Top Current Affairs For Sarkari Naukri Students 8 February 2020
1. In which city was the first meeting of the defense ministers of India and Africa organized?
Answer: Lucknow
The first meeting of the Indo-African Defense Ministers was held in Lucknow during the 11th DefExpo. Lucknow Declaration was adopted in this meeting. CDS Bipin Rawat and the chiefs of the three armies also attended the meeting.
2. In which city was the fifth Indo-Russian Military Industrial Conference organized?
Answer: Lucknow
The fifth Indo-Russian Military Industrial Conference was held in Lucknow. It was organized with DefExpo. During this time 14 agreements were signed between companies from Russia and India. This includes radar systems, defense equipment, ASW rocket launchers, 3D modeling, etc. Major agreements were signed between BHEL, Bharat Dynamics Limited and Vista Control.
3. In which city is the 22nd Indian International Sea Food Show being organized?
Answer: Kochi
Indian International Sea Food Show is being organized after 12 years in Kochi city of Kerala. It was inaugurated by Kerala Governor Arif Mohammad Khan on 7 February 2020. Marine product importers and exporters are participating in this exhibition. The theme of this exhibition is ‘Blue Revolution: Beyond production to value addition’. It is being organized by MPEDA (Marine Product Export Development Authority) in association with Seafood Exporters’ Association of India.
4. Which state’s public health engineering, irrigation and flood control department has been renamed as ‘Jal Shakti Department’?
Answer: Jammu and Kashmir
The Department of Public Health Engineering, Irrigation and Flood Control has been renamed as ‘Jal Shakti Department’ by the Jammu and Kashmir administration. This work was carried out by Lieutenant General G.C. Presided over by the Administrative Council headed by Murmu. The Administrative Council has approved the implementation of the Jal Jeevan Mission, under which all houses in Jammu and Kashmir will be provided with drinking water through pipes by December 2021. Mission Directorate will be established for the implementation of this scheme. In the initial phase of this scheme, by June 2020, 100% drinking water will be supplied by pipes in seven districts of Jammu and Kashmir.
5. Indigenous missile named ‘Khagantak’ was displayed in DefExpo, which firm has manufactured this missile?
Answer - JSR Dynamics
JSR Dynamics, an Indian private firm, has showcased an indigenous missile called ‘Khagantak’ in DefExpo, the missile can attack the ground from the air. The range of this missile is 180 km. The missile can be used as a guided weapon, using artificial intelligence to identify its target. Such missiles will boost the ‘Make in India’ program and reduce India’s dependence on foreign defense equipment manufacturers.
Read Here – More Current Affairs
Top Current Affairs in Hindi - 8 February 2020:
1. भारत-अफ्रीका के रक्षामंत्रियों की पहली बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – लखनऊ
11वें DefExpo के दौरान लखनऊ में भारत-अफ्रीका के रक्षामंत्रियों की पहली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में लखनऊ डिक्लेरेशन को अंगीकृत किया गया। इस बैठक में CDS बिपिन रावत तथा तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शरीक हुए।
2. पांचवें भारत-रूस सैन्य औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – लखनऊ
लखनऊ में पांचवें भारत-रूस सैन्य औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन DefExpo के साथ किया गया। इस दौरान रूस और भारत की कंपनियों के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। इसमें राडार सिस्टम, रक्षा उपकरण, ASW राकेट लांचर, 3डी मॉडलिंग इत्यादि शामिल हैं। इसमें प्रमुख समझौते BHEL, भारत डायनामिक्स लिमिटेड और विस्टा कण्ट्रोल के बीच किये गये।
3. 22वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सी फ़ूड शो का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – कोच्ची
केरल के कोच्ची शहर में 12 वर्ष के बाद भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सी फ़ूड शो का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा 7 फरवरी, 2020 को किया गया। इस प्रदर्शनी में देश भर के समुद्री उत्पाद आयातक व निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रदर्शनी की थीम ‘Blue Revolution: Beyond production to value addition’ है। इसका आयोजन MPEDA (Marine Product Export Development Authority) द्वारा Seafood Exporters’ Association of India के साथ मिलकर किया जा रहा है।
4. किस राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग का नाम बदलकर ‘जल शक्ति विभाग’ रखा गया है?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग का नाम बदलकर ‘जल शक्ति विभाग’ रखा गया है। यह कार्य लेफ्टिनेंट जनरल जी.सी. मुर्मू की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद द्वारा किया गया। प्रशासनिक परिषद् ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को मंज़ूरी दी है, इसके तहत जम्मू-कश्मीर में दिसम्बर, 2021 तक सभी घरों को पाइप के द्वारा पेयजल द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए मिशन निदेशालय की स्थापना की जायेगी। इस योजना के शुरूआती चरण में जून, 2020 तक जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में पाइप द्वारा 100% पेयजल की आपूर्ति की जायेगी।
5. DefExpo में ‘खगान्तक’ नामक स्वदेशी मिसाइल को प्रदर्शित किया गया, इस मिसाइल का निर्माण किस फर्म द्वारा किया गया है?
उत्तर – JSR डायनामिक्स
भारत की एक निजी फर्म JSR डायनामिक्स ने DefExpo में ‘खगान्तक’ नामक स्वदेशी मिसाइल को प्रदर्शित किया है, यह मिसाइल हवा से ज़मीन पर हमला कर सकती है। इस मिसाइल की मारक रेंज 180 किलोमीटर है। इस मिसाइल का उपयोग एक गाइडेड वेपन के रूप में किया जा सकता है, इसमें अपने लक्ष्य को पहचानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है। इस प्रकार की मिसाइलों से ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा तथा विदेशी रक्षा उपकरण निर्माताओं पर भारत की निर्भरता कम होगी।
Read Here – More Current Affairs
8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 8
- व्लादिमीर नामक रूसी शहर को मंगाेलों ने 1238 में आग के हवाले किया।
- 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने 1785 में भारत छोड़ा।
- अंडमान जेल यानि सेल्यूलर जेल में शेर अली ने 1872 में गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
- यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस के बीच 1909 में मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1943 में जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
- महारानी एलिजाबेथ 1952 में ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
- दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत 8 फ़रवरी 1971 को हुई।
- लाओस पर दक्षिणी वियतनामी सेना ने 1971 में हमला किया।
- दिल्ली हवाई अड्डे पर 1986 में पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
- क्रिकेटर कपिल देव ने 1994 में टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया था।
- केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट 1999 में रवाना।
- सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 2006 में तीन समझौते सम्पन्न।
- बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को 2008 में जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में 2008 में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
8 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 8 February
- 1897 में देश के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का जन्म हुआ था।
- 1925 में प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का जन्म हुआ था।
- 1941 में गजलों को भारत के हर घर में जगह दिलाने वाले जगजीत सिंह का जन्म हुआ था।
- 1939 में भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ जेम्स माइकल लिंगदोह का जन्म हुआ था।
- 1951 में हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्म हुआ था।
- 1963 में क्रिकेटर मोहम्मद अज़रुद्दीन का जन्म हुआ था।
- 1928 में गोमांतक दल के सदस्य बाला देसाई का जन्म हुआ था।
- 1986 में भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का जन्म हुआ था।
- 1881 में भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का जन्म हुआ था।
8 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 8 February
- 1265 में ‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु ख़ान का निधन।
- 1995 में आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का निधन।
- 1971 में महान् लेखक कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का निधन।
Current Affairs in Hindi – 8 February 2020 Questions and Answers
प्रश्न 1. इमामी ग्रुप ने अपना सीमेंट कारोबार कितने करोड़ रुपए में नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बेचने की घोषणा की है?
क. 2,500 करोड़ रुपए
ख. 3,500 करोड़ रुपए
ग. 4,500 करोड़ रुपए
घ. 5,500 करोड़ रुपए
प्रश्न 2. अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में किस स्मार्टफोन कंपनी ने सबको पीछे छोड़ दिया है?
क. शोमी
ख. विवो
ग. ओप्पो
घ. वनप्लस
प्रश्न 3. हाल ही में जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या कितनी हो गयी है?
क. 636
ख. 736
ग. 836
घ. 936
प्रश्न 4. हाल ही में किस देश ने सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
क. जापान
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. नेपाल
प्रश्न 5. अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक में भारत गिरकर कौन से स्थान पर पहुच गया है?
क. 40वें स्थान
ख. 50वें स्थान
ग. 60वें स्थान
घ. 80वें स्थान
प्रश्न 6. कुष्ठरोग के उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए डॉ. एन.एस. धर्मशक्तु को किसने सम्मानित किया है?
क. राजनाथ सिंह
ख. नरेंद्र मोदी
ग. रामनाथ कोविंद
घ. इनमे से कोई नहीं
प्रश्न 7. कनाडा देश में भारत के किस व्यक्ति को भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
क. संजय वर्मा
ख. सुमेश त्यागी
ग. अजय बिसारिया
घ. संजय माथुर
प्रश्न 8. 8 फ़रवरी को वर्ष 2007 में किस देश के नरेश पहली बार भारतीय यात्रा पर आये थे?
क. नेपाल
ख. जापान
ग. भूटान
घ. बांग्लादेश
प्रश्न 9. राष्ट्रमंडल में आधिकारिक रूप से किस देश को हाल ही में शामिल कर लिया गया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. जापान
ग. मालदीव
घ. चीन
प्रश्न 10. 8 फ़रवरी 1909 को फ्रांस और किस यूरोपीय देश ने मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये थे?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. जर्मनी
Register For Free Govt Job Alert

Leave a Reply