1. Union Home Minister Amit Shah recently released a book titled ‘Karmayodha Granth’, which book is based on the life of which Indian politician?
Answer: Narendra Modi
Union Home Minister Amit Shah recently released a book titled ‘Karmayodha Granth’. This book is based on the life of the present Prime Minister of India, Narendra Modi. Narendra Modi is the Prime Minister of India since 2014. Prior to that he was the Chief Minister of Gujarat from 2001 to 2014.

2. The 23rd National Youth Festival will be organized by the Ministry of Sports and Youth Affairs in Lucknow, in whose honor it is celebrated?
Answer: Swami Vivekananda
The 23rd edition of the National Youth Festival will be organized in Lucknow, Uttar Pradesh during January 12-16, 2020, organized by the Ministry of Youth Affairs and Sports and the Government of Uttar Pradesh. It will be inaugurated on January 12, the birthday of Swami Vivekananda. Its theme is ‘Fit Youth Fit India’.

3. Which organization recently released a report titled ‘National Strategy for Financial Inclusion’?
Answer: Reserve Bank of India
The Reserve Bank of India recently released the ‘National Strategy for Financial Inclusion’. In this report, RBI has asked banks to increase their outlets in rural and hilly areas by March 2020. According to this report, the Public Credit Registry will be operational by 2022.

4. Recently which organization released ‘State Energy Efficiency Index, 2019’?
Answer: Bureau of Energy Efficiency
On 10 January 2020, the Bureau of Energy Efficiency (BEE) in association with the Alliance for Energy Efficient Economy released the ‘State Energy Efficiency Index, 2019’. This index has been prepared keeping in mind the basic energy requirements like coal, electricity, gas and oil etc. The progress of the energy efficiency initiatives of 36 states and union territories has been tracked by this index.
Karnataka, Himachal Pradesh, Haryana and Puducherry are the best performing states according to this index.

5. HDFC has acquired the majority stake in which private insurance company?
Answer: Apollo Munich Health Insurance
HDFC recently bought a 50.80% stake in Apollo Munich for Rs 1485 crore. For this, Competition Commission of India, RBI and IRDAI have also approved. After this Apollo Municipal Health Insurance will be renamed HDFC ERGO Health Insurance.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 13 January 2020:

1. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में ‘कर्मयोद्धा ग्रन्थ’ नाम पुस्तक विमोचन किया, यह पुस्तक किस भारतीय राजनेता के जीवन पर आधारित है?
उत्तर – नरेन्द्र मोदी
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में ‘कर्मयोद्धा ग्रन्थ’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित है। नरेन्द्र मोदी 2014 से भारत के प्रधानमंत्री हैं। उससे पहले वे 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

2. खेल व युवा मामले मंत्रालय द्वारा 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा, इसे किसके सम्मान में मनाया जाता है?
उत्तर – स्वामी विवेकानंद
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 12-16 जनवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय युवा उत्सव के 23वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा, इसका आयोजन युवा मामले व खेल मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलकर किया जाएगा। इसका उद्घाटन 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इसकी थीम ‘फिट यूथ फिट इंडिया’ है।

3. किस संगठन ने हाल ही में ‘वित्तीय समावेश के लिए राष्ट्रीय रणनीति’ नामक रिपोर्ट जारी की?
उत्तर – भारतीय रिज़र्व बैंक
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में ‘वित्तीय समावेश के लिए राष्ट्रीय रणनीति’ जारी की। इस रिपोर्ट में आरबीआई ने बैंकों को ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों में मार्च 2020 अपने आउटलेट्स बढाने के लिए कहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री 2022 तक क्रियाशील हो जायेगी।

4. हाल ही में किस संगठन ने ‘राज्य उर्जा दक्षता सूचकांक, 2019’ जारी किया?
उत्तर – उर्जा दक्षता ब्यूरो
10 जनवरी, 2020 को उर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने अलायन्स फॉर एनर्जी एफिशिएंट इकॉनमी के साथ मिलकर ‘राज्य उर्जा दक्षता सूचकांक, 2019’ जारी किया। इस सूचकांक को आधारभूत उर्जा आवश्यकता जैसे कोयला, बिजली, गैस तथा तेल इत्यादि को मध्यनजर रखते हुए तैयार किया गया है। इस सूचकांक के द्वारा 36 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की उर्जा दक्षता पहलों की प्रगति को ट्रैक किया गया है।
इस सूचकांक के अनुसार कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पुदुचेरी सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं।

5. HDFC ने किस निजी बीमा कंपनी में अधिकाँश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है?
उत्तर – अपोलो म्युनिक हेल्थ इंश्योरेंस
HDFC ने हाल ही में अपोलो म्युनिक में 1485 करोड़ रूपये में 50.80% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, आरबीआई और IRDAI ने भी मंज़ूरी दे दी है। इसके बाद अपोलो म्युनिक हेल्थ इंश्योरेंस का नाम बदलकर HDFC ERGO हेल्थ इंश्योरेंस रखा जाएगा।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English - 13 January 2020:

1-Prime Minister Narendra Modi inaugurated a sound and light show at the iconic Howrah Bridge from the Millenium Park on the banks of the Ganga.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा के तट पर मिलेनियम पार्क से ऐतिहासिक हावड़ा पुल पर साउंड एंड लाइट शो का उद्घाटन किया।

2-The naval version of Tejas aircraft made its first landing on the deck of aircraft carrier INS Vikramaditya.

लड़ाकू विमान तेजस का नौसेना के लिए विकसित किया गया संस्करण विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर सफलतापूर्वक उतरा।

3-Batting legend Sachin Tendulkar has been shortlisted as one of the 20 contenders for the greatest Laureus Sporting Moment 2000-2020 Award. The moment is titled Carried On the Shoulders Of A Nation, a reference to the Indian cricket team’s 2011 World Cup triumph.

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित 20 दावेदार 2000 से 2020 तक के सर्वश्रेष्ठ लारेस खेल लम्हे की दौड़ में शामिल हैं।भारत की 2011 विश्व कप में जीत के संदर्भ में तेंदुलकर से जुड़े लम्हे को ‘कैरीड आन द शोल्डर्स आफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया है।

4-India opener K L Rahul retained his sixth position while captain Virat Kohli moved up a place to ninth in the batting chart of the ICC T20I players rankings released.

भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल शनिवार को जारी आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर बरकरार हैं जबकि कप्तान विराट कोहली एक स्थान के फायदे से 9वें पायदान पर पहुंच गए।

5-India’s pace spearhead Jasprit Bumrah received the prestigious Polly Umrigar Award for his exploits in international cricket in the 2018-19 season.

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2018-19 सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कारनामों के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार मिला।

6-Cheteshwar Pujara joined a select group of cricketing greats by smashing his 50th first-class century during Saurashtra’s Ranji Trophy group B match against Karnataka, in Rajkot.

चेतेश्वर पुजारा ने राजकोट में कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच के दौरान सौराष्ट्र की ओर से शतक जड़ते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की एलीट सूची में शामिल हो गए।

7-Lt Col Yuvraj Malik has been appointed the Director of the National Book Trust (NBT).

लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज मलिक को नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) का निदेशक नियुक्त किया गया है।

8-Haitham bin Tariq, Oman’s culture minister and the 65-year-old cousin of late Sultan Qaboos, has been sworn in as the new royal ruler of the country.

ओमान के संस्कृति मंत्री और दिवंगत सुल्तान काबूस के 65 वर्षीय चचेरे भाई हैसम बिन तारिक ने देश के नए शाह के रूप में शपथ ली है।

9-Noted Kannada scholar Dr M Chidananda Murthy died in Bengaluru. He was 88.

प्रसिद्ध कन्नड़ विद्वान डॉ एम चिदानंद मूर्ति का बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

13 January Ka Itihas (13 जनवरी की ऐतिहासिक घटनायें)

1559 – एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी.
1607 – स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।
1610 – इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।
1709 – मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने अपने तीसरे भाई काम बख्श को हैदाराबाद में हराया।
1818 – उदयपुर के राणा ने मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1842 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
1849 – अंग्रजों और सिखों के बीच चिलियनवाला में दूसरा युद्ध हुआ।
1889 – असम में युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी का प्रकाशन शुरु किया।
1910 – पहली बार रेडियो का प्रसारण हुआ था. यह प्रसारण 20 किलोमीटर दूर समंदर में मौजूद जहाज पर भी सुना जा सकता था.
1930 – पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।
1938 – देश के जाने-माने संतूर वादक पंडित शिवकुमार का जन्‍म हुआ था.
1948 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।
1949 – अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्‍म हुआ था.
1964 – भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए थे जिनमें कम से कम 100 लोग मारे गए थे और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे.
1966 – अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।
1993 – अमरीका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए में आज ही के दिन इराक़ पर हवाई हमले की शुरूआत की थी.
1995 – बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।
2007 – महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।
2009 – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए.

13 January Famous People Birth (13 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

1450 – जिस के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डी गामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी उस पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ।
1896 – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का जन्म हुआ।
1911 – हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का जन्म हुआ।
1938 – प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का जन्म हुआ।
1949 – अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म हुआ.

Famous Persons Death on 13 January (13 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

1921 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके आर.एन. माधोलकर का निधन।
1988 – चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन.

Current Affairs in Hindi – 13 January 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. भारत के किस राज्य के इंदिरा गांधी स्टेडियम में तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्धाटन किया गया है?
क. गुजरात
ख. बिहार
ग. दिल्ली
घ. असम

उत्तर: घ. असम – असम राज्य के गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हाल ही में तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्धाटन किया गया है. इस उद्धाटन समारोह में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अलावा केंद्रीय खेल मंत्री किरिन रिजिजू भी उपस्थित थे. इस गेम्स में हिमा दास सभी 7 उत्तर-पूर्वी राज्यों के एथलीट्स के साथ मशाल रिले लेकर दौड़ेंगी.

प्रश्‍न 2. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2019 में हर दिन औसतन कितने छात्रों ने आत्महत्या की है?
क. 10 छात्रों
ख. 18 छात्रों
ग. 22 छात्रों
घ. 28 छात्रों

उत्तर: घ. 28 छात्रों – नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2019 में हर दिन औसतन 28 छात्रों ने आत्महत्या की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2009 से 2018 तक 81,758 छात्रों ने आत्महत्या की है. वह सिर्फ 5 वर्षों में 57% छात्रों ने सुसाइड किया है.

प्रश्‍न 3. नासा ने कितने स्पेस मिशन के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी एस्ट्रोनॉट राजा जॉन वुरपुत्तूर चारी को चुना है?
क. एक स्पेस मिशन
ख. दो स्पेस मिशन
ग. तीन स्पेस मिशन
घ. पांच स्पेस मिशन

उत्तर: ग. तीन स्पेस मिशन – नासा स्पेस एजेंसी ने हाल ही में भारतमूल के अमेरिकी एस्ट्रोनॉट राजा जॉन वुरपुत्तूर चारी सहित 11 नए एस्ट्रोनॉट्स के नामों की घोषणा की है. भारतीय मूल के अमेरिकी एस्ट्रोनॉट राजा जॉन वुरपुत्तूर चारी अमेरिकी एयरफोर्स के कर्नल हैं और वे एफ-35 बेड़े इंटिग्रेटेड टेस्ट फोर्स के डायरेक्टर का पद संभाल चुके है.

प्रश्‍न 4. भारत की किस यूनिवर्सिटी ने हाल ही में 3 ऑनलाइन सर्टिफिकेट और मॉडर्न ऑफिस प्रैक्टिस में एक डिप्लोमा कोर्स लॉन्च किया है?
क. दिल्ली यूनिवर्सिटी
ख. पंजाब यूनिवर्सिटी
ग. इग्नू यूनिवर्सिटी
घ. गुजरात यूनिवर्सिटी

उत्तर: ग. इग्नू यूनिवर्सिटी – इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने हाल ही में 3 ऑनलाइन सर्टिफिकेट (सर्टिफिकेट कोर्स रशियन लैंग्वेज, अरेबिक लैंग्वेज और टूरिस्ट स्टडीज) और मॉडर्न ऑफिस प्रैक्टिस में एक डिप्लोमा कोर्स लॉन्च किया है. इस कोर्स को कंप्यूटर सहायता प्राप्त प्रबंधन तकनीकों के साथ ऑफिस असिस्टेंट की नौकरियों के लिए लांच किया गया है.

प्रश्‍न 5. हाल ही में किसने डिजिटल लॉकर प्लेटफॉर्म और डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को मान्यता दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. दिल्ली हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. भारतीय रिजर्व बैंक

उत्तर: घ. भारतीय रिजर्व बैंक – भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में डिजिटल लॉकर प्लेटफॉर्म और डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को मान्यता दे दी है. इसमें निजी दस्तावेज को ऑनलाइन रखा जा सकेगा और जरूरत पड़ने पर KYC के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा.

प्रश्‍न 6. इनमे से किसने नागरिकता संशोधन एक्ट के लिए एक अधिसूचना जारी की है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. केंद्र सरकार
घ. सुप्रीमकोर्ट

उत्तर: ग. केंद्र सरकार – केंद्र सरकार ने हाल ही में नागरिकता संशोधन एक्ट के लिए एक अधिसूचना जारी की है. इस अधिसूचना के बाद नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) पूरे भारत में लागू हो गया है. CAA के बारे में संछिप्त में जाने:

प्रश्‍न 7. यूपीएससी के भारतीय आर्थिक सेवा 2019 में किस राज्य के अंशुमान कैमिला ने टॉप किया है?
क. पंजाब
ख. ओडिशा
ग. उत्तराखंड
घ. केरल

उत्तर: ख. ओडिशा – यूपीएससी के भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकीय सेवा 2019 में ओडिशा के अंशुमान कैमिला ने भारतीय आर्थिक सेवा 2019 में हर्षित अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया है. भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकीय सेवा 2019 की परीक्षा 28-30 जून 2019 को हुई थी.

प्रश्‍न 8. बीसीसीआई ने किस गेंदबाज को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है?
क. पेट कमिंस
ख. मोहमद शमी
ग. जसप्रीत बूमराह
घ. स्टुअर्ट ब्रॉड

उत्तर: ग. जसप्रीत बूमराह – भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज और दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज में से एक भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई ने एनुअल अवार्ड्स में पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है. इस समय जसप्रीत बूमराह दुनिया के नंबर 1 एकदिवसीय गेंदबाज है.

 

प्रश्‍न 9. निम्न में से किस भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडी को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है?
क. रानी रामपाल
ख. पूनम राउत
ग. हरमनप्रीत कौर
घ. दीप्ति शर्मा

उत्तर: ख. पूनम राउत – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडी पूनम राउत को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है. उन्हें हाल ही में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. साथ ही के. श्रीकांत को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा.

प्रश्‍न 10. अमेरिका ने किस देश के धातु उद्योगों और उसकी अर्थव्यवस्था के अन्य सेक्टरों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
क. ईरान
ख. जापान
ग. चीन
घ. रूस

उत्तर: क. ईरान – अमेरिका ने हाल ही में ईरान के धातु उद्योगों और उसकी अर्थव्यवस्था के अन्य सेक्टरों पर प्रतिबंध लगा दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है की ईरान को जिन इकाइयों से राजस्व प्राप्त हो रहा है उन पर निशाना साधा जा रहा है.

 

Register For Free Govt Job Alert