Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 17 January 2020
1. The 7th Commonwealth Parliamentary Union Conference is being held in which city?
Answer: Lucknow
Recently the 7th Commonwealth Parliamentary Union Conference was inaugurated in Lucknow, Uttar Pradesh. It was inaugurated by Lok Sabha Speaker Om Birla. Many parliament and some representatives from abroad will also participate in it. The theme of this conference is ‘Role of Lawmakers’.
2. How many astronauts have been selected for India’s first human space flight?
Answer - Four
Four astronauts have been selected for India’s first manned space flight mission, pilots of the Indian Air Force. These astronauts will take a test in Russia for 11 months, their training will start from this month.
After training in Russia, these astronauts will be given training related to crew and service modules in India. India will send humanoid into space by the end of 2020 before sending humans to space.
3. Ashok Kansal was appointed General Manager of Western Railway, where is the headquarters of Western Railway located?
Answer: Maharashtra
The Western Railway connects Mumbai to Gujarat, Madhya Pradesh and Rajasthan. Recently, 1983-batch Indian Railway Engineer Service Officer Alok Kansal has been appointed General Manager of Western Railway Zone.
4. Which company recently launched a new version of ‘Edge Chromium’ browser for Mac and Windows platform?
Answer - Microsoft
US company Microsoft recently announced the ‘Edge Chromium’ browser for the Mac and Windows platforms. This browser can be downloaded from Microsoft’s website. This browser has features under Chrome, extensions of Chrome will also work in it.
5. Which country’s government has resigned after the President announced the constitutional amendment?
Answer: Russia
Russian Prime Minister Dmitry Medvedev has resigned, including the cabinet. His resignation has been accepted by President Putin. Dmitry Medvedev will be appointed as Deputy Chief of the National Security Council. Vladimir Putin heads the National Security Council.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 17 January 2020:
1. 7वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – लखनऊ
हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 7वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला द्वारा किया गया। इसमें कई संसद तथा विदेशों से आये हुए कुछ प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन की थीम ‘कानून निर्माताओं की भूमिका’ है।
2. भारत की पहली मानव अन्तरिक्ष उड़ान के लिए कितने अंतरिक्षयात्रियों को चुना गया है?
उत्तर – चार
भारत के पहले मानव अन्तरिक्ष उड़ान मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों का चयन किया गया है, यह भारतीय वायुसेना के पायलट हैं। यह अंतरिक्षयात्री रूस में 11 माह तक परिक्षण लेंगे, उनका यह प्रशिक्षण इसी महीने से शुरू होगा।
रूस में प्रशिक्षण के बाद इन अंतरिक्षयात्रियों को भारत में क्रू और सर्विस मोड्यूल से सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अन्तरिक्ष में मानव को भेजने से पहले भारत 2020 के अंत तक अन्तरिक्ष में ह्यूमनोइड (मानव सदृश) भेजेगा।
3. अशोक कंसल को पश्चिमी रेलवे का जनरल मेनेजर नियुक्त किया गया, पश्चिमी रेलवे का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – महाराष्ट्र
पश्चिमी रेलवे मुंबई को गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से जोड़ता है। हाल ही में 1983 बैच के भारतीय रेलवे इंजिनियर सेवा अफसर आलोक कंसल को पश्चिमी रेलवे जोन का जनरल मेनेजर नियुक्त किया गया है।
4. किस कंपनी ने हाल ही में मैक और विंडोज प्लेटफार्म के लिए ‘एज क्रोमियम’ ब्राउज़र का नया संस्करण लांच किया?
उत्तर – माइक्रोसॉफ्ट
अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में मैक और विंडोज प्लेटफार्म के लिए ‘एज क्रोमियम’ ब्राउज़र की घोषणा की। इस ब्राउज़र को माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ब्राउज़र में क्रोम की तहत फीचर दिए गये हैं, इसमें क्रोम की एक्सटेंशन भी कार्य करेंगी।
5. राष्ट्रपति द्वारा संवैधानिक संशोधन की घोषणा करने के बाद किस देश की सरकार ने इस्तीफ़ा दे दिया है?
उत्तर – रूस
रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने कैबिनेट समेत इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति पुतिन द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। दमित्री मेदवेदेव को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् का उप-प्रमुख नियुक्त किया जाएगा। व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् के प्रमुख हैं।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English - 17 January 2020:
1-India’s swashbuckling opener Rohit Sharma has been named the ICC’s ‘2019 ODI Cricketer of the Year’ for his incredible run of form through the year.
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी के 2019 के एक-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय-क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया है।
2-Suresh Kishinchand Khatanhar has taken charge as Deputy Managing Director of LIC-controlled IDBI Bank .
सुरेश किशिनचंद खातनहर ने एलआईसी के नियंत्रण वाले आईडीबीआई बैंक के उप प्रबंध निदेशक का पद संभाल लिया है।
3-IPS officer Anand Prakash Maheshwari took over as the new director general of the CRPF, the world’s largest paramilitary force.
आईपीएस अधिकारी आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने दुनिया के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के नए महानिदेशक का पदभार संभाला।
4-Senior CPI(M) leader and the former editor of the party’s mouthpiece ‘Ganashakti’, Avik Dutta, died. He was 58.
माकपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के मुखपत्र गणशक्ति के पूर्व संपादक अविक दत्ता का निधन हो गया । वह 58 साल के थे।
5-Former vice-president of the International Chess Federation (FIDE) P T Ummer Koya passed away. He was 69.
अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के पूर्व उपाध्यक्ष पीटी उम्मेर खोया का निधन हो गया। वह 69 साल के थे।
6-Bhuwan Chandra Tripathi, former chairman and managing director of state-owned GAIL India Ltd, has joined Essar Exploration & Production Mauritius as the firm’s Non-executive Chairman.
सार्वजनिक क्षेत्र की गेल इंडिया लि. के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भुवन चंद्र त्रिपाठी एस्सार एक्स्प्लोरेशर एंड प्रोडक्शन मारीशस के गैर-कार्यकारी चेयरमैन होंगे।
7-Lt General Girish Kumar was reappointed as the Surveyor General of India for one year.
लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार को एक बार फिर एक वर्ष के लिए भारत का महासर्वेक्षक नियुक्त किया गया।
8-Michael Debabrata Patra has been appointed deputy governor of the Reserve Bank of India. He has been appointed to the post for a period of three years.
केंद्र ने माइकल देवव्रत पात्रा को भारतीय रिजर्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। पात्रा का कार्यकाल तीन साल का होगा।
9-Captain Tania Shergill, an officer with Army’s Corps of Signals, will be the first woman parade adjutant for the Republic Day parade.
सेना के सिग्नल कोर की अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल, गणतंत्र दिवस परेड के लिए पहली महिला परेड एडजुटेंट होंगी।
17 January Ka Itihas (17 जनवरी की ऐतिहासिक घटनायें)
- फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने “1595” में स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक “1946” में हुई.
- अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस की सेना के इराक पर हमला करते ही “1991” में खाड़ी युद्ध शुरू हुआ.
- मुग़ल बादशाह अकबर ने “1601” में असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया.
- फ्रांस ने “1601” में स्पेन के साथ समझौता करने पर फ्रांस को बगेस वोल्रोमेय, ब्रीस तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ.
- प्रूशिया के ख़िलाफ़ जर्मनी ने “1757” ने युद्ध की घोषणा की.
- दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को ब्रिटेन ने “1852” में मान्यता दी.
- अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में “1863” में गृह युद्ध हुआ.
- केबल कार सिस्टम के लिए “1871” में एन्डू एस. हैलिदी को पेटेंट दिया गया.
- फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने “1895” में पद से इस्तीफा दिया.
- रेमंड प्वाइनकेयर “1913” में फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये.
- पश्चिमी यूक्रेन और बुकोविना पर “1915” में रूस ने कब्जा किया.
- 2.5 करोड़ डॉलर में “1917” में वर्जिन आइलैंड्स को अमेरिका ने खरीदा.
- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से “1941” में जर्मनी के लिए रवाना हुए.
- फॉक्सवैगन की पहली बीटल कार “1949” में जर्मनी से अमेरिका पहुँची.
- हरमस रॉकेट को “1976” में यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने लांच किया.
- सोवियत संघ ने “1979” में परमाणु परीक्षण किया.
- फ्लाटसटकोम-3 “1980” में नासा ने लांच किया.
- इंगलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने “1985” में दूसरा टेस्ट शतक लगाया.
- उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले कर्नल जेके बजाज “1989” में पहले भारतीय बने.
- यूरोपीय संघ का सदस्य बनने के लिए “1996” में चेक गणराज्य ने आवेदन किया.
- आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने “2007” में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया.
- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने “2009” में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया.
17 January Famous People Birth (17 जनवरी को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- भारत के प्रसिद्ध निबन्धकार, व्यंग्यकार और साहित्यकार बाबू गुलाबराय का जन्म “1888” में हुआ.
- भारतीय गणितज्ञ डी. आर. कापरेकर का जन्म “1905” में हुआ.
- तुर्की के क्रांतिकारी कवि ‘नाजिम हिकमत’ का जन्म “1920” में हुआ.
- हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म “1923” में हुआ.
- सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक अरविंद कुमार का जन्म “1930” में हुआ.
- प्रसिद्ध लेखक महावीर सरन जैन का जन्म “1941” में हुआ.
Famous Persons Death on 17 January (17 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन “2010” में हुआ.
Current Affairs in Hindi – 17 January 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. एडम गोरलिट्स्की ने चार्ल्सटन मैराथन को सूट पहनकर कितने घंटे में पूरी करके सबसे कम समय में मैराथन पूरी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
क. 30 घंटे
ख. 33 घंटे
ग. 36 घंटे
घ. 42 घंटे
प्रश्न 2. 2 वर्ष बाद आजादी की 75वीं सालगिरह पर कितने अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण के लिए इस महीने में रूस भेजा जायेगा?
क. 2 अंतरिक्ष यात्रियों
ख. 4 अंतरिक्ष यात्रियों
ग. 6 अंतरिक्ष यात्रियों
घ. 10 अंतरिक्ष यात्रियों
प्रश्न 3. भारतीय रेलवे ने किस रेलवे स्टेशन पर पहला अनूठा ह्यूमन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम लगाया है?
क. गोरखपुर
ख. महाराष्ट्र
ग. विशाखापत्तनम
घ. न्यू दिल्ली
प्रश्न 4. 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स ऑस्कर के नॉमिनेशन में किस फिल्म ने सबसे ज्यादा 11 नॉमिनेशन अपने नाम किए हैं?
क. जोकर
ख. वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड
ग. पैरासाइट
घ. अपना टाइम आयेगा
प्रश्न 5. सेबी ने 500 लिस्टेड कंपनियों के लिए चेयरमैन और एमडी के पद अलग-अलग करने की समयसीमा को कितने वर्ष बढ़ा दिया है?
क. 1 वर्ष
ख. 2 वर्ष
ग. 3 वर्ष
घ. 5 वर्ष
प्रश्न 6. केंद्र सरकार ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर किसके नाम पर रखा दिया है?
क. अटल विहारी वाजपेयी
ख. नरेंद्र मोदी
ग. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
घ. सरदार वल्लभभाई पटेल
प्रश्न 7. भारतीय क्रिकेट टीम की सुपरफैन दादी चारुलता पटेल का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 82 वर्ष
ख. 87 वर्ष
ग. 92 वर्ष
घ. 94 वर्ष
प्रश्न 8. खेलो इंडिया युवा खेलों में जीना खिट्टा ने कितने मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है?
क. 10 मीटर
ख. 20 मीटर
ग. 30 मीटर
घ. 50 मीटर
प्रश्न 9. निम्न में से किस देश की एकमात्र महिला ओलंपिक मेडल विजेता कीमिया अलीजादेह ने अपना देश छोड़ने की घोषणा की है?
क. जापान
ख. इंडोनेशिया
ग. मालदीव
घ. ईरान
प्रश्न 10. इनमे से किस देश के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अपने मंत्रिमंडल के साथ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
क. रूस
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. इंडोनेशिया
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply