Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 14 January 2020
1. Prime Minister Modi recently changed the name of which Port Trust to ‘Dr. Shyama Prasad Mukherjee Port’?
Answer: Calcutta Port Trust
Prime Minister Narendra Modi attended the event to mark the 150th anniversary of the Calcutta Port Trust, during which he issued commemorative postage stamps on the Calcutta Port Trust. On this occasion, the Calcutta Port Trust was renamed after Shyama Prasad Mukherjee.
2. In which city is the ‘World Future Energy Summit 2020’ being organized?
Answer: Abu Dhabi
World Future Energy Summit started in Abu Dhabi, this summit will last for four days.
33,500 people from 170 countries will participate in this summit. The theme of this event is ‘Rethinking Global Consumption, Production and Investment’. The CLIX (Climate Innovations Exchange) is being organized along with this summit.
Energy, water, solar energy, waste and smart cities will be discussed in this summit.
3. Union Minister Smriti Irani recently launched a scheme called ‘Yashaswini’ in Goa, what is its purpose?
Answer: Supporting women self-help groups
Union Minister for Women and Child Development and Textiles Industry Smriti Irani recently launched the ‘Yashaswini’ scheme in Goa. It is a women empowerment scheme. Under this scheme, women self-help groups will be provided an interest-free loan of up to Rs 5 lakh. On this occasion, Smriti Irani also launched the mobile breast cancer screening initiative ‘Swasthi Sakhi Project’. Under this initiative, Anganwadi workers will examine breast cancer in women in Goa.
4. Indian Pediatric Academy has recently launched the ‘TB Free Air for Every Child’ program in which state?
Answer: Kerala
The Indian Pediatric Academy recently launched the TB Free Air for Every Child ‘program in Kerala. Under this program, 2500 pediatric patients will be trained by the Indian Academy of Pediatrics on the treatment of tuberculosis. It aims to end TB in children in the state.
5. Which Indian cricketer has won the Polly Umrigar Award?
Answer: Jaspreet Bumrah
The BCCI has announced the award of India’s pacer Jaspreet Bumrah with the Polly Umrigar Award. Bumrah will be awarded this honor for his outstanding performance at the international level in the 2018-19 season.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 14 January 2020:
1. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में किस पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट’ किया?
उत्तर – कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए, इस दौरान उन्होंने कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट पर स्मारक डाक टिकट जारी किये। इस मौके पर कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया।
2. ‘विश्व भविष्य उर्जा शिखर सम्मेलन 2020’ का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – अबू धाबी
अबू धाबी में विश्व भविष्य उर्जा शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, यह शिखर सम्मलेन चार दिन तक चलेगा।
इस शिखर सम्मेलन में 170 देशों से 33,500 लोग हिस्सा लेंगे। इस इवेंट की थीम ‘Rethinking Global Consumption, Production and Investment’ है। इस शिखर सम्मेलन के साथ-साथ CLIX (Climate Innovations Exchange) का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस शिखर सम्मेलन में उर्जा, जल, सौर उर्जा, कचरा तथा स्मार्ट सिटीज पर चर्चा की जायेगी।
3. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में गोवा में ‘यशस्विनी’ नामक योजना लांच की, इसका उद्देश्य क्या है?
उत्तर – महिला स्वयं सहायता समूहों को सहायता प्रदान करना
केन्द्रीय महिला व बाल विकास तथा कपड़ा उद्योग मंत्री स्मृति इरानी ने हाल ही में गोवा में ‘यशस्विनी’ योजना लांच की। यह एक महिला सशक्तिकरण योजना है। इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर श्रीमती स्मृति ईरानी ने मोबाइल ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल ‘स्वास्थ्य सखी प्रोजेक्ट’ भी लांच किया। इस पहल के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गोवा में महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर की जांच करेंगी।
4. भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी ने हाल ही में किस राज्य में ‘टीबी फ्री एयर फॉर एव्री चाइल्ड’ कार्यक्रम शुरू किया?
उत्तर – केरल
भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी ने हाल ही में केरल में टीबी फ्री एयर फॉर एव्री चाइल्ड’ कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम के तहत भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी द्वारा 2500 बाल रोग चिकिस्तकों को ट्यूबरक्लोसिस की चिकित्सा के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य में बच्चों में टीबी को समाप्त करना है।
5. किस भारतीय क्रिकेटर ने पॉली उमरीगर अवार्ड जीता है?
उत्तर – जसप्रीत बुमराह
BCCI ने भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है। बुमराह को यह सम्मान 2018-19 सीजन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English - 14 January 2020:
1-Prime Minister Narendra Modi inaugurated a sound and light show at the iconic Howrah Bridge from the Millenium Park on the banks of the Ganga.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा के तट पर मिलेनियम पार्क से ऐतिहासिक हावड़ा पुल पर साउंड एंड लाइट शो का उद्घाटन किया।
2-The naval version of Tejas aircraft made its first landing on the deck of aircraft carrier INS Vikramaditya.
लड़ाकू विमान तेजस का नौसेना के लिए विकसित किया गया संस्करण विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर सफलतापूर्वक उतरा।
3-Batting legend Sachin Tendulkar has been shortlisted as one of the 20 contenders for the greatest Laureus Sporting Moment 2000-2020 Award. The moment is titled Carried On the Shoulders Of A Nation, a reference to the Indian cricket team’s 2011 World Cup triumph.
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित 20 दावेदार 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लारेस खेल लम्हे की दौड़ में शामिल हैं।भारत की 2011 विश्व कप में जीत के संदर्भ में तेंदुलकर से जुड़े लम्हे को ‘कैरीड आन द शोल्डर्स आफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया है।
4-India opener K L Rahul retained his sixth position while captain Virat Kohli moved up a place to ninth in the batting chart of the ICC T20I players rankings released.
भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल शनिवार को जारी आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर बरकरार हैं जबकि कप्तान विराट कोहली एक स्थान के फायदे से 9वें पायदान पर पहुंच गए।
5-India’s pace spearhead Jasprit Bumrah received the prestigious Polly Umrigar Award for his exploits in international cricket in the 2018-19 season.
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2018-19 सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कारनामों के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार मिला।
6-Cheteshwar Pujara joined a select group of cricketing greats by smashing his 50th first-class century during Saurashtra’s Ranji Trophy group B match against Karnataka, in Rajkot.
चेतेश्वर पुजारा ने राजकोट में कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के दौरान सौराष्ट्र की ओर से शतक जड़ते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की एलीट सूची में शामिल हो गए।
7-Lt Col Yuvraj Malik has been appointed the Director of the National Book Trust (NBT).
लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज मलिक को नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) का निदेशक नियुक्त किया गया है।
8-Haitham bin Tariq, Oman’s culture minister and the 65-year-old cousin of late Sultan Qaboos, has been sworn in as the new royal ruler of the country.
ओमान के संस्कृति मंत्री और दिवंगत सुल्तान काबूस के 65 वर्षीय चचेरे भाई हैसम बिन तारिक ने देश के नए शाह के रूप में शपथ ली है।
9-Noted Kannada scholar Dr M Chidananda Murthy died in Bengaluru. He was 88.
प्रसिद्ध कन्नड़ विद्वान डॉ एम चिदानंद मूर्ति का बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
14 January Ka Itihas (14 जनवरी की ऐतिहासिक घटनायें)
- 1514 – पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया.
- 1641 – यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की.
- 1659 – में हुए एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया.
- 1741 – मराठाओं और अफगानों के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध शुरू हुआ था.
- 1742 – दुनिया का हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले एडमंड हेली ने में आज ही के दिन आखिरी सांसें ली थीं. एडमंड हेली इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध खगोलविदों में जाने जाते हैं.
- 1760 – फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया.
- 1761 – भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ.
- 1784 – अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की.
- 1809 – इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया.
- 1867 – पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया.
- 1912 – रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने.
- 1950 – ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया.
- 1964 – टेस्ट गेंदबाज रमेशचंद्र गंगाराम नाडकर्णी ने आज के दिन लगातार 21 मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था.
- 1966 – इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया.
- 1969 – भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया.
- 1974 – विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी.
- 1975 – सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया.
- 1977 – फॉर्मूलावन रेस में फर्राटा भरने वाले पहले भारतीय नारायण कार्तिकेयन का जन्म आज के दिन हुआ था.
- 1982 – श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की.
- 1986 – ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने.
- 1986 – मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ.
- 1992 – इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की.
- 1994 – 300 वर्ष में पहली बार ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य ने कैथोलिक धर्म अपनाया. एक प्राइवेट सर्विस में डचेस ऑफ़ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं.
- 1994 – यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर.
- 1999 – भारत का पहला अत्याधुनिक ‘हवाई यातायात परिसर’, दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया.
- 2000 – बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी.
- 2002 – ब्रितानी सरकार ने घोषणा की कि क़रीब 11 महीने तक देश में फैली फ़ुट एंड माउथ बीमारी को मध्यरात्रि में ख़त्म माना जाएगा.
- 2007 – नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली.
- 2009 – सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की.
14 January Famous People Birth (14 जनवरी को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- 1551 – मुग़ल साम्राज्य में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल का जन्म हुआ.
- 1804 – मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ.
- 1896 – ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का जन्म हुआ.
- 1926 – भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म हुआ.
- 1977 – भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ.
Famous Persons Death on 14 January (14 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- 1742 – एडमंड हैली का निधन हुआ जो एक प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थे.
- 1937 – जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ जो हिन्दी साहित्यकार थे.
Current Affairs in Hindi – 11 January 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. ओयो रूम्स के बाद किस कंपनी ने भारतीय इंकाई के 56 अधिकारियों को निकाल दिया है?
क. अमेज़न
ख. त्रिवागो
ग. वॉलमार्ट इंडिया
घ. शॉप क्लुएस
उत्तर: ग. वॉलमार्ट इंडिया – ओयो रूम्स के बाद हाल ही में वॉलमार्ट इंडिया ने भारतीय इंकाई के 56 अधिकारियों को निकाल दिया है. इन 56 अधिकारियों में अध्यक्ष और सीईओ सहित प्रबंधन के 8 वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.
प्रश्न 2. साई इंग-विन ने कौन सी बार ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार
उत्तर: ख. दूसरी बार – साई इंग-विन ने दूसरी बार ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है. साई इंग-विन को 57% और चीन समर्थित हन कू-यू को 38% वोट मिले है. साई इंग-विन ने अपने प्रतिद्वंद्वी हॉन कू-यू को 80 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है.
प्रश्न 3. हाल ही में एयरफोर्स में शामिल हुआ कौन सा हेलिकॉप्टर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे?
क. चिनूक हेलिकॉप्टर
ख. अपाचे हेलिकॉप्टर
ग. चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर
घ. इनमे से कोई नहीं
उत्तर: ग. चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर – हाल ही में एयरफोर्स में शामिल हुए चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे. चिनूक ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर है जबकि 350 किमी/घंटे से ज्यादा रफ्तार से उड़ान भरने वाला अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर है.
प्रश्न 4. भारत का कौन सा राज्य गैर-मुस्लिम शरणार्थियों की सूची भेजने देश का पहला राज्य बन गए है?
क. केरल
ख. उत्तर प्रदेश
ग. पंजाब
घ. उत्तराखंड
उत्तर: ख. उत्तर प्रदेश – हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने गैर-मुस्लिम शरणार्थियों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजना शुरु कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक केंद्र को 19 जिलों में 40 हजार शरणार्थी की रिपोर्ट भेजी है.
प्रश्न 5. सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर कौन सी महिला क्रिकेट खिलाडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्द्धशतक लगाने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बन गयी है?
क. शेफाली वर्मा
ख. ऋचा घोष
ग. सुमन वर्मा
घ. सीमा घोष
उत्तर: क. शेफाली वर्मा – सचिन तेंदुलकर का 30 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़कर शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्द्धशतक लगाने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बन गयी है. वही ऋचा घोष को महिला चैलेंजर ट्रॉफी में उनके अच्छे प्रदर्शन और शेफाली वर्मा को हाल ही में आईसीसी टी-20 महिला वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है.
प्रश्न 6. 38 वर्षीय किस महिला टेनिस खिलाडी ने ऑकलैंड ओपन का खिताब जीता है?
क. वीनस विलियम्स
ख. सीमोन हलेप
ग. मारिया शारापोवा
घ. सेरेना विलियम्स
उत्तर: घ. सेरेना विलियम्स – मां बनने के तीन साल बाद अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने ऑकलैंड ओपन का खिताब जीता है. सेरेना विलियम्स ने फाइनल मुकाबले में जेसिका पिगुला को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया है.
प्रश्न 7. तीसरे खेलो इंडिया गेम्स में कौन सा राज्य ने सबसे अधिक 27 मेडल जीतकर पहले स्थान पर है?
क. केरल
ख. पंजाब
ग. गुजरात
घ. महाराष्ट्र
उत्तर: घ. महाराष्ट्र – तीसरे खेलो इंडिया गेम्स में महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 27 मेडल जीते है. महाराष्ट्र ने 7 गोल्ड और 8 सिल्वर मेडल जीता है. एथलेटिक्स प्रतियोगिताओंं के पहले दिन 7 मीट रिकॉर्ड बने और 13 गोल्ड मेडल का फैसला हुआ. एथलेटिक्स में मध्य प्रदेश ने 3 गोल्ड मेडल जीते है.
प्रश्न 8. एथलीट ऐंसी सोजन ने महिलाओं की अंडर-21 लंबी कूद स्पर्धा में कितने मीटर की कूद लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है?
क. 2.36 मीटर
ख. 4.36 मीटर
ग. 6.36 मीटर
घ. 8.36 मीटर
उत्तर: ग. 6.36 मीटर – तीसरे खेलो इंडिया गेम्स में एथलीट ऐंसी सोजन ने महिलाओं की अंडर-21 लंबी कूद स्पर्धा में 6.36 मीटर की कूद लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है. इससे पहले उन्होंने 100 मीटर की दौड़ को 12.21 सेकेंड में पूरा करके पहला स्थान हासिल किया है.
प्रश्न 9. हाल ही में किस देश में दुनिया का सबसे बड़ा और संवेदनशील रेडियो टेलीस्कोप 3 वर्ष के ट्रायल के बाद शुरू हुआ है?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. चीन
घ. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: ग. चीन – हाल ही में चीन में दुनिया का सबसे बड़ा और संवेदनशील रेडियो टेलीस्कोप 3 वर्ष के ट्रायल के बाद शुरू हुआ है इस टेलीस्कोप को बनने में 20 साल का समय लगा था. और यह सितंबर 2016 से ट्रायल पर था. यह टेलीस्कोप प्यूर्टोरिका की अरेसिबो ऑब्जर्वेटरी से 2.5 गुना संवेदनशील है.
प्रश्न 10. 14 जनवरी को किस देश में झंडा दिवस मनाया जाता है?
क. भारत
ख. अमेरिका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. जॉर्जिया
उत्तर: घ. जॉर्जिया – 14 जनवरी को पूर्वी यूरोप में जॉर्जिया देश में झंडा दिवस मनाया जाता है.इस देश के ज़्यादातर लोग ऑर्थोडॉक्स चर्च के सदस्य हैं जबकि इस देश में करीब 10 प्रतिशत लोग इस्लाम धर्म के हैं.
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply