1. ‘C.K. To which Indian cricketer will be conferred the Naidu Lifetime Achievement Award?
Answer Srikanth
Former Indian cricketer Krishnamachari Srikkanth was honored by the BCCI with the prestigious’ C.K. Nayudu has been selected for the Lifetime Achievement Award. K. Srikanth represented the country from 1981 to 1992. Apart from him, former Indian women’s cricket team captain Anjum Chopra has also been selected for this honor. The award will be conferred on 12 January 2020.

2. What is the name of the mandatory standard individual health insurance policy launched by IRDAI?
Answer: Arogya Sanjeevani
The Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) has recently asked all insurance companies to provide a standard individual health insurance policy, the policy is named ‘Arogya Sanjeevani Policy’. This policy will be made available from April 1, 2020, people between 18 and 65 years can avail the benefit of this policy, insurance of 1 lakh to 5 lakh can be insured under this policy.

3. In which city will the 2022 Commonwealth Games be held?
Answer: Birmingham
The Commonwealth Games 2022 will be held in the city of Birmingham, England, the third time England will host the event. These games will be held between July 27 to August 7, 2020.
Recently India has sent a proposal to organize Commonwealth Shooting and Archery event.

4. What is the name of the new satellite series launched by ISRO?
Answer - IDRSS
ISRO’s new satellite IDRSS (Indian Data Relay Satellite System) will track Indian satellites in low Earth orbit. It is a new satellite series that will establish communication between India’s assets in space.

5. Which Article of the Indian Constitution gives minorities the right to establish educational institutions?
Answer - Article 30
Article 30 of the Indian constitution empowers religious and linguistic minorities to establish and run educational institutions. Recently, this article has been in the headlines because the Supreme Court has recently clarified that the appointment of teachers in minority educational institutions can be regulated by the government, it will not be in violation of Article 30.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 9 January 2020:

1. ‘सी.के. नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ किस भारतीय क्रिकेटर को प्रदान किया जायेगा?
उत्तर – के. श्रीकांत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत को BCCI ने प्रतिष्ठित सम्मान ‘सी.के. नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ के लिए चुना है। के. श्रीकांत ने 1981 से 1992 तक देश का प्रतिनिधत्व किया। उनके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान 12 जनवरी, 2020 को प्रदान किया जायेगा।

2. IRDAI द्वारा लांच की गयी अनिवार्य मानक व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पालिसी का नाम क्या है?
उत्तर – आरोग्य संजीवनी
भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने हाल ही में सभी बीमा कंपनियों को एक मानक व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पालिसी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है, इस पालिसी का नाम ‘आरोग्य संजीवनी पालिसी’ रखा गया है। इस पालिसी को 1 अप्रैल, 2020 से उपलब्ध करवाया जाएगा, इस पालिसी का लाभ 18 से 65 वर्ष के लोग ले सकते हैं, इस पालिसी के अंतर्गत 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का बीमा करवाया जा सकता है।

3. 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर – बिर्मिंघम
राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बिर्मिंघम शहर में किया जाएगा, यह ऐसा तीसरा मौका जब इंग्लैंड इस इवेंट का आयोजन करेगा। इन खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त, 2020 के बीच किया जाएगा।
हाल ही में भारत ने राष्ट्रमंडल शूटिंग और आर्चरी इवेंट का आयोजन करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

4. इसरो द्वारा लांच की जाने वाली नई उपग्रह श्रृंखला का नाम क्या है?
उत्तर – IDRSS
इसरो का नया उपग्रह IDRSS (Indian Data Relay Satellite System) पृथ्वी की निम्न कक्षा में भारतीय उपग्रहों को ट्रैक करेगा। यह एक नई उपग्रह श्रृंखला है जो अन्तरिक्ष में भारत की परिसंपत्तियों के बीच संचार स्थापित करेगी।

5. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने का अधिकार देता है?
उत्तर – अनुच्छेद 30
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 30 धार्मिक तथा भाषाई अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने तथा उसका संचालन करने के अधिकार प्रदान करता है। हाल ही में यह अनुच्छेद सुर्ख़ियों में रहा क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों की नियुक्ति का नियमन सरकार द्वारा किया जा सकता है, यह अनुच्छेद 30 का उल्लंघन नही होगा।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English - 9 January 2020:

1-President Ram Nath Kovind laid foundation stone to Lakshadweep’s first Super Specialty Hospital at Kavaratti.

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कावारती में लक्षद्वीप के पहले सुपर स्‍पेशियलि‍टी अस्‍पताल की आधारशिला रखी।

2-According to the first advanced estimates of national income released by the National Statistical Office, The Indian economy is estimated to grow at 5 per cent in 2019-20 as against 6.8 per cent in the previous fiscal.

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश की अर्थव्यवस्था मौजूदा वित्‍त वर्ष में 5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह दर 6.8 प्रतिशत रही थी।

3-Information and Broadcasting Minister Prakash Javadekar conferred the first Antar-rashtriya Yoga Diwas Media Samman to 30 media houses in New Delhi.

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्‍ली में 30 मीडिया घरानों को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्‍मान प्रदान किये।

4-In Bihar, Mission Indradhanush 2.0 has been launched for covering low immunization pocket of state. The extensive immunization programme will cover children up to two years of age and all pregnant women.

बिहार में उन जिलों में मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण शुरू किया गया है जहां टीकाकरण नहीं हुआ था। इस दौरान दो वर्ष तक की उम्र के बच्‍चों और सभी गर्भवती महिलाओं को टीके लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जायेगा।

5-In Gujarat, the 31st International Kite Festival was launched at the Sabarmati Rriver front in Ahmedabad.

गुजरात में अहमदाबाद में सा‍बरमती नदी के तट पर 31वां अंतर्राष्‍ट्रीय पतंग उत्‍सव शुरू हुआ।

6-Commissioner Secretary, Industries and Commerce, Manoj Kumar Dwivedi unveiled the logo of first-ever JK Global Investors Summit at Udhyog Bhawan, Jammu.

उद्योग और वाणिज्‍य कमिश्‍नर सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने जम्‍मू के उद्योग भवन में पहले जम्‍मू कश्‍मीर वैश्विक निवेशक शिखर सम्‍मेलन का लोगो यानी प्रतीक चिन्‍ह जारी किया गया।

7-The Uttar Pradesh government sanctioned Rs 234 crore for the Shaheed Ashfaqullah Khan Zoological Garden in Gorakhpur.

उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में शहीद अशफाकउल्ला खान प्राणि उद्यान के लिए 234 करोड़ रुपये मंजूर किए।

8-SpaceX launched its third batch of 60 small satellites into orbit atop SpaceX Falcon 9 rocket, part of its plans to construct a giant constellation of thousands which will form a global broadband internet system.

स्पेसएक्स ने 60 छोटे उपग्रहों के अपने तीसरे बैच को ऑर्बिट में स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के साथ लॉन्च किया, जो हजारों की एक विशाल तारामंडल के निर्माण की अपनी योजना का हिस्सा है जो वैश्विक ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रणाली का निर्माण करेगा।

 

Current Affairs in Hindi – 9 January 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. नाडा ने वेटलिफ्टर सर्बजीत कौर पर डोप टेस्ट में फेल होने पर कितने वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है?
क. 2 वर्ष
ख. 4 वर्ष
ग. 6 वर्ष
घ. 8 वर्ष

उत्तर: ख. 4 वर्ष – नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने हाल ही में वेटलिफ्टर सर्बजीत कौर पर डोप टेस्ट में फेल होने पर 4 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है. वर्ष 2017 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर सीमा भी डोप टेस्ट में फेल हुई थीं.

प्रश्‍न 2. कोयला खदानों की नीलामी के नियमों को आसान बनाने के लिए किसने खनिज कानून अध्यादेश-2020 को मंजूरी दे दी है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. निर्वाचन आयोग
घ. कैबिनेट

उत्तर: घ. कैबिनेट – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने कोयला खदानों की नीलामी के नियमों को आसान बनाने के लिए खनिज कानून अध्यादेश-2020 को मंजूरी दे दी है. इस अध्यादेश के लिए माइन्स एंड मिनरल्स एक्ट 1957 और कोल माइन्स एक्ट 2015 में बदलाव होगा.

प्रश्‍न 3. अफगानिस्तान के बिग बैश लीग टी-20 में राशिद खान हैट्रिक लेने वाले _____ विदेशी खिलाडी बन गए है?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसरे
घ. चौथे

उत्तर: क. पहले – अफगानिस्तान के बिग बैश लीग टी-20 में राशिद खान हैट्रिक लेने वाले पहले विदेशी खिलाडी बन गए है और टी-20 में तीसरी हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए है. उन्होंने ए़डिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच हुए मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.

प्रश्‍न 4. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम में डॉ. अजय तिर्की कौन सी बार महापौर चुना गया है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार

उत्तर: ख. दूसरी बार – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम में डॉ. अजय तिर्की को दूसरी बार महापौर चुना गया है. उन्होंने भाजपा के प्रबोध मिंज को 9 वोटों से हराया है. मतदान के दौरान डॉ. अजय तिर्की को 28, जबकि प्रबोध मिंज को 19 वोट मिले है.

प्रश्‍न 5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस प्रसिद्ध नेता पर लिखी गयी पुस्तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन किया है?
क. महात्मा गाँधी
ख. नरेंद्र मोदी
ग. अरुण जेटली
घ. जवाहरलाल नेहरु

उत्तर: ख. नरेंद्र मोदी – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नरेंद्र मोदी नेता पर लिखी गयी पुस्तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है की नरेंद्र मोदी संवेदनशील व्यक्ति, कठोर प्रशासक और निडर सेनापति हैं तथा उन्‍होंने सदैव ‘राजा प्रथमो सेवक’ के मंत्र पर काम किया है.

प्रश्‍न 6. भारत के किस राज्य के कृषि वैज्ञानिकों ने ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार कुकीज तैयार की है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. छत्तीसगढ़
घ. पंजाब

उत्तर: ग. छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के कृषि वैज्ञानिकों ने हाल ही में ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार कुकीज तैयार की है. यह कुकीज आम कुकीज की तरह शरीर में वसा नहीं बढ़ाती है बल्कि इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन सेहत को बेहतर बनाने में कारगर हैं.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस कोर्ट ने निर्भया केस में सभी दोषियों का ‘डेथ वारंट’ जारी किया है?
क. राजस्थान कोर्ट
ख. मुंबई कोर्ट
ग. कोलकाता कोर्ट
घ. पटियाला हाउस कोर्ट

उत्तर: घ. पटियाला हाउस कोर्ट – दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस में सभी दोषियों का ‘डेथ वारंट’ जारी किया है. इस सभी दोषियों को 22 जनवरी 2020 की सुबह 7:00 बजे फांसी दी जाएगी.

प्रश्‍न 8. रवींद्र नाथ महतो को सर्वसम्मति से किस विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है?
क. गुजरात विधानसभा
ख. केरल विधानसभा
ग. पंजाब विधानसभा
घ. झारखंड विधानसभा

उत्तर: घ. झारखंड विधानसभा – रवींद्र नाथ महतो को हाल ही में सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है. झारखंड विधानसभा चुनाव के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने शपथ दिलाई थी.

प्रश्‍न 9. भारतीय जूनियर साइक्लिंग टीम कौन सी बार यूसीआई वर्ल्ड रैंकिंग की चार कैटेगरी में पहले स्थान पर पहुच गयी है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार

उत्तर: क. पहली बार – भारतीय जूनियर साइक्लिंग टीम पहली बार यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनले (यूसीआई) वर्ल्ड रैंकिंग की चार कैटेगरी में पहले स्थान पर पहुच गयी है. लाइतोनजाम रोनाल्डो इंडिविजुअल कैटेगरी के स्प्रिंट, केईरिन और टीम ट्रायल में नंबर-1 पर हैं.

प्रश्‍न 10. हाल ही में किस देश ने सभी अमेरिकी सेना को आतंकवादी’ घोषित किया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. इराक
घ. ईरान

उत्तर: घ. ईरान – हाल ही में ईरान ने सभी अमेरिकी सेना को आतंकवादी’ घोषित किया है. ईरान ने देश के जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के मामले में पूरी अमेरिकी सेना को ‘आतंकवादी’ घोषित किया है.