हराकर चार देशों की अंडर-19 सीरीज जीत ली है?
क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
ख. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ग. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
घ. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
उत्तर: ग. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम – भारतीय क्रिकेट टीम ने डरबन में हुए फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को हराकर चार देशों की अंडर-19 सीरीज जीत ली है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 69 रन से हराया. फाइनल मैच में भारत के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 115 गेंदों पर 111 रन की पारी खेली.
प्रश्न 9. रूस और किस देश ने हाल ही में मिलकर तुर्कस्ट्रीम पाइपलाइन की शुरुआत की है?
क. सऊदी अरब
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. अमेरिका
घ. तुर्की
उत्तर: घ. तुर्की – रूस और तुर्की हाल ही में पुराने मतभेदों को भुलाते हुए मिलकर तुर्कस्ट्रीम पाइपलाइन की शुरुआत की है. तुर्कस्ट्रीम पाइपलाइन का उद्घाटन तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन और रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया है.
प्रश्न 10. चीन ने ड्राइव लेस कितने किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली दुनिया की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का सफल परीक्षण किया है?
क. 200 किलोमीटर प्रति घंटे
ख. 250 किलोमीटर प्रति घंटे
ग. 300 किलोमीटर प्रति घंटे
घ. 350 किलोमीटर प्रति घंटे
उत्तर: घ. 350 किलोमीटर प्रति घंटे – चीन ने हाल ही में ड्राइव लेस और 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली दुनिया की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का बीजिंग से झांगजियाकौ के बीच सफल परीक्षण किया है. चीन के कहा है इस ट्रेन की हाई स्पीड बरकरार रखने के लिए इसका संचालन रोजाना होगा.
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply