Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 7 January 2020
1. Who is the Director General of DRDO’s Aeronautical System, also known as Missile Woman of India?
Answer - Dr. Tacy Thomas
Dr. Tacy Thomas, scientist of the Defense Research and Development Organization, was the chief guest of the Women’s Science Congress. The Women’s Science Congress was organized during the 107th Indian Science Congress. Dr. Tacy Thomas is the first woman to lead a missile project in India, she has been the project director of Agni-IV missile.
2. Which Indian cricketer recently retired from all formats of cricket?
Answer: Irfan Pathan
India’s all-rounder Irfan Pathan has retired from cricket. He made his international debut in 2003. He set many records in his career, he also had a hat-trick in the first over of a Test match.
3. India has issued a line of credit of $ 75 million for the construction of solar park to which country?
Answer: Cuba
India has recently issued a $ 75 million line of credit to Cuba, which will establish a solar park in Cuba. For this, the MoU was signed between Exim Bank of India and the Cuban government agency banks Exeter de Cuba. With this amount, 75 MW solar parks will be set up in Cuba in the next five years.
4. Which state government has launched the Arogyasri scheme to provide free medical aid to poor people?
Answer: Andhra Pradesh
The Andhra Pradesh government has launched Dr. YSR Arogyasri Yojana to provide free medical aid to poor people. The benefit of this scheme will be available to those whose annual income is up to five lakh rupees. Under this scheme, beneficiaries will be given cards with QR codes. Many super-specialty hospitals have also been included in this scheme.
5. Which film was given the title of ‘Best Motion Picture - Drama’ at the Golden Globe Award 2020?
Answer - 1917
At the Golden Globe Award 2020, the film named 1917 was given the title of ‘Best Motion Picture - Drama’. The film was released in December 2019. The film is directed by Sam Mendes, he won the title of ‘Best Director’ at the award ceremony. The film is based on two British soldiers in World War I.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 7 January 2020:
1. DRDO के एयरोनॉटिकल सिस्टम की महानिदेशक कौन हैं जिन्हें भारत की मिसाइल वुमन भी कहा जाता है?
उत्तर – डॉ. टेसी थॉमस
रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन की वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस महिला विज्ञान कांग्रेस की मुख्य अतिथि थीं। महिला विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दौरान किया गया। डॉ. टेसी थॉमस भारत में किसी मिसाइल प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं, वे अग्नि-IV मिसाइल की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुकी हैं।
2. किस भारतीय क्रिकेटर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लिया?
उत्तर – इरफ़ान पठान
भारत के आल-राउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। उन्होंने 2003 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किये, उन्होंने टेस्ट मैच के पहले ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा भी किया था।
3. भारत ने किस देश को सोलर पार्क के निर्माण के लिए 75 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट जारी की है?
उत्तर – क्यूबा
भारत ने हाल ही में क्यूबा को 75 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट जारी की है, इसके द्वारा क्यूबा में सोलर पार्क की स्थापना की जायेगी। इसके लिए भारत के एक्सिम बैंक और क्यूबा सरकार की एजेंसी बैंकों एक्स्टेरियर डी क्यूबा के बीच MoU पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस राशी से क्यूबा में अगले पांच वर्षों में 75 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क स्थापित किये जायेंगे।
4. निर्धन लोगों को निशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए किस राज्य सरकार ने आरोग्यश्री योजना लांच की है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
निर्धन लोगों को मुफ्त में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने डॉ. YSR आरोग्यश्री योजना लांच की है। इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये तक है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को QR कोड युक्त कार्ड दिए जायेंगे। इस योजना में कई सुपर-स्पेशिलिटी अस्पतालों को भी शामिल किया गया है।
5. गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2020 में ‘बेस्ट मोशन पिक्चर – ड्रामा’ का खिताब किस फिल्म को दिया गया?
उत्तर – 1917
गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2020 में 1917 नामक फिल्म को ‘बेस्ट मोशन पिक्चर – ड्रामा’ का खिताब दिया गया। इस फिल्म को दिसम्बर, 2019 में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन सैम मेंडेस द्वारा किया गया है, उन्होंने इस अवार्ड समारोह में ‘बेस्ट डायरेक्टर’ का खिताब जीता है। यह फिल्म प्रथम विश्व युद्ध में दो ब्रिटिश सैनिकों पर आधारित है।
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi & English - 7 January 2020:
1-Actor Ramy Youssef took home his first Golden Globe at the 77th Golden Globe Awards ceremony for his role in the series “Ramy”.
अभिनेता रामी यूसुफ ने 77 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड समारोह में श्रृंखला ‘रामी’ में अपनी भूमिका के लिए अपना पहला गोल्डन ग्लोब जीता।
2-New Zealand’s Leo Carter scripted history as he became only the seventh batsman ever across formats to smash six sixes in an over.
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखवा लिया, क्योंकि वह एक ओवर में छह छक्के जमाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गये।
3-Investments in Indian tech-enabled start-ups grew 18 per cent to $14 billion (about Rs 99,400 crore) in 2019, with Delhi-NCR and Bengaluru accounting for a lion’s share of the funds, a report by research and consulting firm HexGn said.
भारत में प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनियों में 2019 में निवेश 18 प्रतिशत बढ़कर 14 अरब डॉलर यानी करीब 99,400 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, इसमें सबसे ज्यादा निवेश दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरू में हुआ है। शोध एवं परामर्श कंपनी हेक्सजीएन ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है।
4-Actress Priyanka Chopra has attained the fourth spot in Yahoo India’s Top 20 Most Searched Personalities of 2019.
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने याहू इंडिया के 2019 के शीर्ष 20 सबसे ज्यादा खोजे गए व्यक्तित्वों में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
5-Amazon India and the Kishore Biyani-led Future Retail Ltd (FRL) announced long-term agreements to expand the reach of Future Retail stores and consumer brands through the Amazon India marketplace.
अमेज़न इंडिया और किशोर बियानी की अगुवाई वाली फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने अमेज़न इंडिया मार्केटप्लेस के माध्यम से फ्यूचर रिटेल स्टोर्स और उपभोक्ता ब्रांडों की पहुंच का विस्तार करने के लिए दीर्घकालिक समझौतों की घोषणा की।
6-Public sector Indian Overseas Bank has received capital infusion of Rs 4,360 crore from the government.
सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक को सरकार से 4,360 करोड़ रुपये का पूंजीगत लाभ मिला है।
7-After almost 60 years in showbiz, actor Brian Cox won his first Golden Globe at the 77th annual award ceremony for his work on TV show “Succession”.
शोबिज में लगभग 60 वर्षों के बाद, अभिनेता ब्रायन कॉक्स ने टीवी शो “सक्सेशन” में अपने काम के लिए 77 वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में अपना पहला गोल्डन ग्लोब जीता।
8-State-owned Kuwait Petroleum Corp signed a long-term contract with Qatar Petroleum to purchase three million tonnes of liquefied natural gas per year.
राज्य के स्वामित्व वाले कुवैत पेट्रोलियम कॉर्प ने कतर पेट्रोलियम के साथ प्रति वर्ष तीन मिलियन टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस खरीदने के लिए दीर्घकालिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
Current Affairs in Hindi – 7 January 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. हाल ही में किस बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा 6,883.44 करोड़ घटकर 3,48,532.24 करोड़ हो गया है?
क. भारतीय स्टेट बैंक
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. आईसीआईसीआई बैंक
घ. कोटक महिंद्रा बैंक
उत्तर: ग. आईसीआईसीआई बैंक – हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी है. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,883.44 करोड़ घटकर 3,48,532.24 करोड़ हो गया है. साथ ही कई बैंक का बाजार पूंजीकरण में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी है.
प्रश्न 2. गोल्डन ग्लोब 2020 में किस फिल्म को बेस्ट मोशन पिक्चर का अवार्ड दिया गया है?
क. एवेंजर: एंडगेम
ख. ट्रांसफार्मर
ग. 1917
घ. 1942
उत्तर: ग. 1917 – गोल्डन ग्लोब 2020 में 1917 फिल्म को बेस्ट मोशन पिक्चर का अवार्ड दिया गया है. इस फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट मोशन पिक्चर के तौर पर दो बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए है.
प्रश्न 3. निम्न में से किसके द्वारा 30 मीडिया संस्थानों को पहले ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान’ से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. केंद्र सरकार
घ. निर्वाचन आयोग
उत्तर: ग. केंद्र सरकार – केंद्र सरकार ने हाल ही में 30 मीडिया संस्थानों को पहले ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान’ से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. जिसके मुताबिक, सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के तहत 11 पुरस्कार दिए जाएंगे.
प्रश्न 4. इनमे से किस वैज्ञानिक को वर्ष 2020 का इंदिरा गांधी पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है?
क. अब्दुल कलाम
ख. आर. रामानुजम
ग. कलराज मजूमदार
घ. पी देशाई
उत्तर: ख. आर. रामानुजम – देश के विज्ञानं को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से कंप्यूटर वैज्ञानिक आर. रामानुजम को वर्ष 2020 का इंदिरा गांधी पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है. आर. रामानुजम से पहले जी. वेंकटरमन एवं जयंत विष्णु नार्लीकर को पहले भी इस सम्मान से सम्मानित किया जा चूका है.
प्रश्न 5. गोल्डन ग्लोब 2020 में ड्रामा “वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड” ने सबसे ज्यादा कितने अवॉर्ड जीते है?
क. दो
ख. तीन
ग. चार
घ. पांच
उत्तर: ख. तीन – गोल्डन ग्लोब 2020 में ड्रामा “वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड” ने सबसे ज्यादा 3 अवॉर्ड जीते है. इस सेरेमनी में सबसे अधिक चर्चा में फिल्म ‘1917 रही है. वंही नेटफ्लिक्स ने कुल 34 नॉमिनेशन्स के बाद भी केवल 2 ही अवॉर्ड जीते है.
प्रश्न 6. जापान की कितने वर्षीय केन तनाका को दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान घोषित किया गया है?
क. 105
ख. 117
ग. 125
घ. 145
उत्तर: ख. 117 – जापान की 117 वर्षीय केन तनाका को दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान घोषित किया गया है. उनका जन्म 2 जनवरी, 1903 को हुआ था. पिछले वर्ष उन्होंने 9 मार्च को 116 साल 66 दिन पूरे कर लिए थे जिसके बाद उनका नाम उम्रदराज महिला के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया था.
प्रश्न 7. पश्चिम बंगाल सरकार को सही करार देते हुए किसने मदरसा सेवा आयोग कानून, 2008 की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है?
क. केंद्र सरकार
ख. निति आयोग
ग. योजना आयोग
घ. सुप्रीमकोर्ट
उत्तर: घ. सुप्रीमकोर्ट – सुप्रीमकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को सही करार देते हुए मदरसा सेवा आयोग कानून, 2008 की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है. कोर्ट की मंजूरी के साथ ही राज्य के मदरसों में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है.
प्रश्न 8. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का कौन सा बल्लेबाज हाल ही में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गया है?
क. केन विलियमसन
ख. रोस टेलर
ग. मार्टिन गप्टिल
घ. टॉम लाथम
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रोस टेलर – न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रोस टेलर हाल ही में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गया है. उन्होंने 99 टेस्ट की 174 पारियों में 46.28 की औसत से 7174 रन बना लिए है. रोस टेलर ने 19 शतक और 33 अर्धशतक लगाए.
प्रश्न 9. सैन्य कमांडर सुलेमानी की हत्या किस देश ने 2015 का परमाणु समझौता न मानने की घोषणा की है?
क. जापान
ख. इराक
ग. चीन
घ. ईरान
उत्तर: घ. ईरान – ईरान ने अपने सैन्य कमांडर सुलेमानी की हत्या 2015 के परमाणु समझौते के किसी भी प्रतिबंध का पालन नहीं करने की घोषणा की है. ईरान अब से परमाणु संवर्धन की क्षमता, स्तर, संवर्धन सामग्री के भंडारण और विकास करने पर लगी किसी भी पाबंदी को नहीं मानेगा.
प्रश्न 10. उमारो सिस्सोको एम्बालो को हाल ही में किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. गिनी बिसाऊ
घ. इंडोनेशिया
उत्तर: ग. गिनी बिसाऊ – उमारो सिस्सोको एम्बालो को हाल ही में गिनी बिसाऊ का राष्ट्रपति चुना गया है. वे जोसे मारियो वाज़ की जगह लेंगे. उमारो सिस्सोको एम्बालो वर्ष 2016 से 2018 के दौरान देश के प्रधानमंत्री रह चुके है.


Leave a Reply