1. When is World Braille Day celebrated?

Answer: 4 January

2. January is celebrated as World Braille Day. For this, the resolution was passed by the United Nations General Assembly on 6 November 2018. The reason for celebrating Braille Day on 4 January is that this day is the birthday of Louis Braille, the inventor of Braille script.

2. Which state’s transport department has launched a helpline for women called “Damini”?

Answer: Uttar Pradesh

Uttar Pradesh State Road Transport Corporation has launched a helpline named “Damini” for the safety of women in public road transport. Help can be obtained through WhatsApp and call at this helpline number “81142-77777”. Help can be obtained on this number from 9 am to 6 pm. The scheme is part of the central government’s “Nirbhaya Scheme”.

3. Who has been appointed the first chairman of the National Medical Commission?

Answer: Suresh Chandra Sharma

Dr. Suresh Chandra Sharma of AIIMS has been appointed as the first chairman of the National Medical Commission. He has been appointed for three years or till he completes 70 years. Rakesh Kumar Vats has been appointed as Secretary of the National Medical Commission. Last year, the National Medical Commission was established by dissolving the Medical Council of India.

4. Which country has recently banned sunscreen harmful to coral reefs?

Answer: Palau

Palau (an island country in the Pacific Ocean) has banned sunscreen harmful to coral reef. It has been clear from scientific evidence that coral reefs are damaged by the chemicals found in most sunscreens.

5. In which city will the National Disaster Response Force (NDRF) Academy be established?

Answer: Nagpur

Union Home Minister Amit Shah laid the foundation stone of National Disaster Response Force (NDRF) Academy in Nagpur, Maharashtra. In this academy, training will be given to deal with all types of disasters. The National Disaster Response Force (NDRF) was established in 2006 to deal with disasters.

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi - 6 January 2020:

1. विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 4 जनवरी

2. जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 नवम्बर, 2018 को प्रस्ताव पारित किया था। 4 जनवरी को ब्रेल दिवस मनाने का कारण यह है कि इस दिन ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुइस ब्रेल का जन्म दिवस है।

2. किस राज्य के परिवहन विभाग ने महिलाओं के लिए “दामिनी” नामक हेल्पलाइन लांच की है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सार्वजनिक सड़क परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए “दामिनी” नामक हेल्पलाइन लांच की है। इस हेल्पलाइन नंबर “81142-77777” पर व्हाट्सएप्प तथा कॉल के द्वारा सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस नंबर पर सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह योजना केंद्र सरकार की “निर्भया स्कीम” का हिस्सा है।

3. राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का प्रथम चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – सुरेश चन्द्र शर्मा

एम्स के डॉ. सुरेश चन्द्र शर्मा का राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का प्रथम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष अथवा उनके 70 वर्ष पूरे होने तक की गयी है। राकेश कुमार वत्स को राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। पिछले वर्ष भारतीय मेडिकल परिषद् का विघटन करके राष्ट्रीय मेडिकल आयोग की स्थापना की गयी थी।

4. किस देश ने हाल ही में प्रवाल भित्ति के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगाया है?

उत्तर – पलाऊ

पलाऊ (प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश) ने प्रवाल भित्ति (coral reef) के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो चुका है कि अधिकतर सनस्क्रीन में पाए जाने वाले रसायनों से प्रवाल भित्तियों को नुकसान पहुँचता है।

5. राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की स्थापना किस शहर में की जायेगी?

उत्तर – नागपुर

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की आधारशिला महाराष्ट्र के नागपुर में रखी। इस अकैडमी में सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) की स्थापना 2006 में की गयी थी, यह आपदाओं से निपटने का कार्य करता है।

Read HereMore Current Affairs

Top Current Affairs in Hindi & English - 6 January 2020:

1-Former secretary of state Hillary Clinton has been appointed chancellor of Queen’s University in Belfast.

पूर्व राज्य सचिव हिलेरी क्लिंटन को बेलफास्ट में क्वीन विश्वविद्यालय का चांसलर नियुक्त किया गया है।

2-Sahitya Akademi Award-winning writer and former Assam Director General of Police, Kuladhar Saikia has been elected as the president of Asom Sahitya Sabha, the apex literary body of Assam.

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक और असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक, कुलधर सैकिया को असम की सर्वोच्च साहित्यिक संस्था असोम साहित्य सभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

3-Ministry of Development of Noth East Region-DoNER has given approval for setting up of First Bamboo Industrial Park at Manderdisa in Dima Hasao District of Assam.

पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास-डॉनियर मंत्रालय ने असम के दीमा हसाओ जिले के मंदेरदिसा में पहले बांस औद्योगिक पार्क की स्‍थापना की मंजूरी दी है।

4-Centenarian freedom fighter Bhim Chandra Jana has died in West Bengal’s Howrah district. He was 107.

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीमचंद्र जाना का निधन उम्र संबंधी बीमारी की वजह से पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला में हो गया। वह 107 साल के थे।

5-Adani Group”s port developing arm Adani Ports and Special Economic Zone will acquire 75 per cent stake in Krishnapatnam Port Company.

अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने कृष्णपत्तनम पोर्ट कंपनी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

6-The Khadi and Village Industries Commission (KVIC) opened its first silk processing plant at Surendranagar in Gujarat which would help cut down the cost of production of silk yarn and increase availability of raw material used in production of Patola sarees locally.

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने गुजरात में सुरेंद्रनगर में अपना पहला रेशम प्रसंस्करण संयंत्र खोला जो रेशम धागों के उत्पादन की लागत में कटौती करने में मदद करेगा तथा स्थानीय स्तर पर पटोला साड़ियों के उत्पादन में प्रयुक्त किये जाने वाले कच्चे माल की उपलब्धता को बढ़ायेगा।

7-Cricketer Rohit Sharma laid foundation stone for an international cricket stadium and training centre at Heartfulness Institute headquarters in Hyderabad.

हैदराबाद में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ‘हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट’ मुख्यालय में क्रिकेट स्टेडियम और ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखी।

8-Paul Hector Pandian, AIADMK leader and former Speaker of Tamil Nadu Assembly passed away in Chennai.

पॉल हेक्टर पांडियन, अन्नाद्रमुक नेता और तमिलनाडु विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष का चेन्नई में निधन हो गया।

 

Current Affairs in Hindi – 6 January 2020 Questions and Answers

प्रश्‍न 1. वर्ष 2020 के पहले सिनेमा अवॉर्ड शो “गोल्डन ग्लोब” का आयोजन किस शहर में किया गया है?
क. पुणे
ख. वाशिंगटन डी.सी
ग. दिल्ली
घ. बेवरली हिल्स

उत्तर: घ. बेवरली हिल्स – हाल ही में अमेरिका के बेवरली हिल्स में वर्ष 2020 के पहले सिनेमा अवॉर्ड शो और 77वें गोल्डन ग्लोब” का आयोजन किया गया है. अब तक भारतीय फिल्मों ने 2 ही गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीते है. पिछले 18 साल से अवॉर्ड शो भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला है. 37 वर्ष पहले “गांधी” ने मूवी का खिताब जीता था.

प्रश्‍न 2. भारत की पहली लोकसभा के सांसद रहे डुमरांव महाराजा कमल बहादुर सिंह का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 82 वर्ष
ख. 89 वर्ष
ग. 93 वर्ष
घ. 98 वर्ष

उत्तर: ग. 93 वर्ष – भारत की पहली लोकसभा के सांसद रहे डुमरांव महाराजा कमल बहादुर सिंह का हाल ही में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे पहली लोकसभा के एकमात्र जीवित सांसद थे. वही मुगल वंश के दूसरे शासक जहांगीर ने कमल सिंह को महाराज बहादुर की उपाधि दी थी.

प्रश्‍न 3. ला लिगा में वू ली बार्सिलोना के खिलाफ गोल करने वाले चीन के कौन से खिलाडी बन गए है?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसरे
घ. चौथे

उत्तर: क. पहले – ला लिगा में वू ली बार्सिलोना के खिलाफ गोल करने वाले चीन पहले खिलाडी बन गए है. बार्सिलोना और एस्पेनयोल के बीच ला लिगा में हुआ मैच 2-2 से बराबर रहा. मैच में 23वें मिनट में एस्पेनयोल के डेविड लोपेज ने पहला गोल किया.

प्रश्‍न 4. निम्न में से कितनी भाषाओं में गाना गाने वाली सुचेता सतीश ने “ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड 2020” जीता है?
क. 50 भाषाओं
ख. 100 भाषाओं
ग. 120 भाषाओं
घ. 135 भाषाओं

उत्तर: ग. 120 भाषाओं – भारतीय मूल की सुचेता सतीश 120 भाषाओं में गाना गाने वाली ने “ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड 2020” जीता है. सुचेता सतीश को दुबई इंडियन हाईस्कूल की कोकिला कहा जाता है उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में 102 भाषाओं में 6 घंटा 15 मिनट तक लगातार गाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.

प्रश्‍न 5. एस. सौम्या को हाल ही में _______ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
क. फाल्के पुरस्कार
ख. संगीत कलानिधि पुरस्कार
ग. राजभाषा पुरस्कार
घ. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: ख. संगीत कलानिधि पुरस्कार – हाल ही में एस. सौम्या को कर्नाटक संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार “संगीत कलानिधि पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है. इस पुरस्कार के साथ उन्हें एक गोल्ड मेडल और एक बिरुदु पत्र दिया गया है.

प्रश्‍न 6. भारत की किस राज्य सरकार ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उपग्रह संचार तकनीक का इस्तेमाल शुरु किया है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. राजस्थान सरकार

उत्तर: घ. राजस्थान सरकार – राजस्थान सरकार ने हाल ही में सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उपग्रह संचार तकनीक का इस्तेमाल शुरु किया है. इन सभी तकनीक के उपयोग से दूरदराज़ के क्षेत्रों में विभिन्न जानकारियाँ पहुँचाने में सहायता मिलेगी.

प्रश्‍न 7. हाल ही में किस योजना के तहत फर्जीवाड़ा करने के आरोप में 171 अस्पतालों को पैनल से बाहर कर दिया गया है?
क. निष्ठा योजना
ख. आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना
ग. वन नेशन वन कार्ड योजना
घ. श्रेयस योजना

उत्तर: ख. आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना – आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हाल ही में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में 171 अस्पतालों को पैनल से बाहर कर दिया गया है. और इन सभी अस्पतालों पर 4.5 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

प्रश्‍न 8. इनमे से किस राज्य सरकार ने अरुण जेटली की जयंती को प्रति वर्ष राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की है?
क. केरल सरकार
ख. उत्तरखंड सरकार
ग. सिक्किम सरकार
घ. बिहार सरकार

उत्तर: घ. बिहार सरकार – बिहार सरकार ने हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती (28 दिसंबर) को प्रति वर्ष राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की है. अरुण जेटली वर्ष 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्री रहे थे.

प्रश्‍न 9. न्यूजीलैंड के लियो कार्टर एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के कौन से बल्लेबाज बन गए है?
क. पहले
ख. तीसरे
ग. पांचवे
घ. सातवें

उत्तर: घ. सातवें – न्यूजीलैंड के लियो कार्टर ने हाल ही में घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में नॉर्दर्न नाइट्स के खिलाफ एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाये है. वे एक ओवर की छह गेंद पर छह छक्के लगाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं. लेकिन इंटरनेशनल टी20 में युवराज सिंह के नाम लगातार छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.

प्रश्‍न 10. ईरान के आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने क़ासिम सुलेमानी की जगह किसे ईरान की क़ुद्स फ़ोर्स का नया कमांडर नियुक्त किया है?
क. इस्माइल क़ानी
ख. इस्माइल अहमद
ग. इस्माइल ख़ामेनेई
घ. इस्माइल सुलेमानी

उत्तर: क. इस्माइल क़ानी – ईरान के धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने क़ासिम सुलेमानी की जगह इस्माइल क़ानी को ईरान की इस्लामिल रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की क़ुद्स फ़ोर्स का कमांडर नियुक्त किया है.