Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 16 January 2020
1. When is Army Day celebrated in India?
Answer: 15 January
In India, 15 January is celebrated as Army Day. On the occasion of this day, respect is paid to the contribution of the martyred soldiers who are working and protecting the country.
Field Marshal K.C. Cariappa took over as the first Commander-in-Chief of the Indian Army from General Sir Francis Butcher (the last British Commander-in-Chief of India) on 15 January 1949, so Army Day is celebrated on 15 January.
2. Recently who was awarded ‘Player of the Year’ by ICC?
Answer - Ben Stokes
The International Cricket Council recently announced the ICC Annual Awards. The Sir Garfield Sobers Trophy for Player of the Year was won by England all-rounder Ben Stokes.
India’s Rohit Sharma won the ‘ODI Player of the Year’ title. While Australian fast bowler Pat Cummins won the title of ‘Test Player of the Year’. Virat Kohli, the captain of the Indian cricket team, was awarded ‘The Spirit of Cricket Award’.
3. Which company has announced to invest one billion dollars for the digitization of small and medium industries in India?
Answer: Amazon
Recently Amazon founder Jeff Bezos has announced to invest one billion dollars for digitization of small and medium industries in India. Jeff Bezos also announced that by 2025, Amazon India will also export $ 10 billion worth of ‘Make in India’ products.
4. Recently which organization released annual education status report in India?
Answer - First NGO
On January 14, 2020, the non-profit organization ‘Pratham’ released the Annual Education Status Report 2019. According to this report, girls have entered more than boys in government schools. In contrast, boys in private schools are more than girls. According to this report, 56.8% girls and 50.4% boys have been admitted to government schools.
5. Recently which company launched ‘One Search’, a new search engine focused on privacy?
Answer: Verizon
Verizon Media, a unit of the American telecommunications company Verizon, has recently launched a new search engine ‘One Search’ focused on privacy. The search history of users will not be stored in this search engine nor will the users’ data be shared with advertisers.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 16 January 2020:
1. भारत में सेना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 15 जनवरी
भारत में 15 जनवरी को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर देश की रक्षा में कार्यरत्त तथा शहीद बहादुर जवानों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है।
फील्ड मार्शल के.सी. करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को जनरल सर फ्रांसिस बुचर (भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ) से भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ का कार्यभार ग्रहण किया था, इसलिए 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है।
2. हाल ही में ICC द्वारा ‘प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ का सम्मान किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – बेन स्टोक्स
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने हाल ही में ICC वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की। प्लेयर ऑफ़ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी इंग्लैंड के आल-राउंडर बेन स्टोक्स ने जीती।
भारत के रोहित शर्मा ने ‘ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ का खिताब जीता। जबकि ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ पैट कम्मिंस ने ‘टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ का खिताब जीता। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को ‘द स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड’ प्रदान किया गया।
3. भारत में छोटे तथा मध्यम उद्योगों के डिजिटलीकरण के लिए किस कंपनी ने एक अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है?
उत्तर – अमेज़न
हाल ही में अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस ने भारत में छोटे तथा मध्यम उद्योगों के डिजिटलीकरण के लिए एक अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। जेफ बेजोस ने यह भी घोषणा की कि 2025 तक अमेज़न इंडिया 10 अरब डॉलर मूल्य के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात भी करेगा।
4. हाल ही में किस संगठन ने भारत में वार्षिक शिक्षा स्टेटस रिपोर्ट जारी की?
उत्तर – प्रथम NGO
14 जनवरी, 2020 को गैर-लाभकारी संगठन ‘प्रथम’ ने वार्षिक शिक्षा स्टेटस रिपोर्ट 2019 जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार सरकारी स्कूलों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रवेश ज्यादा हुआ है। इसके विपरीत निजी स्कूलों में लड़कों का प्रवेश लड़कियों से ज्यादा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार 56.8% लड़कियों तथा 50.4% लड़कों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया है।
5. हाल ही में किस कंपनी ने निजिता पर केन्द्रित नया सर्च इंजन ‘वन सर्च’ लांच किया?
उत्तर – वेरिज़ोन
अमेरिकी दूरसंचार कंपनी वेरिज़ोन की इकाई वेरिज़ोन मीडिया ने हाल ही में निजिता पर केन्द्रित नया सर्च इंजन ‘वन सर्च’ लांच किया है। इस सर्च इंजन में यूजर्स की सर्च हिस्ट्री को स्टोर नही किया जाएगा और न ही यूजर्स के डाटा के विज्ञापनदाताओं के साथ साझा किया जाएगा।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English - 16 January 2020:
1-Senior IPS officer A P Maheshwari was appointed as Director General of the Central Reserve Police Force ( CRPF).
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ए पी माहेश्वरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
2-Road, Transport and Highways Minister Nitin Gadkari has said that World Bank and Asian Development Bank have approved seven thousand crore rupees each to remove black spots and enhance road safety.
सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विश्व बैंक और एशियन विकास बैंक ने सड़कों के गड्ढे भरने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चौदह हजार करोड़ रूपये की मंजूरी दी है।
3-The Centre has identified 16 islands in Andaman and Nicobar Islands and 10 in Lakshadweep for holistic development by promoting tourism and offering facilities for export of seafood and coconut-based products.
केन्द्र ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 और लक्ष्यद्वीप में 10 द्वीपों को पर्यटन तथा समुद्री खाद्य पदार्थ और नारियल आधारित उत्पादों की निर्यात सुविधाएं बढ़ाकर इनके समग्र विकास के लिए चिन्ह्ति किया है।
4-Dhaka University will soon have a Hindi chair to facilitate honours level studies for students of Bangladesh.
बांग्लादेश में ढाका विश्वविद्यालय जल्द ही देश के विधार्थियों के लिए ऑनर्स स्तर के अध्ययन की सुविधा के लिए एक हिंदी पीठ की स्थापना करेगा।
5-In Tamil Nadu, fresh investment proposals worth 6608 crore rupees have been approved. They have been cleared by the higher-level committee on industrial guidance and single window system, led by the state chief minister Edappadi K Palaniswamy.
तमिलनाडु में छह हजार 608 करोड़ रुपए के नए निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। उन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री ई के पलनीसामी की अध्यक्षता वाली औद्योगिक मार्गदर्शन पर उच्चस्तरीय समिति और सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से मंजूरी दी गई।
6- Daughter of late Bollywood actor-filmmaker Raj Kapoor, passed away in New Delhi. She was 71.
रितु नंदा, एक प्रसिद्ध जीवन बीमा उद्यमी और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर की बेटी का नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 71 साल की थीं।
7-Manmohan Mahapatra, renowned Odia filmmaker and winner of eight consecutive national awards, passed away. He was 69.
प्रसिद्ध ओडिया फिल्म निर्माता और आठ राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेता मनमोहन महापात्रा का निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
8-‘St Louis Superman’, a documentary film by two Indian-American filmmakers, Smriti Mundhra and Sami Khan, has been nominated in the Documentary Short Subject category at Oscars 2020.
दो भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माताओं, स्मृति मूंदड़ा और सामी खान की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘सेंट लुई सुपरमैन’ को ऑस्कर 2020 में डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
9-Retail inflation in December 2019 rose to 7.35% as against 5.54% in November and 2.19% in December 2018.
दिसंबर 2019 में खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में 5.54% और दिसंबर 2018 में 2.19% के मुकाबले बढ़कर 7.35% हो गई।
16 January Ka Itihas (16 जनवरी की ऐतिहासिक घटनायें)
- फ़िलिप द्वितीय “1556” में स्पेन के सम्राट बने
- ब्रिटेन में “1581” में संसद ने रोमन कैथेलिक ईसाइयों के खिलाफ कानून पारित किया.
- महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में “1681” में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ.
- अंग्रेजों ने “1761” में पांडिचेरी को फ्रांस के कब्जे से छीन लिया था.
- कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में “1769” में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया.
- प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरत चंद्र चटोपाध्याय का निधन “1938” में हुआ.
- सोवियत संघ ने “1989” में मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की.
- इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर “1943” में अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला हुआ.
- विंसेंट ऑरियल “1947” में फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये.
- पेरिस में “1920” में ‘लीग ऑफ़ नेशंस’ ने अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की.
- खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का “1955 में पुणे में औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया.
- सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’ और ‘सोयुज 5’ के बीच “1969” में पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ.
- अमेरिका का इराक के ख़िलाफ़ “1991” में ‘पहला खाड़ी युद्ध’ शुरू हुआ.
- ब्रिटेन एवं भारत के बीच “1992” में प्रत्यर्पण संधि हुई.
- चीन सरकार ने “2000” में दो वर्षीय तिब्बती बालक को सन ‘साकार बुद्ध’ के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की.
- दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर “2003” में भारतीय मूल की कल्पना चावला रवाना हुई.
- क्रिकेट में “2009” में उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती.
16 January Famous People Birth (16 जनवरी को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का जन्म “1926” में हुआ.
- सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का जन्म “1630” में हुआ.
Famous Persons Death on 16 January (16 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक, राष्ट्रवादी महादेव गोविन्द रानाडे का निधन “1901” में हुआ.
- सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन “1938” में हुआ.
- प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का निधन “1962” में हुआ.
Current Affairs in Hindi – 16 January 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. अमेज़न कंपनी ने भारत के लघु एवं मझोले उपक्रमों को डिजिटल करने के लिए कितने करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है?
क. 2000 करोड़ रुपये
ख. 4000 करोड़ रुपये
ग. 7000 करोड़ रुपये
घ. 14000 करोड़ रुपये
प्रश्न 2. वर्ल्ड कप 2019 में खेल भावना के लिए किस खिलाडी को आईसीसी ने “स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड” से सम्मानित करने की घोषणा की है?
क. स्टीव स्मिथ
ख. विराट कोहली
ग. रोहित शर्मा
घ. के एल राहुल
प्रश्न 3. लाहौर हाईकोर्ट ने विशेष अदालत को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए किसकी मौत की सजा को रद्द कर दिया है?
क. बेनजीर भुट्टो
ख. परवेज मुशर्रफ
ग. असरफ अली
घ. मोहमद इल्ज़ाद
प्रश्न 4. अमेरिका के वैज्ञानिकों ने किस जीव के स्टेम सेल से वर्ल्ड का पहला लीविंग और सेल्फ हीलिंग रोबोट बनाया है?
क. भेड़
ख. मेंढ़क
ग. बकरी
घ. शेर
प्रश्न 5. इनमे से किस एक्ट्रेस की किताब ने 17वें क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड्स में पॉपुलर फिक्शन का खिताब जीता है?
क. कटरीना कैफ
ख. करीना कपूर
ग. ट्विंकल खन्ना
घ. माधुरी दिक्सित
प्रश्न 6. 17वें क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड्स में कृष्णा त्रिलोक की किस संगीतकार पर लिखी गयी बायोग्राफी ने पॉपुलर बायोग्राफी का अवॉर्ड जीता है?
क. नेहा कक्कर
ख. गुरु रंधावा
ग. ए आर रहमान
घ. अमिताभ भट्टाचार्य
प्रश्न 7. सरकार ने दुर्लभ बीमारियों के एकमुश्त इलाज के लिए किस योजना के तहत 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है?
क. निष्ठां योजना
ख. गोबर धन योजना
ग. राष्ट्रीय आरोग्य निधि
घ. वन नेशन, वन कार्ड
प्रश्न 8. नागरिकता (संशोधन) कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाला कौन सा राज्य देश का पहला राज्य बन गया है?
क. गुजरात
ख. पंजाब
ग. केरल
घ. झारखण्ड
प्रश्न 9. 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए किस पूर्व राष्ट्रपति के प्रोडक्शन में बनी ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ को नॉमिनेट किया गया है?
क. जॉर्ज वाशिंगटन बुश
ख. बिल क्लिंटन
ग. रोनाल्ड रागों
घ. बराक ओबामा
प्रश्न 10. आईसीसी ने वर्ष 2019 के लिए आईसीसी पुरस्कारों में किसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना है?
क. विराट कोहली
ख. रोहित शर्मा
ग. श्रेयस अय्यर
घ. डेविड वार्नर
Register For Free Govt Job Alert


Leave a Reply