1. The Defence Acquisition Council has approved procurement of indigenous defence equipment worth over 3,300 crore rupees.

रक्षा खरीद परिषद-डी.ए.सी. ने सुरक्षा बलों के लिए 33 अरब रुपये के स्वदेशी उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है।

2. Shuva Dutta, the editor of leading Bengali daily ”Bartaman”, died. She was 67.

बांग्ला भाषा के महत्वपूर्ण समाचार पत्रों में शुमार ‘वर्तमान’ की संपादक शुवा दत्ता का निधन हो गया। वह 67 साल की थीं।

3. Jindal Steel and Power Ltd’s (JSPL) arm Jindal Power said banking veteran Akhauri Rajesh Sinha has taken over as its chairman.

अखौरी राजेश सिन्हा जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) की इकाई जिंदल पावर के चेयरमैन का पदभार संभाला है।

4. The United Nations World Food Programme (WFP) have launched a cinema advertisement campaign ”Feed Our Future” to raise awareness and take steps against hunger and malnutrition in India.

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने भारत में भूख और कुपोषण के खिलाफ जागरुकता लाने तथा कदम उठाने के उद्देश्य से सिनेमा के लिए विज्ञापन अभियान ‘फीड अवर फ्यूचर’ की शुरूआत की है।

5. The Indian Institute of Public Administration (IIPA) has signed an MoU with International Solar Alliance (ISA) for capacity building of its member countries.

वैश्विक स्तर पर अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये गठित अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस (आईएसए) को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), सदस्य देशों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में क्षमता विकास में सहयोग करेगा।

6. The Supreme Court accepted the Centre’s revised offer of 400 sq mt land in Tughlaqabad forest area here for the construction of Guru Ravidas temple which was demolished by the DDA following the court’s earlier order.

उच्चतम न्यायालय तुगलकाबाद के वन क्षेत्र में गुरू रविदास के मंदिर निर्माण के लिये 400 वर्गमीटर भूमि देने के केन्द्र के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी। इस मंदिर को न्यायालय के आदेश पर दिल्ली विकास प्राधिकरण ने गिरा दिया था।

7. Justice Sharad Arvind Bobde, currently second in seniority in the Supreme Court, will be India’s new Chief Justice, heading the highest judicial court of the country.

न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े, जो वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठता में दूसरे स्थान पर हैं, भारत के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे, जो देश की सर्वोच्च न्यायिक अदालत के प्रमुख होंगे।

8. Indian Railways started a pilot project, allowing e-commerce consignments on its EMU services in non-peak hours.

भारतीय रेल ने ई.एम.यू सेवाओं में ई-कॉमर्स कंसाइनमेंट की नॉन-पीक आवर्स में पायलट परियोजना की शुरूआत की।

9. Union Minister of State for Culture & Tourism (IC), Shri Prahlad Singh Patel launched the E-Portal of CCRT ‘Digital Bharat Digital Sanskriti’ and CCRT YouTube Channel today in New Delhi.

श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) के ई-पोर्टल ‘डिजिटल भारत डिजिटल संस्कृति’ और सीसीआरटी यूट्यूब चैनल की शुरूआत की।

10. Former top-ranked men’s singles tennis player Andy Murray won his first title since March 2017 after beating Stan Wawrinka in the final of the European Open.

पूर्व शीर्ष पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने मार्च 2017 के बाद यूरोपीय ओपन के फाइनल में स्टेन वावरिंका को हराकर अपना पहला खिताब जीता।

7- Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal inaugurated 100 more Mohalla Clinics in the national capital. These clinics are part of the city government’s push to set up 1,000 neighbourhood clinics in the national capital.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में 100 और मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया। ये क्लीनिक राष्ट्रीय राजधानी में 1,000 पड़ोस क्लीनिक स्थापित करने के लिए शहर की सरकार के प्रयास का हिस्सा हैं।

8- Baliyatra, one of the biggest trade fairs of Odisha, is scheduled to begin on November 12. The trade fair will continue for eight days. This year’s Baliyatra will be jointly organized by the Cuttack District Administration, District Cultural Council, and the Cuttack Municipal Corporation (CMC).

ओडिशा के सबसे बड़े व्यापार मेलों में से एक, बालीयात्रा 12 नवंबर से शुरू होगा। यह व्यापार मेला आठ दिनों तक जारी रहेगा। इस वर्ष की बालयात्रा कटक जिला प्रशासन, जिला सांस्कृतिक परिषद और कटक नगर निगम (सीएमसी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी।

9- Foreign portfolio investors (FPIs), have infused a net sum of 5,072 crore rupees into the Indian capital markets this month so far amid the government’s efforts to revive domestic demand.

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने घरेलू पूंजी को पुनर्जीवित करने के सरकार के प्रयासों के बीच इस महीने अब तक भारतीय पूंजी बाजार में 5,072 करोड़ रुपये की शुद्ध राशि का निवेश किया है।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 22 October 2019:

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा चेवांग रिनचेन सेतु किस शहर में स्थित है?

उत्तर – लद्दाख

2. इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति कौन बने?

उत्तर – जोको विदोदो

3. किस भारतीय साइकिलिस्ट ने 2019 ने एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के जूनियर किरीन इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर – रोनाल्डो सिंह

4. किस राज्य सरकार ने 9वीं तथा 10वीं कक्षा के लिए सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम को अपनाने का निर्णय लिया है?

उत्तर – मध्य प्रदेश

5. हाल ही में के.बी. सिदैया का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

उत्तर – काव्य

6. भारतीय बैंक संघ के अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर – रजनीश कुमार

7. प्रो कबड्डी लीग 2019 का खिताब किसने जीता?

उत्तर – बंगाल वारियर्स

8. ‘ब्रिजिटल नेशन’ पुस्तक के लेखक एन. चंद्रशेखरन किस कंपनी के चेयरमैन हैं?

उत्तर – टाटा संस

9. गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

उत्तर – बाकू

10. एकुवेरिन 2019 युद्ध अभ्यास का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – पुणे